Bollywood Live: रिलीज होने को तैयार है सलमान खान की सिकंदर, एल 2 एम्पुरान को लेकर मचा हंगामा

Bollywood 30 march live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले बात करने जा रहे हैं सबसे खास टॉपिक के बारे में जी हां, आज सलमान खान की सिकंदर फिल्म रिलीज हो रही है। फैन्स को इस पल का कब से इंतजार था और आखिरकार वह पल आ ही गया है। वहीं दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही एल 2 एम्पुरान है जो अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है। अब देखना होगा कि सलमान खान की फिल्म एल 2 एम्पुरान को टक्कर दे पाएगी या नहीं।

आर. मुरुगदॉस द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म सिकंदर आज ईद के मौके पर रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि फिल्म को देखने के लिए फैन्स इतने उत्साहित हैं कि उन्होंने पहले से ही बुकिंग करना शुरू कर दिया है। बता दें कि सिकंदर ने अपने 2D शोज से 5.66 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं आईमैक्स 2D शोज से लगभग 48.9 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं फिल्म के एडवांस बुकिंग का टोटल कलेक्शन लगभग 5.71 करोड़ रुपये हो चुका है।

LIVE Feed
  • Mar 30, 2025 8:17 PM

    रश्मिका मंदाना के बॉडीगार्ड बने सलमान खान

    वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान रश्मिका मंदाना के साथ एक इवेंट से जाते नजर आ रहे हैं. जैसे ही रश्मिका मंदाना अपनी कार तक पहुंचीं. वैसे ही सलमान खान ने बिना देर किए रश्मिका मंदाना के लिए कार का दरवाजा खोल दिया. इतना ही नहीं जाने से पहले सलमान खान ने रश्मिका मंदाना को अपने गले भी लगा लिया. सलमान खान का ये अंदाज देखकर रश्मिका मंदाना मुस्कुराती नजर आईं. फैंस को भी सलमान खान का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है. वीडियो में रश्मिका मंदाना और सलमान खान के साथ शेरा भी नजर आ रहे हैं.

  • Mar 30, 2025 8:16 PM

    Malaika Arora के घर कैंची लेकर घुस गई थी एक फैन

    Malaika Arora Video:एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपनी एक फैन की एक ऐसी हरकत के बार में बताया, जिसने उन्हें बुरी तरह से डरा दिया। मलाइका ने बताया उनकी एक फैन घर में घुस आई और एक्ट्रेस का इंतजार करने लगी। मलाइका ने कहा कि घटना के समय वह घर में ही थीं और इस घटना ने उन्हें काफी डरा दिया था।

  • Mar 30, 2025 8:16 PM

    सीमा हैदर ने भगवान के नाम पर रखा बेटी का नाम तो भड़क गए एक्स हस्बैंड गुलाम हैदर

    सीमा हैदर की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर उनके एक्स हस्बैंड गुलाम हैदर बुरी तरह से भड़क गए और उन्होंने कहा कि सीमा को मेरी बद्दुआ जरूर लगेगी. उन्होंने कहा था, 'सीमा कुछ भी कर रही हो, मुझे उससे कोई मतलब नहीं है. उसने जो किया है, उसे उसका अंजाम जल्द ही भुगतना होगा. सीमा ने शर्म और लिहाज की सारी हदों को पार कर दिया है और वह जो कर रही है, वो कोई भी शर्म वाली औरत नहीं कर सकती है. सीमा ने मेरे 4 बच्चों को मुझसे दूर कर दिया और वो उन्हें लेकर भारत चली गई.' गुलाम हैदर ने ये भी कहा था कि मैं अपने बच्चों को लिए यहां पर बहुत ही ज्यादा तड़प रहा हूं. इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा है कि मेरे मुंह से हमेशा सीमा और सचिन के लिए बद्दुआ ही निकलती है. उन्होंने ये भी कहा कि एक तवायफ भी उससे 100 गुना अच्छी है और ये तो उनसे भी गई गुजरी निकली.

