पति Gurmeet Choudhary के जन्मदिन पर Debinna Bonnerjee ने किया सास-ससुर का अपमान, वीडियो आया सामने

Debinna Bonnerjee Trolled: एक्ट्रेस जो कि अब कंटेंट क्रिएटर बन गई हैं यानी देबिना बनर्जी ने हाल ही में अपने YouTube चैनल, देबिना डिकोड्स पर एक व्लॉग शेयर किया। इस वीडियो में वो अपने पति का बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं। लेकिन इस वीडियो में कुछ ऐसा भी हुआ कि लोग एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रोल करने लगे।
लोगों ने लगाई फटकार
देबिना बनर्जी को वीडियो में अपने ससुराल वालों को कथित तौर पर 'अनदेखा' करने के लिए नेटिजन्स ने उन्हें फटकार लगाई है। कई लोगों ने गुरमीत के माता-पिता को अपने बेटे के बगल में बैठने के लिए कहने के बजाय उन्हें खड़े रहने देने के लिए उन्हें ट्रोल किया।
सास-ससुर को नहीं दी जगह
वीडियो मे दिखाया गया कि देबिना गुरमीत के बगल में सोफे पर बैठी रहीं, गुरमीत की मां ने मजाक में कहा, "जिस मां ने इसको जन्म दिया, उसको कोई मुबारकबाद नहीं।" हालांकि, गुरमीत और देबिना ने उनकी बात को पूरी रह से दरकिनार किया। केक काटने के बाद, गुरमीत ने अपने माता-पिता को केक का एक टुकड़ा दिया और वीडियो रिकॉर्ड करने वाले किसी व्यक्ति ने गुरमीत से उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेने के लिए कहा।
खूब ट्रोल हुईं देबिना
वीडियो के यूट्यूब पर लाइव होने के तुरंत बाद ही लोग एक्ट्रेस को बुरी तरह से ट्रोल करने लगे। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, "मुझे आंटी अंकल के लिए वाकई बुरा लगा.. वह रोल मॉडल बनने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन अपने ससुराल वालों को सोफे पर बैठने के लिए थोड़ा भी नहीं हिलीं। सम्मान के लिए एक बार भी नहीं पूछा.."
एक और यूजर ने संभावना सेठ का उदाहरण देते हुए कमेंट किया, "संभावना सेठ से सीखो कि ससुराल वालों को कैसे सम्मान दिया जाता है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "देबिना सोचती है कि वह बहुत मॉडर्न है...लेकिन उसमें बेसिक मैनर्स की कमी है...बहुत अपमानजनक..."
एक और यूजर ने कमेंट किया- "देबिना बहुत असभ्य है और अपने ससुराल वालों के लिए उनके मन में सम्मान नहीं है।" एक और यूजर ने लिखा, "बूढ़े माता-पिता केक काटने के लिए खड़े हैं, जबकि देबिना बैठी हुई हैं। सम्मान करो यार, तुम्हारी बेटियां तुम्हें देख रही हैं।"
आपको बता दें, देबिना ने 15 फरवरी, 2011 को गुरमीत से शादी की थी। इस कपल की दो प्यारी बेटियां हैं- लियाना चौधरी, जिनका जन्म 3 अप्रैल, 2022 को हुआ और दिविशा चौधरी, जिनका जन्म 11 नवंबर, 2022 को हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











