Bollywood News Live: बेटे की शादी का कार्ड लेकर काशी गईं नीता अंबानी, बेबीमून मनाकर लंदन से लौटीं दीपिका

bollywood live

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज हम बात करेंगे दीपिका पादुकोण की जी हां, हाल ही में दीपिका तड़के सुबह एयरपोर्ट पर लंदन से लौटती नजर आईं पति रणवीर सिंह का हाथ पकड़े दीपिका कॉन्फिडेंस से चलती दिख रही हैं, लेकिन फिर भी वह ट्रोल हुईं। दरअसल दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान टाइट ड्रेस पहने दिखीं। जिस वजह से वह जमकर ट्रोल हो रही हैं। वहीं दूसरी तरफ नीता अंबानी अपने बेटे की शादी का कार्ड लेकर काशी पहुंचीं हैं।

जहां फैन्स को दीपिका का स्वैग पसंद आ रहा है वहीं कुछ लोग दीपिका को जमकर ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। जी हां, दीपिका पादुकोण के इस लेटेस्ट वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के कमेंट की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- जब भी दीपिका एयरपोर्ट पर नजर आती थीं वह लूज ड्रेस पहने दिखती थीं, लेकिन जब से दीपिका प्रेग्नेंसी हुई हैं तब से वह टाइट ड्रेस पहन कर निकलती हैं। तो वहीं दूसरे ने कहा इतनी गर्मी पड़ रही है भारत में और कपड़े पहने हैं वूलन तो वहीं तीसरे यूजर ने कहा हमेशा बेबी बंप फ्लॉन्ट करना फैशन नहीं होता।

नीता अंबानी हाल ही में काशी विश्वनाथ मंदिर गई थीं जहां उन्होंने राधिका और अनंत का शादी का कार्ड भगवान को अर्पण किया था। पिंक साड़ी में नीता अंबानी बेहद ही खूबसूरत दिखाई दीं। शादी का कार्ड मंदिर में रखने के बाद वह चाट पकौड़ी खाती दिखीं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

LIVE Feed
  • Jun 25, 2024 8:01 PM

    करण जौहर ने लिया कॉफी विद करण से लिया ब्रेक

    करण जौहर (Karan Johar) का चेट शो कॉफी विद करण लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। शो के 8 सीजन आ चुके हैं और लोग 9वें सीजन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन करण ने ऐलान किया है कि वह शो से ब्रेक ले रहे हैं। अभी इस शो का सीजन 9 नहीं आएगा।

  • Jun 25, 2024 8:00 PM

    अरमान मलिक के सपोर्ट में उतरी उर्फी जावेद

    एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ रहे अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों का सपोर्ट किया है। उर्फी ने बताया है कि अगर वह तीनों एक साथ खुश हैं तो हम लोग कौन होते हैं उन्हें जज करने वाले। उर्फी का मानना है कि हम लोग उन पर कमेंट करने वाले कोई नहीं होते।

  • Jun 25, 2024 7:59 PM

    खतरों के खिलाड़ी 14 में अभिषेक कुमार को फिर लगी चोट

    खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) में अभिषेक कुमार अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। बीते दिनों उन्हें चोट लग गई थी और अब अभिषेक ने अपना एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने पैर पर लगी चोट का खुलासा किया है। इस वीडियो में वह अपनी चोट फैंस को दिखा रहे हैं। बता दें कि फैंस का सपोर्ट अभिषेक को खूब मिल रहा है।

  • Jun 25, 2024 7:58 PM

    राज अनादकट के नए शो का प्रोमो हुआ आउट

    टीवी एक्टर राज अनादकट को लेकर बातें चल रही थीं कि वह सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आएंगे। वहीं, अब उनके नए शो का प्रोमो सामने आ गया है। राज एक गुजराती सीरियल में दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ सना अनिम शेख भी हैं।

  • Jun 25, 2024 5:52 PM

    पहली प्रेग्नेंसी में बच्चे को खोने वाली थीं मीरा

    मीरा ने बताया कि जब वह अपनी पहली प्रेग्नेंसी के चौथे महीने में थीं, तब उनका मिसकैरेज होने वाला था। अपनी रेगुलर सोनोग्राफी के बाद जब वह वापस लौटीं, तो उस पल को याद करते हुए उन्होंने बताया कि शाहिद और डॉक्टर दोनों के चेहरे पर 'चिंता थी'। उन्होंने कहा, "सब कुछ अलग था। वह कह रहे थे कि मुझे आपसे बात करनी है, लेकिन आप बैठ नहीं सकतीं, कृपया लेट जाइए। क्योंकि मेरा यूटरस डाइलेट हो चुका था और मैं चार महीने की प्रेग्नेंट थी, इसलिए उन्होंने मुझसे कहा, 'आप किसी भी समय अपना बच्चा खो सकती हैं'।"

