Bollywood News Live: शाहरुख खान अमेरिका में करवाएंगे आंखों का इलाज, जानें कैसा है बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का हाल

Bollywood 30 July live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं बॉलीवुड के किंग खान के बारे में। रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख खान की आंखों में कुछ दिक्कत हो रही है। उनका इलाज मुंबई के अस्पताल में चल रहा था, लेकिन अब आगे के इलाज के लिए वह अमेरिका जाएंगे। बता दें कि इन दिनों शाहरुख खान ब्रेक पर चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस पर फिल्में छाई हुई हैं। चलिए जानते हैं कैसा है किसका हाल।

बॉलीवुड के किंग खान के बारे में। रिपोर्ट्स की माने तो शाहरुख खान की आंखों में कुछ दिक्कत हो रही है। उनका इलाज मुंबई के अस्पताल में चल रहा था, लेकिन अब आगे के इलाज के लिए वह अमेरिका जाएंगे। बता दें कि इन दिनों शाहरुख खान ब्रेक पर चल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस पर फिल्में छाई हुई हैं। चलिए जानते हैं कैसा है किसका हाल।

आनंद तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बैड न्यूज' ने पहले दिन 8.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरे दिन फिल्म ने 11.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। चौथे दिन 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं पांचवें दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये, छठे दिन फिल्म ने 3.15 करोड़ रुपये, सातवें दिन 2.75 करोड़ रुपये, आठवें दिन 2.15 करोड़ रुपये, नवें दिन 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दसवें दिन 3.75 करोड़ रुपये वहीं ग्यारहवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने ग्यारहवें दिन 1.15 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म का अब तक 53.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

धनुष की फिलम रायन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 13.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 13.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। तीसरे दिन फिल्म ने 15.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं चौथे दिन का कलेक्शन बताएं तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 5.25 करोड़ रुपये अनुमानित कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 47.90 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

LIVE Feed
  • Jul 30, 2024 6:34 PM

    Khatron Ke Khiladi से बाहर निकाले जाने के बाद Asim Riaz ने किया चौंकाने वाला पोस्ट

    रैपर और मॉडल आसिम रियाज हाल ही में स्टंट-आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' से बाहर होने के बाद सुर्खियों में आए थे, जब होस्ट रोहित शेट्टी और अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी तीखी नोकझोंक ने सभी को चौंका दिया था।

    Khatron Ke Khiladi से बाहर निकाले जाने के बाद Asim Riaz ने किया चौंकाने वाला पोस्ट
  • Jul 30, 2024 6:32 PM

    Manushi Chillar चोरी-छिपे बॉयफ्रेंड संग हो रही थीं कोजी

    मानुषी छिल्लर ने वीर पहारिया के साथ डेटिंग की अफवाहों को हवा दी है। जान्हवी कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह एक यॉट पर तस्वीरें लेती नजर आ रही हैं। लेकिन इस वीडियो में कुछ ऐसा दिख गया कि उससे मानुषी के रिश्ते की पोल खोल गई।

    Manushi Chillar चोरी-छिपे बॉयफ्रेंड संग हो रही थीं कोजी
  • Jul 30, 2024 6:31 PM

    Nia Sharma का मेकअप देखकर बुरी तरह से डरे लोग

    एक्ट्रेस निया शर्मा हाल ही में लाफ्टर शेफ्स के सेट पर नजर आईं। वह अपने नए लुक में गुलाबी शरारा और काली लिपस्टिक लगाए नजर आईं। निया को उनके फैशन और मेकअप चॉइस के लिए नेटिजेंस से कड़ी आलोचना मिली।

    Nia Sharma का मेकअप देखकर बुरी तरह से डरे लोग
  • Jul 30, 2024 6:30 PM

    ना हिंदू-ना मुस्लिम, Kareena Kapoor Khan का क्या है असली धर्म?

