Bollywood Hindi News Live: कंगना रनौत के सपोर्ट में आए ऋतिक रोशन, थप्पड़ कांड पर मनीषा रानी ने कह दी ये बात

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।
सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं उस मुद्दे पर जिसके बारे में आज हर कोई जानना चाह रहा है। जी हां, कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर एक-एक सितारे का रिस्पांस देखने को मिल रहा है। हाल ही में कंगना रनौत के इस हादसे के बारे में सुन ऋतिक रोशन और मनीषा रानी ने भी रिएक्ट किया है।
कंगना के थप्पड़ कांड की बात सुनकर ऋतिक रौशन का एक रिएक्शन आया है। बताते चलें कि ऋतिक रोशन और कंगना रनौत एक समय पर अच्छे दोस्त हुआ करते थे, लेकिन एक बार दोनों की दोस्ती में खटास आ गई और दोनों तब से ही बात नहीं कर रहे हैं, लेकिन दोनों का विवाद तब बढ़ा जब कंगना रनौत पब्लिक में ऋतिक के खिलाफ बातें करने लगीं। कंगना रनौत को शांत करवाने के लिए ऋतिक रोशन ने उन्हें लीगल नोटिस भी भेजा था। फिलहाल तो इसका कोई हल नहीं निकला। इस किस्से को हुए 8 साल हो चुके हैं, लेकिन लगता है कि अब ऋतिक के दिल में कंगना के लिए हमदर्दी आ गई है।
मनीषा रानी ने अपने जन्मदिन से पहले ही एक पार्टी रखी थी। इस पार्टी में पैपराजी ने उनसे कंगना को लेकर एक सवाल कर दिया। इसपर मनीषा रानी पहले तो शांत रहीं, लेकिन वह कहती हैं कि नहीं ऐसा नहीं होना चाहिए था। हिंसा गलत है।
- Jun 9, 2024 5:38 PM
Kangana Ranaut को इस पोस्ट की वजह से लोग कह रहे पाखंडी
- Jun 9, 2024 5:37 PM
चूहों की वजह से Kartik Aaryan को हुआ लाखों का नुकसान
- Jun 9, 2024 5:36 PM
हवा में उड़ते हुए Shalin Bhanot ने किया ऐसा कारनामा
- Jun 9, 2024 1:56 PM
गिले-शिकवे भूल कंगना के सपोर्ट में आए ये फिल्मी सितारे
- Jun 9, 2024 12:03 PM
रामोजी राव का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे साउथ के ये दिग्गज सितारे

- Jun 9, 2024 10:59 AM
लंबे समय बाद लंदन से लौटीं Katrina Kaif, गर्मी में पहना ओवरकोट तो फैन्स बोले- प्रेग्नेंसी छिपा रही हो...

- Jun 9, 2024 10:57 AM
ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है 'मुंज्या', मिस्टर एंड मिसेज माही को भी छोड़ा पीछे

- Jun 9, 2024 10:14 AM
वीकेंड पर भी फुस्स रही 'Mr and Mrs Mahi', नवें दिन के रिपोर्ट कार्ड में हुई फेल

- Jun 9, 2024 10:12 AM
'चंदू चैंपियन' के नए गाने 'सरफिरा' में दिखा कार्तिक आर्यन का दमदार अंदाज

- Jun 9, 2024 8:42 AM
कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर ये क्या बोल गईं मनीषा रानी

- Jun 9, 2024 8:10 AM
कंगना रनौत के लिए पिघला ऋतिक रोशन का दिल, थप्पड़ कांड के बाद यूं किया रिएक्ट



Click it and Unblock the Notifications