    पहली प्रेग्नेंसी में बच्चे को खोने वाली थीं मीरा
  • Jun 25, 2024 5:46 PM

    द दिनों बाद ही बिग बॉस ने दिखाया असली रंग

    प्रोमो में, सभी कंटेस्टेंट्स को लिविंग एरिया में एक साथ बैठे देखा जा सकता है। बिग बॉस उन पर भड़कते हैं और उन्हें खरी-खोटी सुनाते हैं। बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की एकता के लिए उन्हें फटकार लगाते हुए और इसे नकली कहते हुए दिखाई देते हैं। यही नहीं, बिग बॉस उनकी मांगों को मानने से इनकार कर देते हैं। इससे सभी कंटेस्टेंट काफी निराश हो जाते हैं।

    द दिनों बाद ही बिग बॉस ने दिखाया असली रंग
  • Jun 25, 2024 5:41 PM

    पोलोमी दास के डीपनेक कपड़ों को देख शिवानी की फटी रह गई आंखें

    बीती रात बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में शिवानी कुमारी ने पोलोमी दास के कपड़ों पर कमेंट किया। जब पोलोमी, जिन्होंने काले रंग की लो नेक लाइन वाला आउटफिट पहना हुआ था, उनके पास से गुजरीं, तो शिवानी उनके पहनावे से काफी अनकंफर्टेबल लग रही थीं। लोकप्रिय क्रिएटर ने धीरे से कमेंट किया कि वह इस तरह की नेकलाइन पहनने में कैसे कंफर्टेबल महसूस करती हैं। उन्होंने आगे अपनी ड्रेस को देखा और कहा कि वह ऐसा आउटफिट भी नहीं पहन सकती जिसमें थोड़ी भी गहरी नेकलाइन हो। शिवानी ने कहा, "कैसे इतने बड़े गले के कपड़े पहन लेते हैं, यहां तो थोड़ा सा भी नीचे हो तो नहीं चलता। ये लोग हाई-फाई हैं।"

    पोलोमी दास के डीपनेक कपड़ों को देख शिवानी की फटी रह गई आंखें
  • Jun 25, 2024 5:40 PM

    पायल नहीं है Armaan Malik की पहली बीवी

    हालांकि, क्या आप जानते हैं कि पायल अरमान मलिक की पहली पत्नी नहीं हैं और उनके जीवन में आने से पहले ही वह शादीशुदा थे? जी हां, आपने सही पढ़ा! यूट्यूबर ने अब तक तीन बार शादी की है। पिछले साल, जब पायल और कृतिका दोनों ही बच्चे की उम्मीद कर रही थीं, तब उन्होंने एक यूट्यूब व्लॉग में बताया कि अरमान मलिक ने पहली बार 17 साल की उम्र में शादी की थी, जो कि उनके साथ शादी से बहुत पहले की बात है। बिग बॉस ओटीटी 3 में उनकी एंट्री के बाद अब वही व्लॉग सोशल मीडिया पर फिर से सामने आया है।

    पायल नहीं है Armaan Malik की पहली बीवी
  • Jun 25, 2024 3:19 PM

    कंगना रनौत ने सांसद बनते ही निकाला इमरजेंसी का नया पोस्टर

    कंगना ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की है। कंगना रनौत की इमरजेंसी 6 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। कंगना ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-'स्वतंत्र भारत के सबसे काले अध्याय के 50वें वर्ष की शुरुआत। कंगना रनौत की इमरजेंसी 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।' नया पोस्टर देखने के बाद फैंस इस पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं।

  • Jun 25, 2024 2:47 PM

    सोनाक्षी सिन्हा शादी से पहले भी जहीर इकबाल को करती थीं कंट्रोल?

    वीडियो में सोनाक्षी कह रही है, ''ग्रुप में सिर्फ एक इंसान है जिसको पता चल जाता है कि अब संभल जाओ और दूसरों को कुछ पता नहीं चलता। तो मैं वो इंसान थी मुझे उनको थोड़ा कंट्रोल करना पड़ा।'' इसके बाद जहीर इकबाल बोले, ''शो के पहले बोला था, ज्यादा मत फैलना। हम यहां 20 बार आ चुके हैं, हमको पता है कैसे होता है।'' जैसे ही वीडियो सामने आया लोग बातें कर रहे हैँ।

  • Jun 25, 2024 2:06 PM

    Accident or Conspiracy Godhra का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

    साबरमती ट्रेन दुर्घटना पर लंबे समय से चली आ रही कहानियों और धारणाओं को चुनौती देने वाली फ़िल्म “एक्सीडेंट ऑर कांस्पिरेसी गोधरा" का ट्रेलर ज़ी म्यूज़िक ने सोशल मीडिया पर रिलीज किया हैं। फ़िल्म के मेकर्स का दावा है कि "एक्सीडेंट ऑर कांस्पिरेसी गोधरा" साबरमती ट्रेन दुर्घटना के पीछे की सच्चाई देश के सामने उजागर करेगी

  • Jun 25, 2024 1:26 PM

    हिंदू- मुस्लिम को लेकर क्या बोल गए नाना पाटेकर, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं ऐसी बातें!