    करीना कपूर के बेटे तैमूर और जेह हमेशा से ही लाइमलाइट का हिस्सा रहे हैं। उन्हें अक्सर उनके घर के बाहर देखा जाता है और मीडिया को देखकर हाथ हिलाते हुए देखा जाता है। हाल ही में, तैमूर और जेह की नैनी ललिता डिसिल्वा ने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, जब उन्हें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के घर देखा गया, क्योंकि वह अंबानी के बेटे की शुरुआती दिनों में नैनी भी थीं। अब ललिता डिसिल्वा ने खान परिवार के साथ अपनी यादों के बारे में खुलकर बात की है और उन्होंने करीना कपूर के धर्म के बारे में चौंकाने वाली बात बताई है।

    ना हिंदू-ना मुस्लिम, Kareena Kapoor Khan का क्या है असली धर्म?
  • Jul 30, 2024 6:28 PM

    Kriti Sanon और उनके बॉयफ्रेंड के उम्र का फासला है हैरान कर देने वाला

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने हाल ही में ग्रीस में छुट्टियां मनाते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। यह वीडियो सिर्फ एक्ट्रेस का ग्रीस में छुट्टियां मनाने के बारे में नहीं था, बल्कि इस वीडियो में एक्ट्रेस को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया।

    Kriti Sanon और उनके बॉयफ्रेंड के उम्र का फासला है हैरान कर देने वाला
  • Jul 30, 2024 6:27 PM

    Ranvir Shorey ने इस वजह से Sana Maqbul को दिखाई मिडल फिंगर

    बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में सना मकबूल और रणवीर शौरी की एक-दूसरे के प्रति नापसंदगी हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती जा रही है। जहां कंटेस्टेंट्स ने हमेशा एक-दूसरे के प्रति अपनी आपसी नाराजगी को साफ किया है, वहीं हाल ही में दोनों के बीच चीजें और भी ज्यादा बदतर हो गईं।

    Ranvir Shorey ने इस वजह से Sana Maqbul को दिखाई मिडल फिंगर
  • Jul 30, 2024 6:26 PM

    आसिम ने तो सलमान खान को भी नहीं छोड़ा

    आसिम इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू की वजह से भी चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि वो सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भाईजान' के साथ फिल्मों में डेब्यू कर सकते हैं। लेकिन बाद में खबर आई कि आसिम इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। आसिम ने इस बारे में बात करने के लिए अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल का सहारा लिया और कहा कि फिल्म के बारे में चर्चा पैदा करने के लिए उनके नाम का 'इस्तेमाल' किया गया था।

    आसिम ने तो सलमान खान को भी नहीं छोड़ा
  • Jul 30, 2024 6:25 PM

    Kriti Sanon को सिगरेट पीता देख लोगों को याद आया एक्ट्रेस की मां का ट्वीट

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन हाल ही में ग्रीस में अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ समय बिताने के बाद चर्चा में आई थीं। वीडियो में, एक्ट्रेस को कथित तौर पर सिगरेट पीते हुए देखा गया था और इसने नेटिजन्स को उस समय की याद दिला दी जब उनकी मां ने दावा किया था कि वह "एंटी स्मोकिंग" हैं।

    Kriti Sanon को सिगरेट पीता देख लोगों को याद आया एक्ट्रेस की मां का ट्वीट
  • Jul 30, 2024 1:22 PM

    ऐश्वर्या शर्मा के पूल फोटोज़ ने मचाई सोशल मीडिया पर सनसनी, पति नील भट्ट ने की तारीफ

    ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या शर्मा पूल में नहाती नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या शर्मा की सिज़लिंग तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। ब्लू कलर की बिकिनी में नजर आ रहीं ऐश्वर्या शर्मा पूल में तरह-तरह के पोज देती दिख रही हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही ऐश्वर्या शर्मा कैप्शन में लिखती हैं- सन सेट, स्विम सेट।

  • Jul 30, 2024 12:55 PM

    संसद में अपना नाम 'श्रीमती जया अमिताभ बच्चन' सुन भड़कीं सांसद, बोलीं- अब महिलाएं अपने पति के नाम से...

