Bigg Boss OTT 3: Ranvir Shorey ने इस वजह से Sana Maqbul को दिखाई मिडल फिंगर, कहा- 'तुम गटरछाप हो'

Bigg Boss OTT 3 Update: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में सना मकबूल और रणवीर शौरी की एक-दूसरे के प्रति नापसंदगी हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती जा रही है। जहां कंटेस्टेंट्स ने हमेशा एक-दूसरे के प्रति अपनी आपसी नाराजगी को साफ किया है, वहीं हाल ही में दोनों के बीच चीजें और भी ज्यादा बदतर हो गईं।
हाल ही में नॉमिनेशन टास्क के दौरान, कंटेस्टेंट्स को दो टीमों में डिवाइड किया गया था। टीम ए में रणवीर शौरी, कृतिका मलिक और नैज़ी शामिल थे और टीम बी में साई केतन राव, सना मकबूल और लवकेश कटारिया शामिल थे।
जैसा कि टास्क में कहा गया था, टीम का एक कंटेस्टेंट आगे आएगा और टास्क के लिए दिए गए सेटअप में अपना सिर रखेगा और चाहे कुछ भी हो जाए वो मुस्काराना बंद नहीं करेंगे और अपोजिट कंटेस्टेंट को यह देखना होगा कि कंटेस्टेंट अपनी मुस्कान को बंद कर दे और उसे गुस्सा आ जाए।
इस टास्क के दौरान जब रणवीर शौरी आगे आए, तो सना मकबूल ने उन्हें मुस्कुराने से रोकने के लिए कुछ बातें करके अपनी तरफ से हर मुमकिन कोशिश की। हालांकि, रणवीर ने मुस्कुराना बंद नहीं किया, लेकिन उन्होंने अपना कंट्रोल खो दिया और सना को अपनी बीच वाली उंगली दिखा दी।
यह बात एक्ट्रेस को पसंद नहीं आई और उन्होंने रणवीर को जवाब देते हुए कहा कि उनके जैसे आदमी नार्सिसिस्ट होते हैं। सना ने कहा, "मुझे अपनी बीच वाली उंगली मत दिखाओ। तुम्हारे जैसे आदमी नार्सिसिस्ट होते हैं। तुम्हारा 13 साल का बेटा है ना?"
टास्क के बाद रणवीर ने सना को उनके कमेंट्स और अपने बेटे को बहस के बीच में लाने के लिए फटकार लगाई। हालांकि, सना ने इसके लिए माफी नहीं मांगी, जिससे रणवीर और भड़क गए और रणवीर को फिर उन्हें 'गटरछाप' कहते हुए देखा गया। बाद में बदले में सना ने भी रणवीर को गटरछाप बोल दिया।
बता दें कि टीम ए को नॉमिनेशन से सेफ रखा गया है, जिसके परिणामस्वरूप साई केतन राव, सना मकबूल और लवकेश कटारिया को इस बार नॉमिनेट किया गया।


Click it and Unblock the Notifications