  • Mar 30, 2025 7:08 PM

    शाहिद कपूर के भाई हरकत देख बुरी तरह भड़के लोग

    ईशान खट्टर के इस वीडियो को लैक्मे फैशन वीक के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशान ब्राउन कलर का प्रिंटेड आउटफिट पहनकर रैंप पर चल रहे हैं. वह स्टाइलिश अंदाज में रैंप वॉक करते हुए आते हैं और एक जगह रूककर एक के बाद एक करके धीरे-धीरे अपने कपड़े उतारने लगते हैं. इसके बाद ईशान खट्टर पूरी तरह से शर्टलेस हो जाते हैं और सरेआम अपने शरीर पर परफ्यूम लगाते हैं. वीडियो में ईशान अपने 6 पैक एब्स भी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं. हालांकि एक्टर के ऐसा करने से लोग काफी भड़क गए हैं और उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं.

  • Mar 30, 2025 7:05 PM

    इस टीवी एक्ट्रेस ने मंगेतर संग मिलकर किया आशिक का कत्ल

    पिछले दिनों, मुस्कान रस्तोगी, समीर शुक्ला और सौरभ राजपूत के मामले ने देश भर में तहलका मचा दिया। मुस्कान ने अपने प्रेमी समीर शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐसा मामला 2008 में भी हुआ था, जिसने सबको हैरान कर दिया था।

    इस टीवी एक्ट्रेस ने मंगेतर संग मिलकर किया आशिक का कत्ल
  • Mar 30, 2025 5:52 PM

    कॉन्ट्रोवर्सी के दो महीने के बाद Ranveer Allahabadia ने पोस्ट किया वीडियो

    Ranveer Allahabadia Video: इसी साल फरवरी में इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद में अपनी मौजूदगी के कारण रणवीर काफी सुर्खियों में रहे। इस कॉन्ट्रोवर्सी के बाद यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने करीब दो महीने बाद रविवार को अपने यूट्यूब चैनल पर पहला वीडियो डाला। वीडियो में उन्होंने उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनको सपोर्ट किया और उन लोगों से माफी मांगी जिन्हें उन्होंने निराश किया।

    कॉन्ट्रोवर्सी के दो महीने के बाद Ranveer Allahabadia ने पोस्ट किया वीडियो
  • Mar 30, 2025 4:43 PM

    Sikandar X Review: Salman Khan की फिल्म को लोगों ने बताया डिजास्टर

    Sikandar X Review: काफी उम्मीदों और प्रमोशन के बाद, सलमान खान की फिल्म सिकंदर ईद के मौके पर रविवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। लेकिन फैंस को भाईजान से मिले इस त्यौहारी तोहफे का असल में आनंद नहीं उठा पाए।

    Sikandar X Review: Salman Khan की फिल्म को लोगों ने बताया डिजास्टर
  • Mar 30, 2025 4:42 PM

    Amitabh Bachchan का वो 'बेटा' जो रेखा से करता था प्यार

    Viral Video: रेखा 70 साल की हो चुकी हैं लेकिन आज भी उन्हें भारतीय सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने अपने करियर में बहुत सी शानदार फिल्में दी हैं और इन फिल्मों में उनकी बेजोड़ खूबसूरती ने चार-चांद लगाए हैं। लेकिन रेखा के दीवाने पहले भी थे और आज भी हैं।

    Amitabh Bachchan का वो 'बेटा' जो रेखा से करता था प्यार
  • Mar 30, 2025 2:47 PM

    ऐश्वर्या और अभिषेक की बढ़ीं नजदीकियां ? कजिन की शादी में यूं साथ बैठे आए नजर

    ऐश्वर्या राय के फैन पेज पर कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय लाल रंग के खूबसूरत सूट पहने दिख रही हैं। वहीं अगली तस्वीर में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय पीले रंग का सूट पहनी हैं। वहीं उनकी बेटी आराध्या सफेद रंग का सूट पहनी हैं और अभिषेक बच्चन गुलाबी रंग का कुर्ता पायजामा पहने नजर आ रहे हैं। वहीं अगली तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या अपनी कजिन के साथ खड़ी दिख रही हैं।

  • Mar 30, 2025 12:37 PM

    Mouni Roy ने फिर करवाई सर्जरी ? चेहरा देख दंग रह गए फैन्स, कमेंट में बोले- पूरा चेहरा ही बिगाड़ लिया...

