चूहों की वजह से Kartik Aaryan को हुआ लाखों का नुकसान, करोड़ों की कार का किया बुरा हाल

Kartik Aaryan

Kartik Aaryan On His Loss: बॉलीवुड की सनसनी बनते जा रहे कार्तिक आर्यन उस समय सातवें आसमान पर थे जब उन्हें भूल भुलैया 2 की सफलता के बाद 4.72 करोड़ रुपये की एक भव्य मैकलेरन जीटी गिफ्ट में दी गई थी। हालांकि, अब उन्होंने खुलासा किया है कि कार के लिए उन्हें भारी खर्च करना पड़ा।

लाखों का हुआ नुकसान

हाल ही में एक इंटरव्यू में, कार्तिक ने खुलासा किया कि उन्हें अपनी मैकलेरन जीटी बहुत पसंद थी, लेकिन वह इसे चला नहीं सकते थे क्योंकि उनके गैराज में चूहों ने इसे डैमेज कर दिया था। उन्होंने शेयर किया, "मैं मुश्किल से मैकलेरन चलाता हूं। यह लंबे समय तक गैरेज में थी और चूहों ने मैट को कुतर दिया, जिससे मुझे बहुत नुकसान हुआ। मैट को ठीक करने के लिए मुझे लाखों का खामियाजा भरना पड़ा।"

भूषण कुमार ने दी थी गिफ्ट

आपकी जानकारी के लिए बता दें, टी-सीरीज़ के हेड भूषण कुमार ने कार्तिक को ये कार गिफ्ट में दी थी, जब उनकी फिल्म भूल भुलैया 2 ने सिनेमाघरों में COVID ​​​​-19 के अभिशाप को तोड़ दिया था और 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई थी। भारत में मैकलेरेन GT की पहली डिलीवरी एक्टर के पास हुई और एक्टर को कई बार इसे मुंबई की सड़कों पर चलाते हुए देखा गया।

उन्होंने हाल ही में कार के ऊपर बैठे अपने पालतू कुत्ते कटोरी का एक वीडियो भी साझा किया था, जिसके कैप्शन में लिखा था, "बिगड़ैल बच्चा(कटोरी आर्यन) ये मुझे काम पे जाने नहीं देगी।"

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो , कार्तिक चंदू चैंपियन की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें उन्हें पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाया जाएगा। फिल्म में वह रियल लाइफ हीरो मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म का बजट 100 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अलावा पलक लालवानी, विजय राज, भुवन अरोड़ा, राजपाल यादव अहम किरदार में नजर आ रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: kartik aaryan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X