कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर ये क्या बोल गईं मनीषा रानी, बर्थडे पर पैपराजी ने पूछा सवाल तो मिला ये जवाब

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut's slapping incident: 6 जून को कंगना रनौत के साथ हुए हादसे से अब हर कोई वाकिफ है। यह मुद्दा अब धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है। पहले तो यह कंगना और कुलविंदर के बीच था, लेकिन अब इस मामले में सांसद, फिल्म स्टार्स और आतंकी भी बीच में आ गए हैं। कंगना रनौत हाल ही में हिमाचल प्रदेश की मंडी से सांसद बनी हैं, उन्होंने शपथ भी ग्रहण नहीं की थी कि उससे पहले यह कांड हो गया। अब धीरे-धीरे इस मामले पर सितारों के रिएक्शन आ रहे हैं।

कंगना को लेकर मनीषा रानी ने कही ये बात
बता दें कि बीते दिन मनीषा रानी अपने बर्थडे के प्री-सेलिब्रेशन में गई थीं। जहां वह खूबसूरत ब्लैक कलर की ड्रेस पहने नजर आईं, लेकिन उन्हें जन्मदिन विश करने से पहले पैपराजी ने मनीषा रानी से पूछा कि जो कंगना रनौत के साथ हुआ है आप क्या कहेंगी। पहले तो मनीषा रानी शांत रहती हैं, लेकिन बाद में वह कहती हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए कोई भी फीमेल हो या मेल हो किसी के साथ भी ऐसा नहीं होना चाहिए। यह पूरी तरह से गलत है। इसके बाद पैपराजी मनीषा को बाय कह देते हैं लेकिन मनीषा रानी बाद में कहती हैं कि अरे कोई मुझे विश तो करके जाओ।

सोफी चौधरी ने किया कमेंट
बता दें कि सोफी चौधरी ने भी कंगना रनौत के थप्पड़ कांड पर कमेंट किया है। सोफी चौधरी कहती हैं कि यह हैरान कर देने वाला था कि कोई यूनिफॉर्म में रहकर ऐसा कर रहा है। हर एक का अपना विचार होता है, जिसे उसे एक्सप्रेस करने का हक भी है, लेकिन किसी को मारना सही नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X