Kangana Ranaut के साथ Javed Akhtar ने सुलझाया अपना पांच साल पुराना झगड़ा, एक्ट्रेस को मांगनी पड़ी माफी!

Javed Akhtar Kangana Ranaut Controversy: पिछले काफी समय से स्क्रीनप्ले राइटर जावेद अख्तर और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बीच में काफी प्रॉब्लम्स चल रही थीं। दोनों के बीच में मानहानि केस को लेकर विवाद चल रहा था, लेकिन अब लगता है कि दोनों के बीच अब मसला सुधर गया है।
सुलझ गया विवाद
कानूनी लड़ाई में उलझे पांच साल के लंबे समय के बाद, जावेद अख्तर और कंगना रनौत ने आखिरकार समझौता कर लिया है। शुक्रवार को, कंगना रनौत ने ऑफिशियली ऐलान किया कि अब उनका जावेद अख्तर के साथ मानहानि का मामला सुलझ गया है। इस खुलासे के बाद अख्तर ने भी खुलासा किया कि एक्ट्रेस ने उनसे माफी मांगी है।
अपने-अपने केस वापस लिए
अदालत से बाहर निकलने के बाद अपने पहले बयान में, जावेद अख्तर ने जिक्र किया कि दोनों अपने मामले वापस लेने के लिए राजी हो गए हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, "इतने सालों के बाद, मामला आखिरकार सुलझ गया है। उसने मुझे हुई सभी परेशानियों के लिए माफी मांगी है। मैं अपना केस वापस ले लूंगा और वह अपना केस वापस लेगी।"
कंगना ने शेयर की फोटो
जब अख्तर से पूछा गया कि क्या कंगना के साथ मामला खत्म होने के बाद उन्हें शांति महसूस हुई है, तो जावेद अख्तर ने चुटकी लेते हुए कहा, "मैं अब कोई नई समस्या उठा लूंगा।" शुक्रवार सुबह कंगना ने अख्तर के साथ एक तस्वीर शेयर कर कानूनी लड़ाई खत्म होने की बात कही। उन्होंने लिखा, "जावेद जी और मैंने मध्यस्थता के जरिए अपना कानूनी मामला (मानहानि केस) सुलझा लिया है।"
उन्होंने कहा, "मध्यस्थता में जावेद जी बहुत दयालु और कृपालु रहे हैं, वह मेरी अगली डायरेक्टेड फिल्म के लिए गाना लिखने के लिए भी राजी हो गए।"
क्या था मामला
कंगना और अख्तर के बीच कानूनी लड़ाई मार्च 2016 में अख्तर के घर पर हुई एक मीटिंग से शुरू हुई थी, उस समय कंगना का ऋतिक रोशन से झगड़ा चल रहा था, जो जावेद अख्तर के करीबी हैं। मीटिंग के दौरान, अख्तर ने कथित तौर पर कंगना से ऋतिक से माफी मांगने की रिक्वेस्ट की, लेकिन एक्ट्रेस ने इनकार कर दिया।
2020 में, एक्ट्रेस सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद, कंगना ने सार्वजनिक रूप से 2016 की मीटिंग को याद किया और कुछ बयान दिए, कंगना के ये बयान जावेद अख्तर को निंदनीय लगे। इसके बाद उन्होंने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया और 2021 में, कंगना ने अपनी शिकायत के साथ इसका जवाब दिया, जिसमें अख्तर पर माफी मांगने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया।


Click it and Unblock the Notifications
