Suniel Shetty का दिल दहला देने वाला खुलासा, जब एक्टर को अमेरिकी पुलिस ने गनप्वाइंट पर पकड़ा और लगा दी हथकड़ी

Suniel Shetty Handcuffed: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने हाल ही में उस समय को याद किया जब उन्हें अमेरिका में उनके लुक के कारण काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। सुनील शेट्टी इस वक्त बॉलीवुड के फिट एक्टर्स में से एक हैं और 63 की उम्र में भी वो कमाल के दिखते हैं। लेकिन एक बार इसी एक्टर को उनके लुक की वजह से हथकड़ी पहना दी गई थी।
मुसीबत में पड़ गए थे सुनील शेट्टी
उन्होंने बताया कि यह घटना 9/11 हमले के कुछ ही दिनों बाद हुई थी और एक गलतफहमी के कारण पुलिस ने उन्हें हथकड़ी लगा दी थी। चंदा कोचर से बात करते हुए, शेट्टी ने बताया कि वो उस समय फिल्म 'कांटे' की शूटिंग कर रहे थे और फिल्म के लिए उनकी दाढ़ी अजीबोगरीब थी, जिसकी वजह से वो मुसीबत में पड़ गए। उन्होंने बताया कि वह लॉस एंजिल्स के एक होटल में अपनी चाबियां भूल गए थे, जिसके बाद उन्होंने एक अमेरिकी शख्स से मदद मांगी, लेकिन इसके बजाय, उसने हंगामा खड़ा कर दिया।
पुलिस ने लगा दी थी हथकड़ी
उस किस्से को उन्होंने याद करते हुए बताया, "बंदूक लेकर पुलिसवाले सड़क से आए और उन्होंने कहा 'नीचे बैठो वर्ना हम गोली मार देंगे'। मुझे नहीं पता था कि क्या हो रहा है। इसलिए मुझे घुटनों के बल बैठना पड़ा। उन्होंने मुझे हथकड़ी लगा दी... मुझे बंदूक की नोक पर ले गए, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मेरी दाढ़ी थी।"
दाढ़ी की वजह से मचा हंगामा
शेट्टी ने बताया कि तभी फिल्म प्रोडक्शन टीम मौके पर पहुंची और होटल में मौजूद एक पाकिस्तानी शख्स ने उन्हें पहचान लिया और पुलिस को बताया कि वह एक एक्टर हैं। उन्होंने कहा, "उस समय हम जो कुछ भी कर रहे थे, वह पागलपन था। मुझे नहीं पता था कि आगे क्या होने वाला है क्योंकि वहां बहुत हंगामा था और मेरी दाढ़ी थी।"
शेट्टी ने कहा कि उन्होंने चाबियां दिखाने के लिए इशारा किया था, जिसे अमेरिकी शख्स ने गलत समझ लिया होगा और इसी कारण हंगामा हुआ।
सुनील शेट्टी का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो शेट्टी अगली बार फिल्म केसरी वीर में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ सूरज पंचोली, विवेक ओबेरॉय, आकांक्षा शर्मा और अन्य कलाकार होंगे। वह अपनी बॉर्डर को-स्टार पूजा भट्ट के साथ एक एक्शन-थ्रिलर में भी नजर आएंगे, जो लायंसगेट प्ले पर रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











