Nia Sharma का मेकअप देखकर बुरी तरह से डरे लोग, ट्रोलर्स ने कहा- 'ये तो भूतनी जैसी...'

Nia Sharma

Nia Sharma Makeup: एक्ट्रेस निया शर्मा हाल ही में लाफ्टर शेफ्स के सेट पर नजर आईं। वह अपने नए लुक में गुलाबी शरारा और काली लिपस्टिक लगाए नजर आईं। निया को उनके फैशन और मेकअप चॉइस के लिए नेटिजेंस से कड़ी आलोचना मिली।

लाफ्टर शेफ्स के आने वाले एपिसोड में, सितारे अलग-अलग आउटफिट में तैयार होकर थीम-बेस्ट लुक का जश्न मनाएंगे। निया को शूट के लिए थीम वाले आउटफिट में भी देखा गया। वीडियो में, वह भूरे रंग के कॉन्टैक्ट लेंस पहने, एक बड़ी काली छतरी पकड़े और कैमरों के लिए पोज़ देते हुए मुस्कुराती हुई देखी जा सकती हैं।

जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोगों ने एक्ट्रेस को ट्रोल किया, खासकर उनकी काली लिपस्टिक के लिए। एक यूजर ने टिप्पणी की, "भूतनी जैसी लग रही है"। एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह डायन वाली लिपस्टिक जैसे होठों पर खून लगा हो, इतनी गंदी लग रही है... छी"। एक और यूजर ने कहा, "नागिन खुद को काट लो"।

लाफ्टर शेफ़्स की मेज़बानी भारती सिंह करती हैं और इसमें जन्नत ज़ुबैर रहमानी, सुदेश लहरी, कश्मीरा शाह, अर्जुन बिजलानी, करण कुंद्रा और कृष्णा अभिषेक जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

निया शर्मा ने 'एक हजारों में मेरी बहना है', 'जमाई राजा', 'इश्क में मरजावां' और 'नागिन 4' जैसे डेली सोप में अपने रोल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। 2020 में, उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी - मेड इन इंडिया' जीता। 2022 में उन्होंने 'झलका दिखला जा 10' में भी हिस्सा लिया था, लेकिन वो इस शो को जीत नहीं पाई थीं।

2016 में, निया ने एक ब्रिटिश अखबार द्वारा शीर्ष 50 सबसे सेक्सी एशियाई महिलाओं की लिस्ट में तीसरी पोजिशन हासिल की थी। अगले साल 2017 में वह उसी लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गई थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, निया ने सुपरनैचुरल शो 'सुहागन चुड़ैल' से टेलीविज़न पर वापसी की, जिसमें ज़ायन इबाद खान और देब चंद्रिमा रॉय भी हैं। यह शो कलर्स टीवी पर सोमवार से शुक्रवार तक टेलिकास्ट होता है।

More from Filmibeat

Read more about: nia sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X