BIGG BOSS OTT 3: विशाल पांडे की बहन हुईं गुस्से से लाल, बोलीं- अरमान मलिक को पब्लिकली माफी मांगनी होगी...

BIGG BOSS OTT 3

BIGG BOSS OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 वैसे तो हमेशा ही सुर्खियों में रहता है, लेकिन जब से अरमान मलिक ने विशाल पांडे के मुंह पर तमाचा मारा है तब से यह मुद्दा काफी हाईलाइट हो रहा है। सोशल मीडिया पर विशाल पांडे द्वारा कृतिका के लिए बोले गए शब्द और अरमान का थप्पड़ मारने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग विशाल पांडे के सपोर्ट में आ गए हैं और अरमान मलिक और पायल मलिक को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

परिवार ने की न्याय की मांग
जहां पायल मलिक रो-रोकर वीडियो बना रही हैं और अपना पक्ष रखती नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी ओर विशाल पांडे का परिवार अरमान की इस हरकत पर काफी नाराज हो रहा है। विशाल पांडे के माता पिता ने वीडियो शेयर कर अपने बेटे के लिए न्याय की मांग की है। वहीं दूसरी ओर विशाल पांडे की बहन भी गुस्से से लाल दिख रही हैं। हाल ही में विशाल की बहन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विशाल पांडे की बहन अरमान से माफी की मांग कर रही हैं।

कटारिया से डरता है अरमान
वायरल हो रहे वीडियो में विशाल की बहन कहती नजर आ रही हैं कि 'कटारिया से अरमान डरता है। क्योंकि उसको पता है कि तुम जैसे लोग अंदर हो ना तो बाहर एल्विश आर्मी होनी चाहिए।' इसके बाद वह थप्पड़ कांड पर भी बात करती हैं। वह कहती हैं कि 'थप्पड़ वाली चीज तो ऐसे नहीं जाएगी। जो हरकत अरमान ने की है। उसका अरमान को आज नहीं तो कल पता चलेगा।' इसके बाद वह कहती हैं कि 'उसने नेशनल टीवी पर थप्पड़ मारा है हमें विशाल के लिए उससे पब्लिकली माफी चाहिए।'

विशाल की मां ने भी कही ये बात
विशाल पाडे की मां भी कहती हैं कि ये सोचकर मैंने अपने बच्चे को बिग बॉस में नहीं भेजा था कि उसपर हाथ उठाया जाएगा। यह बात हम लोगों को सहन नहीं हो रही है। जब से मैंने सुना है मेरा दिल बैठा जा रहा है। वहीं विशाल के पिता कहते हैं कि वीडियो बनाने का मकसद यही है कि वो जैसा है वैसा ही अपने आप को दिखा रहा है। दूसरी बात जो उसके कैरेक्टर को लेकर बोली जा रही है। उसने कहा कि भाभी सुंदर दिखती है। तारीफ करना गलत बात तो नहीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X