Kriti Sanon और उनके बॉयफ्रेंड के उम्र का फासला है हैरान कर देने वाला, कबीर से इतने साल बड़ी हैं एक्ट्रेस

Kriti Sanon

Kriti Sanon Kabir Bahiya Age Difference: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने हाल ही में ग्रीस में छुट्टियां मनाते हुए एक वीडियो वायरल होने के बाद सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। यह वीडियो सिर्फ एक्ट्रेस का ग्रीस में छुट्टियां मनाने के बारे में नहीं था, बल्कि इस वीडियो में एक्ट्रेस को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया।

इंटरनेट पर अब कई तस्वीरें और वीडियो छाए हुए हैं जिनमें कृति को ग्रीस में कबीर और उनके दोस्तों के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस को इस बात का पता ही नहीं था कि कैमरे पर उनकी रिकॉर्डिंग हो रही है, और वह बेफिक्र अंदाज में अपने समय को बिताती हुई नजर आ रही थीं।

कृति और कबीर के बारे में पिछले कुछ समय से डेटिंग की खबरें आ रही हैं। पहली बार इस कथित जोड़े ने तब सुर्खियां बटोरीं जब उन्हें नए साल 2024 से पहले दुबई में एमएस धोनी, नुपुर सैनन और स्टेबिन बेन के साथ पार्टी करते देखा गया था।

अब खबरें हैं कि कृति ने हाल ही में कबीर के साथ अपना जन्मदिन भी मनाया। 27 जुलाई 1990 को जन्मी मिमी एक्ट्रेस इस साल 34 साल की हो गई हैं। वहीं कबीर की बात करें तो वह कथित तौर पर अभी सिर्फ 24 साल के हैं और वह एमएस धोनी, ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या सहित कई क्रिकेटरों के साथ काफी करीब हैं। कबीर और कृति की उम्र का फासला का देखा जाए तो एक्ट्रेस से उनके बॉयफ्रेंड पूरे 10 साल छोटे हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी दोस्ती और रिश्ते पर चुप्पी बनाए रखी है।

कृति का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति अगली बार 'दो पत्ती' में नजर आएंगी, जिसमें काजोल और शहीर शेख भी हैं। यह फिल्म बतौर निर्माता उनकी पहली फिल्म भी है। अगर रिपोर्टों की मानी जाए तो एक्ट्रेस महान और वेटेरन एक्ट्रेस मीना कुमारी की बायोपिक में उनकी भूमिका निभाती नजर आएंगी, जिसका डायरेक्शन मनीष मल्होत्रा ​​करेंगे।

More from Filmibeat

Read more about: kriti sanon kabir bahia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X