Bollywood Live- जया प्रदा के घर में पसरा मातम, 400 करोड़ की दहलीज पर पहुंची विक्की कौशल की छावा

Bollywood live updates

Bollywood Latest News In Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री जया प्रदा इस वक्त दुखी है। उनके बड़े भाई राजा बाबू का निधन हो गया है। अभिनेत्री ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है।

बता दें कि राजा बाबू उम्र में जया प्रदा से बड़े थे और वो एक प्रोड्यूसर भी थे। फिलहाल अभिनेत्री के फैंस आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। राजा बाबू का अंतिम संस्कार आज यानि 28 फरवरी को हैदराबाद में होगा।

इसके अलावा बात करें विक्की कौशल की फिल्म छावा की तो ये रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई थी और आज 28 फरवरी तक फिल्म ने कमाल की कमाई की है।

फिल्म 400 करोड़ की दहलीज पर खड़ी है और आज एंट्री मार सकती है। महाशिवरात्रि के मौके पर फिल्म ने 13 करोड़ की शानदार कमाई की थी। अब फिल्म ने कुल 398 करोड़ की कमाई कर ली है।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप पूरे दिन बने रहिए फिल्मीबीट हिंदी के इस लाइव पेज के साथ...

LIVE Feed
  • Feb 28, 2025 9:23 PM

    जब Govinda की जिंदगी में आया था वो सबसे बुरा दौर

    Govinda Video: एक्टर गोविंदा इन दिनों खबरों की दुनिया में हैं। एक्टर को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो अपनी पत्नी सुनीता आहुजा से तलाक लेने जा रहे हैं लेकिन इन खबरों पर उनके रिश्तेदारों के साथ सुनीता ने भी फुल स्टॉप लगा दिया है। सुनीता का हाल ही में एक बयान सामने आया है और इस वीडियो में वो कहती नजर आ रही हैं कि अगर किसी में दम है तो वो उन्हें और गोविंद को अलग करके दिखा दे।

    जब Govinda की जिंदगी में आया था वो सबसे बुरा दौर
  • Feb 28, 2025 9:22 PM

    पति Gurmeet Choudhary के जन्मदिन पर Debinna Bonnerjee ने किया सास-ससुर का अपमान

    Debinna Bonnerjee Trolled: एक्ट्रेस जो कि अब कंटेंट क्रिएटर बन गई हैं यानी देबिना बनर्जी ने हाल ही में अपने YouTube चैनल, देबिना डिकोड्स पर एक व्लॉग शेयर किया। इस वीडियो में वो अपने पति का बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं। लेकिन इस वीडियो में कुछ ऐसा भी हुआ कि लोग एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रोल करने लगे।

    पति Gurmeet Choudhary के जन्मदिन पर Debinna Bonnerjee ने किया सास-ससुर का अपमान
  • Feb 28, 2025 9:21 PM

    Suniel Shetty का दिल दहला देने वाला खुलासा

    Suniel Shetty Handcuffed: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने हाल ही में उस समय को याद किया जब उन्हें अमेरिका में उनके लुक के कारण काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। सुनील शेट्टी इस वक्त बॉलीवुड के फिट एक्टर्स में से एक हैं और 63 की उम्र में भी वो कमाल के दिखते हैं। लेकिन एक बार इसी एक्टर को उनके लुक की वजह से हथकड़ी पहना दी गई थी।

    Suniel Shetty का दिल दहला देने वाला खुलासा
  • Feb 28, 2025 5:13 PM

    कंगना के साथ जावेद अख्तर ने सुलझाया अपना पांच साल पुराना झगड़ा

    Javed Akhtar Kangana Ranaut Controversy: पिछले काफी समय से स्क्रीनप्ले राइटर जावेद अख्तर और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बीच में काफी प्रॉब्लम्स चल रही थीं। दोनों के बीच में मानहानि केस को लेकर विवाद चल रहा था, लेकिन अब लगता है कि दोनों के बीच अब मसला सुधर गया है।

    कंगना के साथ जावेद अख्तर ने सुलझाया अपना पांच साल पुराना झगड़ा
  • Feb 28, 2025 5:12 PM

    कियारा और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

    Kiara Advani Pregnancy: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। फिल्म शेरशाह में उनकी शानदार केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीता और ये दोनों भी एक-दूजे को अपना दिल दे बैठे। इस फिल्म के बाद कियारा-सिद्धार्थ साथ आए और दोनों ने सात फेरे लेकर एक-दूजे को अपना हमसफर बना लिया और अब ये जोड़ा नए सफर की ओर बढ़ चला है।

    कियारा और सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
  • Feb 28, 2025 12:33 PM

    अमिताभ बच्चन किस जाति के हैं? जनगणना टीम ने पूछा सवाल तो बिग बी ने दिया था मुंहतोड़ जवाब

    अमिताभ बच्चन ने कहा, 'जातिवाद एक पुरानी समस्या है और यह देखकर बहुत दुख होता है कि यह अभी भी कैसे मौजूद है। खास तौर पर जब जनगणना टीम आती है तो सारी जानकारी के अलावा आपकी जाति के बारे में भी पूछती है।' अमिताभ ने आगे बताया, 'हमसे पूछा तो हमने उनसे कहा कि हमारे पिता ने हमें कभी नहीं बताया। उन्होंने कहा कि कुछ तो लिखना पड़ेगा। तो मैंने कहा कि इंडियन लिख दो। हमें इस जाति व्यवस्था को तोड़ना होगा।'

