Bollywood Live: वीकेंड पर भी फुस्स रही सिकंदर, सरेआम फोटोग्राफर पर बरसे अभिषेक बच्चन

Bollywood Live 6 April

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

समलान खान की फिल्म सिकंदर के कलेक्शन के बारे में बताएं तो फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। तीसरे दिन फिल्म की कमाई घटके 19.5 करोड़ रुपये हो गई थी।

सिकंदर ने चौथे दिन 9.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं छठे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने छठे दिन 3.5 करोड़ रुपये की कमाई की है और सातवें दिन यानी की वीकेंड पर फिल्म का बुरा हाल दिखा। बता दें कि फिल्म ने वीकेंड पर सिर्फ 3.75 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है।

LIVE Feed
  • Apr 6, 2025 10:22 PM

    कभी Aishwarya Rai के साथ काम करने वाला ये एक्टर, हो गया दिवालिया

    एक ऐसा जमाना था जब एक्टर कड़ी मेहनत करने के बाद अपने लायक रोल पाते थे लेकिन फिल्में फ्लॉप होने के बाद उनका कोई बैकअप नहीं बचता था और वो सड़क पर आ जाते थे। ऐसा ही कई एक्टर्स के साथ हो चुका है और आज हम जिस एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं उन्होंने तो ऐश्वर्या के साथ काम भी किया है।

    कभी Aishwarya Rai के साथ काम करने वाला ये एक्टर, हो गया दिवालिया
  • Apr 6, 2025 10:21 PM

    फोटो खिंचवाने आई बुजुर्ग महिला का Jaya Bachchan ने गुस्से में झटका हाथ

    Jaya Bachchan Video: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जया बच्चन अपने गुस्सैल स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। लोगों पर झिड़कते हुए अक्सर उनके वीडियोज सामने आते हैं और उन्हें खूब ट्रोल भी किया जाता है। अब जया बच्चन का एक और वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर लोग उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

    फोटो खिंचवाने आई बुजुर्ग महिला का Jaya Bachchan ने गुस्से में झटका हाथ
  • Apr 6, 2025 4:31 PM

    Ola Driver ने प्रेग्नेंट महिला के पेट पर लात मारने की दी धमकी

    Ola Driver Threatens Pregnant Woman: दिल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक ओला ड्राइवर ने साकेत जा रही एक महिला को धमकी दी। इस घटना के बारे में उस महिला ने जैसे ही सोशल मीडिया पर इस घटना का जिक्र किया, ये बात आग की तरह फैल गई।

    Ola Driver ने प्रेग्नेंट महिला के पेट पर लात मारने की दी धमकी
  • Apr 6, 2025 3:11 PM

    उदयपुर के होटल में ऑफर किया जा रहा था स्पा और S*x

    Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन वीडियोज वायरल होते रहते हैं और ये वीडियोज कभी-कभार लोगों के लिए हैरानी का सबब बन जाते हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में एक अजीबोगरीब ऐड सामने आया है, जिस पर बवाल मच गया है।

    उदयपुर के होटल में ऑफर किया जा रहा था स्पा और S*x
  • Apr 6, 2025 1:29 PM

    मां को लेने अस्पताल पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीस, रो-रोकर हुआ बुरा हाल

    बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस की मां का निधन हो गया है। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस को लीलावती अस्पताल जाते देखा गया। बता दें कि एक्ट्रेस अपनी मां को अंतिम विदाई देने के लिए आई हैं।

  • Apr 6, 2025 12:01 PM

    पायल की ऐसी हो गई हालत, शहर के ऐशो आराम छोड़ गांव में गोबर उठाने को मजबूर हुईं अरमान मलिक की पहली पत्नी

    हाल ही में अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक शहर के सारे ऐशो आराम छोड़ गांव में जाकर बस गई हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि पायल मलिक मल्टी कलर का कॉटन का सूट पैर में जूती एक हाथ में जूड़ी गुथी होई चोटी किए हुए अपने सिर पर गोबर की परात रखे चलती नजर आ रही हैं।

  • Apr 6, 2025 11:33 AM

    जैकलीन फर्नांडीज की मां का निधन, लंबे समय से थीं अस्पताल में भर्ती

    बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस की मां का निधन हो चुका है। बता दें कि जैकलीन फर्नांडीज की मां किम फर्नांडीज लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उन्हें पिछले हफ्ते आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। उनके मेडिकल कंडीशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। और ना ही अभी तक जैकलीन फर्नांडीज का कोई ऑफिशिल स्टेटमेंट सामने आया है।

  • Apr 6, 2025 10:43 AM

    170 KM पैदल चलकर द्वारका पहुंचे अनंत अंबानी, पत्नी राधिका हुईं इमोशनल, बोलीं- मुझे गर्व है अपने पति पर...

    अनंत के साथ ही उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट भी अपनी खुशी जाहिर करती हैं। राधिका कहती हैं कि - अनंत ने पहले ही सोचा था कि हमारी शादी के बाद वह पदयात्रा करेंगे। यह मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है। आज हम सभी उनका जन्मदिन भी मना रहे हैं। और मैं उन लोगों को भी आभार देना चाहूंगी जो लोग अनंत के साथ इस यात्रा में जुड़े। वहीं नीता अंबानी कहती हैं कि एक मां के लिए यह बहुत ही गर्व की बात ही कि उसके छोटे बेटे ने पदयात्रा पूरी की। मेरे दिल खुशी से भर गया है। इसी के साथ ही नीता अंबानी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जहां वह बेटे के द्वारका पहुंचे पर भजन गाती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर अंबानी फैमिली का यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

  • Apr 6, 2025 8:48 AM

    VIDEO: अभिषेक बच्चन ने खोया आपा, फोटोग्राफर को घूरा फिर झटका हाथ, कैमरे में कैद हुई ये पूरी घटना

    अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, प्रेम चोपड़ा समेत तमाम हस्तियां मनोज कुमार की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे। मनोज कुमार को उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने मुखाग्नि दी थी। इसके बाद सभी लोग जब श्मशान घाट से वापस लौट रहे थे तब पैपराजी जमकर लोगों की तस्वीरें क्लिक करने में लगे थे। इतने में अभिषेक बच्चन आते हैं वह एक पैपराजी को घूरने लगते हैं। इतना ही नहीं जैसे ही पैपराजी उनका हाथ पकड़ने की कोशिश करता है वह उसका हाथ झटक देते हैं। इस दौरान अभिषेक बच्चन की आंखों में गुस्सा साफ झलकता है। वह काफी देर तक पैपराजी को घूरते रहे। बता दें कि यह पूरी ही घटना कैमरे में कैद हो गई। और यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

  • Apr 6, 2025 6:17 AM

    वीकेंड पर भी फुस्स रही सिकंदर कमाए बस इतने करोड़

    समलान खान की फिल्म सिकंदर के कलेक्शन के बारे में बताएं तो फिल्म ने बाकी 6 दिनों तक काफी कम कलेक्शन किया। फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं, लेकिन फिर भी फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पा रही है। सातवें दिन यानी की वीकेंड पर फिल्म का बुरा हाल दिखा। बता दें कि फिल्म ने वीकेंड पर सिर्फ 3.75 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है।

Read more about: salman khan bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X