Bollywood Hindi News Live: विशाल पांडे के परिवार ने मांगा न्याय, 500 करोड़ के पार गई कल्कि 2898 एडी

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।
सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं मोस्ट पॉपुलर और कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के बारे में। बता दें कि बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में इन दिनों जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है। पायल मलिक को लेकर ट्रोलिंग तेज हो गई है। विशाल के परिवार वाले अपने विशाल के लिए न्याय मांग रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बात बॉक्स ऑफिस की करें तो कल्कि 2898 एडी ने 11वें दिन 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
साउथ सुपरस्टार प्रभास, कमल हासन, विजय देवरकोंडा, एस एस राजामौली और बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं। 11वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने 11 वें दिन यानी की वीकेंड पर 41.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस वीकेंड के कलेक्शन के साथ ही फिल्म ने आखिरकार 500 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।
सोशल मीडिया पर पायल मलिक के खिलाफ जमकर ट्रोलिंग हो रही है। वहीं विशाल पांडे की फैमिली विशाल को इंसाफ दिखने की बाद कहती है। हाल ही में विशाल पांडे के माता पिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विशाल की माता बुरी तरह से रोती नजर आ रही हैं। वह कहती हैं कि मेरा आप सभी से निवेदन है कि उस इंसान को घर से बाहर निकालो जिसने मेरे बच्चे पर हाथ उठाया है। आज तक हमने उसपर कभी हाथ नहीं उठाया, उसे बहुत प्यार से पाला है।
- Jul 8, 2024 4:01 PM
Devoleena Bhattacharjee के साथ पूजा में शामिल नहीं हुए पति, भडक गए लोग!
- Jul 8, 2024 3:32 PM
Mirzapur 3 के हिट होते ही खुश हुईं ऋचा चड्ढा, गुड्डू पंडित और भोली पंजाबन बनकर किया धमाका!
- Jul 8, 2024 3:02 PM
एजाज खान के चंगुल में फंसे Carry Minati
- Jul 8, 2024 2:04 PM
Maharaj को वर्ल्डवाइड मिल रही मोहब्बत को लेकर क्या बोले जयदीप अहलावत!
- Jul 8, 2024 12:40 PM
डैशिंग लुक में नजर आए विक्की कौशल, लुक्स देख लोगों ने कहा- हुस्न तेरा तौबा तौबा
- Jul 8, 2024 11:32 AM
सीमा हैदर को इम्प्रेस करने के लिए सचिन मीणा ने बांसुरी से निकाली ये धुन,सुनते ही लोग बोले- भाई बस मत बजा...

- Jul 8, 2024 10:34 AM
अलाना पांडे ने बेटे को दिया जन्म, दिखाई बच्चे की झलक तो खुशी से झूम उठीं मौसी अनन्या पांडे, बोलीं- मेरा भांजा...

- Jul 8, 2024 9:47 AM
BIGG BOSS OTT 3: अंजली अरोड़ा ने लगाई अरमान मलिक की फटकार, बोलीं- तुम पहले भी गलत थे और अभी भी गलत हो...
- Jul 8, 2024 8:55 AM
BIGG BOSS OTT 3: विशाल पांडे की बहन हुईं गुस्से से लाल, बोलीं- अरमान मलिक को पब्लिकली माफी मांगनी होगी...
- Jul 8, 2024 8:52 AM
BIGG BOSS OTT 3: विशाल पांडे की मां ने रोते-रोते शेयर किया वीडियो- बोलीं- जिसने मेरे बेटे को मारा है उसे...
- Jul 8, 2024 8:00 AM
Kalki 2898 AD BOC Day 11: वीकेंड पर 'Kalki 2898 AD' का कलेक्शन गया 500 करोड़ के पार, 11वें दिन की बंपर कमाई


Click it and Unblock the Notifications