  • Feb 28, 2025 11:59 AM

    अर्चना गौतम की डिश खाकर कटी शेफ की जीभ, रोने लगीं एक्ट्रेस

    अर्चना गौतम 'सिलेब्रिटी मास्टरशेफ' में न सिर्फ अपनी कुकिंग से सबको चौंका रही हैं, बल्कि सबको एंटरटेन भी कर रही हैं। लेकिन हाल ही उन्होंने एक ऐसी डिश बनाई, जिससे शेफ विकास खन्ना की जीभ कट गई। यह देख अर्चना गौतम घबरा गईं और रोने लगीं। मेकर्स ने इसका प्रोमो भी रिलीज किया है।

  • Feb 28, 2025 11:11 AM

    'पिया काला साड़ी' गाने ने यूट्यूब पर पार किए 100 मिलियन व्यूज

    भोजपुरी गानों का बोलबाला अब हर जगह है। इन गानों का ट्रेंड खूब है। लोग इन गानों पर रील्स बनाते रहते हैं जिसकी वजह से ये गाने सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। लंबे समय से आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव का गाना मरून कलर साड़िया यूट्यूब पर छाया हुआ था। अब इस गाने को टक्कर देने के लिए एक नया गाना आ गया है। इस गाने को 100 मिलियन से ज्यादा मिल गए हैं। जिस गाने की हम बात कर रहे हैं उसका नाम पिया काला साड़ी है. ये गाना हर जगह छा गया है।

  • Feb 28, 2025 10:00 AM

    कपूर खानदान ने मिलकर उड़ाई लाडले की एक्स गर्लफ्रेंड की खिल्ली, तारा सुतारिया की मां ने ऐसा लगाया दिमाग ठिकाने

    तारा सुतारिया की मां ने जो पोस्ट शेयर किया, उसमें लिखा है, 'अगर आपका बॉयफ्रेंड या पति कभी भी आपसे कुछ असम्मानजनक या अपमानजनक कहता है, तो उससे कहें कि वह इसे एक पेपर पर लिख ले। अपनी कार में बैठे, ड्राइव करके जाए और उसे अपनी मां को दे दे...या बस अपनी बेटी को दे दे। अगर वह यही बात अपनी मां से नहीं कह सकता या नहीं चाहता कि कोई दूसरा आदमी यह बात उसकी बेटी से कहे, तो उसे यह बात आपसे नहीं कहनी चाहिए।'

  • Feb 28, 2025 9:17 AM

    'मैं अश्लील ना होता तो दो-दो बच्चे कैसे होते..' Khesari Lal Yadav ने लड़की से क्यों बोली ये बात? वीडियो वायरल!

    इस पर खेसारी ने जवाब दिया, ''आपके घर में मटन चिकन खाते हैं? पूजा भी करते होंगे? तो वो राक्षस हो गए जो मटन चिकन खाते हैं? जिंदगी में एक बात हमेशा याद रखना बहन, ये मार्केट है और मार्केट में बिकने वाला कोई सामान गलत नहीं है। सबकी अपनी अपनी जरूरते हैं। एक मास्टर के बेटे के शादी में हमारे अश्लील गाने बजते हैं तो क्या वो मास्टर दोषी या खेसारी दोषी है। मैं बेच रहा हूं तो मैं दोषी हूं या जो खरीद रहा है वो दोषी है? अगर कोई खरीद ही नहीं रहा है तो मेरे बेचने का कोई मतलब ही नहीं है। अगर आप उसको एंजॉय के तौर पर देखोगे तो गलत नहीं लेकिन अश्लीलता के तौर पर देखोगे तो हर आदमी यहां अश्लील है। अगर मैं अश्लील ना होता तो मेरे दो-दो बच्चे कैसे होते। इसका मतलब मैं गलत नहीं हूं लेकिन वो धरती का एक प्रवेश है।''

  • Feb 28, 2025 8:32 AM

    Khesari Lal Yadav ने किया कमाल, एक्टर के दबंग तेवर देख लोगों को याद आ गई साउथ का 'पुष्पा'!

    खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म डंस 21 फरवरी को सिनेमाघरों में आई है और इस फिल्म ने सिनेमाघरों में तहलका ही मचा दिया है। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन तो कुछ खास नहीं था। लेकिन दूसरे दिन से ही सिनेमा हॉल हाउसफुल होने लगे। इस फिल्म ने बिना प्रमोशन ही तीन दिन में 22 लाख रुपए कमा लिए थे। अब सात दिनों में इस फिल्म ने 35 लाख का कलेक्शन किया है।

  • Feb 28, 2025 7:58 AM

    पत्नी और कुत्ते के साथ मिला अभिनेता Gene Hackman शव, एक घर में तीन लाशें मिलने से सनसनी!

    इन दोनों ने मौतों ने पुलिस के सामने काफी बड़ा चैलेंज खड़ा कर दिया है। बाथरूम में उनकी पत्नी के डेड बॉडी के पास से खुली दवा की बोतल और बिखरी हुई गोलियाँ मिलीं। इसके बाद से लोग इसको सुसाइड का केस मान रहे हैं। हालांकि सच्चाई क्या है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X