    सोमवार को संसद सत्र की बैठक में उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह ने जया बच्चन को 'श्रीमती जया अमिताभ बच्चन' कहकर पुकार दिया। इतना सुनते ही जया बच्चन भड़क जाती हैं। वह कहती हैं कि 'सर सिर्फ जया बच्चन बोलते तो भी काफी होता।' जया बच्चन के ऐसा बोलने पर उप सभापति कहते हैं कि 'यहां पूरा नाम लिखा था इसीलिए मैंने रिपीट किया।'

    संसद में अपना नाम 'श्रीमती जया अमिताभ बच्चन' सुन भड़कीं सांसद, बोलीं- अब महिलाएं अपने पति के नाम से...
  • Jul 30, 2024 12:53 PM

    हार्दिक पांड्या को सताई बेटे की याद, जन्मदिन पर शेयर किया अनसीन वीडियो, बोले- मेरे अगु को...

    भले ही हार्दिक अपने बेटे के दूर हों, लेकिन वह रोजाना ही अपने बेटे को मिस करते हैं। बता दें कि 30 जुलाई को हार्दिक और नताशा के बेटे अगस्त्य पांड्या का जन्मदिन होता है। बता दें कि अगस्त्य पांड्या 4 साल के हो गए हैं। हार्दिक ने अपने बेटे अगस्त्य को बेहद ही खास अंदाज में विश किया है। हार्दिक पांड्या ने बेटे को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक बेटे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

  • Jul 30, 2024 11:12 AM

    दोस्त के साथ गुपचुप शादी रचाने का प्लान कर रही हैं प्रियंका चाहर चौधरी ? बोलीं- मैं बीच साइड पर...

    प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड को एक इंटरव्यू दिया है जहां वह अपनी शादी और बच्चों के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। इस इंटरव्यू में प्रियंका कहती हैं कि वह अपनी शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। वह बीच साइड वेडिंग भी कर सकती हैं। नहीं तो वह घर पर ही शादी कर सकती हैं। अब ये डिपेंड करता है कि मेरा उस समय कैसा मूड है। वहीं अंकित से जब पूछा जाता है कि वह कैसी शादी करना चाहते हैं तो अंकित कहते हैं कि पार्टनर साथ रहना चाहिए मैं तो कोर्ट मैरिज भी कर लूंगा।

    दोस्त के साथ गुपचुप शादी रचाने का प्लान कर रही हैं प्रियंका चाहर चौधरी ? बोलीं- मैं बीच साइड पर...
  • Jul 30, 2024 9:47 AM

    इस परेशानी से जूझ रहे हैं Shah Rukh Khan, इलाज के लिए जाएंगे अमेरिका

    रिपोर्ट के मुताबिक 29 जुलाई को किंग खान की आंखों की सर्जरी हुई थी, लेकिन बताया जा रहा है कि उनकी सर्जरी ठीक से नहीं हो पाई है जिस वजह से वह अमेरिका जाकर अपना ट्रीटमेंट करवाएंगे। जूम की रिपोर्ट्स के मुताबिक 30 जुलाई को शाहरुख खान अमेरिका के लिए रवाना होंगे। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान को मोतियाबिंद हो गया है। उनकी आंखों में काफी दिक्कत हो रही थी। उन्होंने अपनी एक आंख का ट्रीटमेंट भारत में करवाया और वहीं दूसरी आंख का ट्रीटमेंट करवाने के लिए वह विदेश जा रहे हैं।

    इस परेशानी से जूझ रहे हैं Shah Rukh Khan, इलाज के लिए जाएंगे अमेरिका

More from Filmibeat

Read more about: bad newz shahrukh khan raayan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X