..................... Bigg bigg ott 3: vishal pandey parents cried, requested to bigg boss to armaan malik out form the house - Hindi Filmibeat

BB OTT 3: विशाल पांडे के माता-पिता ने रो-रोकर शेयर किया वीडियो, बोले- मेरे बच्चे को जिसने मारा उस इंसान को...

Bigg bigg ott 3

BIGG BOSS OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के घर के अंदर और घर के बाहर जमकर हंगामा हो रहा है। जहां हाल ही में वीकेंड पर बिग बॉस में आकर पायल मलिक ने विशाल पांडे पर अपनी भड़ास निकाली। वहीं अब उनका पासा उनपर ही भारी पड़ता नजर आ रहा है। जी हां, पायल मलिक ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जहां वह रो-रोकर यह कहती हैं कि 'मुझे लगा शायद उसने यह बोला तो मैंने वहां जाकर बोल दिया'। आप लोग मुझे इतना हेट दे रहे हो। बता दें कि विशाल पांडे का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां विशाल की कही बात साफ सुनाई दे रही है कि उन्होंने कृतिका मलिक के लिए क्या कहा था।

विशाल के माता पिता ने शेयर किया वीडियो
बता दें कि जहां सोशल मीडिया पर पायल मलिक के खिलाफ जमकर ट्रोलिंग हो रही है। वहीं विशाल पांडे की फैमिली विशाल को इंसाफ दिलाने की बाद कहती है। हाल ही में विशाल पांडे के माता पिता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विशाल की माता बुरी तरह से रोती नजर आ रही हैं। वह कहती हैं कि 'मेरा आप सभी से निवेदन है कि उस इंसान को घर से बाहर निकालो जिसने मेरे बच्चे पर हाथ उठाया है। आज तक हमने उसपर कभी हाथ नहीं उठाया, उसे बहुत प्यार से पाला है।'

मुझसे सहन नहीं हो पा रहा है- विशाल की मां
विशाल पाडे की मां आगे कहती हैं कि 'ये सोचकर मैंने अपने बच्चे को बिग बॉस में नहीं भेजा था कि उसपर हाथ उठाया जाएगा। यह बात हम लोगों को सहन नहीं हो रही है। जब से मैंने सुना है मेरा दिल बैठा जा रहा है।'

पिता ने की विनती
विशाल के पिता भी कहते हैं कि 'वीडियो बनाने का मकसद यही है कि शो में दिखाया जा रहा है कि विशाल की पर्सनालिटी फेक है। वो जैसा है वैसा ही अपने आप को दिखा रहा है। दूसरी बात जो उसके कैरेक्टर को लेकर बोला जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि- भाभी सुंदर दिखती है। तारीफ करना गलत बात तो नहीं। मेरी अब बिग बॉस मेकर्स से हाथ जोड़कर विनती है कि उस क्रिमिनल को बाहर निकालो।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X