हवा में उड़ते हुए Shalin Bhanot ने किया ऐसा कारनामा, छूटे सबके पसीने, Rohit Shetty भी रह गए हक्के-बक्के

shalin bhanot

Shalin Bhanot Gets Standing Ovation: शालीन भनोट, जो हाल में कलर्स टीवी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के आने वाले सीज़न की शूटिंग कर रहे हैं, उन्होंने कथित तौर पर शो के सेट पर लोगों की तारीफे हासिल की हैं।

बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शालीन ने हाल ही में शो में बिना किसी हार्नेस के स्टंट किया। इस स्टंट में एक्टर ने महारत हासिल की और उन्होंने कंटेस्टेंट और मेजबान रोहित शेट्टी से भी स्टैंडिंग ओवेशन हासिल किया। ये खबर जानकर एक्टर के फैन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

बॉलीवुड लाइफ को एक सूत्र ने यह जानकारी दी- "हाल ही में एक स्टंट में शालीन का परफॉर्मेंस देखकर पूरा का पूरा यूनिट तालियां बजा रहा था क्योंकि वह बिना किसी हार्नेस या किसी सुरक्षा के स्टंट के लिए हवा में उड़ गए और इसे इस तरह से करने में कामयाब रहे कि पूरे कंटेस्टेंट लाइन अप में कोई और नहीं कर सका।"

शालीन भनोट इस सीज़न में खतरों के खिलाड़ी में शामिल होने को लेकर झिझक रहे थे, वह शो के कलाकारों और क्रू को प्रभावित करते हुए एक टॉप कंटेंडर के रूप में उभरे हैं। भनोट के हालिया स्टंट में उनके परफॉर्मेंस ने टीम और रोहित का दिल जीत लिया है।

एक्टर हाल ही में अपने को-कंटेस्टेंट आसिम रियाज के साथ अनबन की अफवाह के बाद चर्चा में थे, जिन्हें शो से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, ना तो शालीन और न ही आसिम ने इस पर कोई कमेंट नहीं किया है। हालांकि, खबर यह भी आई कि आसिम ने रोहित शेट्टी से माफी मांगी और तब जाकर उन्हें शो में एंट्री मिल पाई।

शालीन के अलावा, शो के इस सीज़न में अभिषेक कुमार, शिल्पा शिंदे, कृष्णा श्रॉफ, असीम रियाज, आशीष महरोत्रा, गश्मीर महाजनी और अन्य लोकप्रिय चेहरे नजर आएंगे। इस सीजन में भी शो का डायरेक्शन रोहित शेट्टी करेंगे।

More from Filmibeat

Read more about: shalin bhanot kkk14
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X