    इवेंट में मौनी रॉय बहुत ही खूबसूरत ग्रे कलर की साड़ी में नजर आईं। खुले बाल और लाइट मेकअप में मौनी के लुक से ज्यादा उनका चेहरा नोटिस किया गया। दरअसल बीते दिन के इवेंट में मौनी के चेहरे में काफी बदलाव नोटिस किए गए। इस दौरान मौनी रॉय ना तो ठीक से हंस पा रही थीं और ना ही वह अपनी आईब्रो मूव कर पा रही थीं। उनके इस तरह के चेहरे को देख फैन्स तो हैरान ही रह गए। मौनी रॉय का चेहरा देख लोगों ने कमेंट में तरह-तरह के कमेंट्स करने शुरू कर दिए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पूरा चेहरा ही बिगाड़ लिया। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि चेहरे की प्लास्टिक पिघलती जा रही है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- कॉस्मेटिक सर्जरी खराब करने का नतीजा।

  • Mar 30, 2025 12:00 PM

    L2 Empuraan: सिकंदर के रिलीज से पहले सुपरफास्ट की स्पीड से भागी मोहनलाल की एम्पुरान

    आपको बता दें कि मोहनलाल की फिल्म ने तीसरे दिन 42% का उछाल दर्ज किया है। ओपिनिंग डे की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 21 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 11.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं तीसरे दिन फिल्म सुपरस्पीड से भागी है। फिल्म ने तीसरे दिन 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वीकेंड पर फिल्म में अच्छा उछाल देखा जा सकता है। वहीं आज रविवार को उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म और भी अच्छी कमाई करेगी। फिल्म के टोटल कलेक्शन को लेकर बात करें तो फिल्म ने अभी तक 46 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

  • Mar 30, 2025 10:35 AM

    लंदन में सलमान खान की 'सिकंदर' देख झूम उठे फैन्स, थिएटर में किया जबरदस्त डांस

    शाहिद नाम के एक शख्स ने अपने एक्स एकाउंट पर लदंन से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फैन्स सिकंदर के गाने बम-बम भोले पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। फैन्स का एक्साइटमेंट देखकर लगता है कि फैन्स को सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर कितनी पसंद आई है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा गया है कि- 'लंदन में अभी-अभी सिकंदर देखी और यह अविश्वसनीय फिल्म का अनुभव था। सलमान खान ने बेहतरीन एक्टिंग की है। जिसे बेहतरीन बीजेएम, इमेजरी और कथानक ने सहारा दिया है। रश्मिका की एक्टिंग की बहुत शानदार थी। पूरा सिनेमाघर झूम उठा है।' बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का जबरदस्त रिस्पांस देखने को मिल रहा है।

  • Mar 30, 2025 8:30 AM

    Sushant Singh Rajput Case: सुभाष चंद्रा ने मांगी रिया चक्रवर्ती से माफी

    सीबीआई ने कुछ दिनों पहले ही सुशांत सिंह राजपूत की क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। जिसमें रिया चक्रवर्ती को क्लीन चिट मिल गई थी। रिया को क्लीन चिट मिलने के बाद सितारों ने रिया का सपोर्ट किया था सितारों का कहना था कि रिया से माफी मांगी जाए। ऐसे में जी के मालिक सुभाष चंद्रा ने एक पोस्ट लिखा है। जिसमें वह रिया चक्रवर्ती से माफी मांगते नजर आ रहे हैं।

  • Mar 30, 2025 7:33 AM

    Sikandar: सलमान खान की सिकंदर एडवांस बुकिंग में कर चुकी है इतना कलेक्शन

    सिकंदर की एडवांस बुकिंग 9 करोड़ रुपये पहुंच गई है। जो छावा के बाद 2025 की दूसरी सबसे बड़ी बुकिंग है। सामने आ रहे एडवांस बुकिंग के आंकड़े फैन्स को फिल्म देखने के लिए और भी उत्साहित कर रहे हैं। वहीं एडवांस बुकिंग के साथ ही फर्स्ट डे प्रिडिक्शन की बात करें तो फिल्म के पास एडवांस बुकिंग का टोटल कलेक्शन 13.52 करोड़ रुपये है।

Read more about: bollywood live
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X