गिले-शिकवे भूल कंगना के सपोर्ट में आए ये फिल्मी सितारे, आलिया-अर्जुन समेत इस पुराने दुश्मन ने भी दिया साथ

Kangana Ranaut slapping incident: साल 2006 में फिल्म गैंगस्टर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत आज एक्ट्रेस के साथ ही हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद हैं। बता दें कि शपथ लेने से पहले ही उनके साथ एक ऐसा हादसा हो गया जो अभी तक हाईलाइट में हैं।
6 जून को क्या हुआ था कंगना के साथ
दरअसल 6 जून को कंगना रनौत चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थीं जहां सीआईएसफ की महिला सिपाही ने चेकिंग के दौरान कंगना के मुंह पर तमाचा जड़ दिया। इतना ही नहीं उन्हें काफी अनाब शनाब भी कहा। दोनों के बीच काफी बहस भी हुई। बता दें कि यह CISF की महिला सिपाही कुलविंदर कौर थीं और अपना पर्सनल गुस्सा निकालती नजर आ रही थीं। उनकी इस हरकत के लिए कुलविंदर कौर को उसी दिन सस्पेंड कर दिया था, लेकिन कई ऐसे भी लोग हैं जो कुलविंदर को इनाम दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर ये क्या बोल गईं मनीषा रानी, बर्थडे पर पैपराजी ने पूछा सवाल तो मिला ये जवाब
पोस्ट देखते ही सितारों ने दिया साथ
बता दें कि इस हादसे के बाद फिल्मी सितारे इस मामले पर चुप थे, लेकिन जब से कंगना रनौत ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर नाराजगी जताई है। तब से फिल्मी सितारों का भी रिएक्शन आना शुरू हो गया है। बता दें कि एक स्वतंत्र पत्रकार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था। अब इस पोस्ट को देख फिल्मी सितारे भी कंगना का साथ देते नजर आ रहे हैं।
क्या था इस पोस्ट में
इस पोस्ट में लिखा था- 'सांसद कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने को लेकर बात है...हिंसा किसी भी चीज का जवाब नहीं है। खासतौर पर हमारे देख में जिसका जन्म महात्मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत से हुआ। यह मायने नहीं रखता कि हम किसके नजरिये से कितना असहमत हैं। हम हिंसा के जरिए प्रतिक्रिया नहीं दे सकते। यह और भी खतरनाक है जब जवान अपनी यूनिफॉर्म में रहते हुए हिंसक बर्ताव करता है। कल्पना करें कि पिछले 10 साल में अगर हम में से कोई प्रशासन पर सवाल उठाने की वजह से एयरपोर्ट पर सरकार से समर्थक कांस्टेबल से मार खाता...तो स्थिति कैसी होती'
आलिया, अर्जुन समेत ये सितारे हुए एकजुट
बता दें कि पत्रकार के इस पोस्ट को देख आलिया भट्ट, सोनी राजदान, अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और साथ ही में ऋतिक रोशन ने भी इस पोस्ट पर रिएक्ट करते यह बताया है कि सभी कंगना के साथ हैं आपको बता दें कि ऋतिक और कंगना के बीच पिछले 8 सालों से खटास है। कंगना ने कई ऐसी चीजें ऋतिक के लिए कही थीं जिसकी वजह से दोनों की दोस्ती टूट गई थी। कंगना रनौत को शांत करवाने के लिए ऋतिक रोशन ने उनके खिलाफ लीगल एक्शन लिया था। लेकिन लगता है कि इस कांड के बाद ऋतिक पुरानी कड़वी बातें भूल गए हैं।
आलिया-कंगना के बीच है छत्तीस का आंकड़ा
वहीं कंगना ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिए भी कई बातें कही थीं। कंगना ने आलिया की एक्टिंग पर सवाल उठाए थे। और उनकी फिल्म को भी क्रिटिसाइज किया था जिसके बाद आलिया ने शालीनता के साथ जवाब दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











