BIGG BOSS OTT 3: अंजली अरोड़ा ने लगाई अरमान मलिक की फटकार, बोलीं- तुम पहले भी गलत थे और अभी भी गलत हो...

BIGG BOSS OTT 3: जियो सिनेमा पर 21 जून को शुरू हुआ शो बिग बॉस ओटीटी 3 पहले दिन से ही सुर्खियों में बना हुआ है। शो में इन दिनों उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं, लेकिन हाल ही में हुए एक मुद्दा जमकर चर्चाओं में बना है। वो है अरमान मलिक का विशाल पांडे को थप्पड़ मारना। इसी के साथ ही पायल मलिक के बयान ने इस मुद्दे को और भी हाईलाइट कर दिया। सोशल मीडिया पर 'सपोर्ट विशाल पांडे' ट्रेंड कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ पायल मलिक की जमकर ट्रोलिंग भी हो रही है।
सितारे उतरे सपोर्ट में
बता दें कि फैन्स के साथ ही अब तो सितारे भी विशाल के सपोर्ट में बोलते नजर आ रहे हैं। जहां अभी तक विशाल का परिवार ही न्याय की मांग कर रहा था तो वहीं अब गौहर खान और कच्चा बादाम गर्ल अंजली अरोड़ा भी विशाल के पक्ष में बोलती नजर आ रही हैं।
अंजली अरोड़ा ने जाहिर किया गुस्सा
अंजली अरोड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर एक बड़ा पोस्ट लिखकर शेयर किया है। जहां वह यह कहती हैं कि 'दोगलेपन की हद देख लो... जिस इंसान ने अपनी बीवी को धोखा दिया। सोसाइटी में बकायदा गलत मैसेज दे रहे हैं कि पॉलीगेमी ठीक है। इतना ही है तो विदेश जाकर बस जाओ। हमारे कल्चर में ये सारी चीजें होना सही हैं ?'
तुम गलत थे और आज भी गलत हो अरमान
अंजली अरोड़ा आगे कहती हैं कि 'ऊपर से विशाल पांडे ने ऐसा क्या गलत बोल दिया था। भाभी अच्छी लगती हैं इसमें गलत क्या है ? ना तो कोई चीप कमेंट मारा है और ना ही कोई बदतमीजी की। तुम्हारी तरह अरमान सात दिन में पटाकर शादी के लिए प्रपोज थोड़ी ना कर दिया है। और हिंसा वायलेंस हम कभी भी सपोर्ट नहीं करेंगे। तुम करो तो फीलिंग आ गई। किसी और ने अपनी फीलिंग्स शेयर कीं तो थप्पड़ मार दिया... क्यों ? तुम पहले भी गलत थे और अभी भी गलत हो।


Click it and Unblock the Notifications