    नाना पाटेकर जितने शानदार अभिनेता हैं उतने ही उम्दा इंसान हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि उनके एक बयान के सामने आने के बाद सभी उनकी तारीफ कर रहे हैं। नाना पाटेकर मराठी हैं और उन्होने इंडस्ट्री में काफी काम किया है। हाल ही में वो लल्लनटॉप से बात कर रहे थे और इस दौरान उन्होने हिंदू मुस्लिम पर जवाब दिया। नाना पाटेकर का कहना था कि, ''मुझे तो आज तक हिंदू मुसलमान में फर्क नहीं नजर आया। मैं तो रात में 3 बजे भी उधर चला जाता था और कभी कोई दिक्कत नहीं हुई।

  • Jun 25, 2024 11:50 AM

    अपना नया घर देखने आईं नन्ही राहा कपूर, मम्मी आलिया भट्ट की गोद में बैठकर घूमा पूरा आलीशान बंगला

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट न्यूड कलर के टॉप और लोअर में नजर आ रही हैं। नो मेकअप लुक में आलिया काफी खूबसूरत दिख रही हैं, वहीं उनके साथ बेबी राहा भी नजर आईं। जो अपनी मम्मी आलिया के साथ ट्यूनिंग करती दिख रही हैं। पैपराजी ने राहा की कुछ झलकियां शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।

    अपना नया घर देखने आईं नन्ही राहा कपूर, मम्मी आलिया भट्ट की गोद में बैठकर घूमा पूरा आलीशान बंगला
  • Jun 25, 2024 11:13 AM

    सोनाक्षी सिन्हा के नए नवेले पति को हनी सिंह ने दी धमकी? कहा- 'खुश नहीं रखा तो देख लेंगे उसको'

    लंबे समय से चल रहे अफेयर के बाद 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए थे। लेकिन अब हनी सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो जहीर इकबाल को वार्निंग देते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि हनी सिंह सोनाक्षी सिन्हा के काफी अच्छे दोस्त हैं और उनकी शादी में शिरकत करके अपने गानों से धमाका कर दिया था। सोनाक्षी की शादी में उन्होने काफी मस्ती की और करीब 1 साल के बाद शराब को हाथ लगाया था। उनका कहना है कि वो डर रहे हैं कि ऐसा करने से मां उनको डाटेंगी। सोनाक्षी जहीर की शादी को लेकर हनी ने कहा, ''बेहद खुशी है कि मेरी दोस्त की शादी हुई है। जहीर एक प्यारा इंसान है। आशा करता हूं कि वह, सोनाक्षी को खुश रखेगा।

  • Jun 25, 2024 11:08 AM

    सोनाक्षी सिन्हा की चल रही है भाइयों के साथ अनबन, लव सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, गुस्से में कह दी ये बात...

    वहीं लव सिन्हा ने एक मीडिया सोर्स का हवाला देते हुए अपनी बात कही है उन्होंने सोनाक्षी और जहीर की शादी पर रिएक्शन दिया है जिसपर वह दो या तीन दिन का समय मांगते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह जल्द ही दोनों की शादी और अनबन को लेकर बात करेंगे। इसी के बीच लव सिन्हा ने अपने इंस्टा हैंडल पर शादी को लेकर रिएक्शन दिया है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर तंज कसते हुए कहा है कि 'ए सोर्स उन्हें बेहतर सोर्सेस की जरूरत है'।

    सोनाक्षी सिन्हा की चल रही है भाइयों के साथ अनबन, लव सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी, गुस्से में कह दी ये बात...
  • Jun 25, 2024 10:18 AM

    कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' इस तारीख को होगी रिलीज, सामने आई नई डेट

    बता दें कि कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज डेट बार-बार बदली जा रही थी। ऐसे में हाल ही में कंगना रनौत ने नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है। जी हां, बता दें कि फिल्म अब 6 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।

  • Jun 25, 2024 9:34 AM

    Chandu Champion BOC Day 11: 'चंदू चैंपियन' ने 11वें दिन की ताबड़तोड़ कमाई, इतना हुआ टोटल कलेक्शन

    चंदू चैंपियन (Chandu Champion) ने लेट ही सही लेकिन कमाई अच्छी कर ली है। फिल्म के ग्यारहवें दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने ग्यारहवें दिन 2.25 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन हुआ 57.25 करोड़ रुपये। बता दें कि फिल्म टक्कर देने के लिए आ रही है कल्कि 2898 एडी फिल्म इस फिल्म के रिलीज होने के बाद कार्तिक आर्यन की फिल्म पर असर पड़ सकता है। बता दें कि इस फिल्म में कई नामी सितारे नजर आ रहे हैं।

  • Jun 25, 2024 9:30 AM

    बेटे की शादी का कार्ड लेकर काशी विश्वनाथ पहुंचीं नीता अंबानी, इतने करोड़ का किया दान फिर खाई चाट पकौड़ी

    अनंत-राधिका के शादी के कार्ड छप चुके हैं और नीता अंबानी शादी का पहला कार्ड लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर गई हैं। कहा यह जाता है कि शादी का पहला कार्ड भगवान को अर्पण किया जाता है। इससे पहले भी अंबानी फैमिली में कोई भी शादी हुई है उनके शादी के कार्ड सबसे पहले मंदिरों में गए हैं।

    बेटे की शादी का कार्ड लेकर काशी विश्वनाथ पहुंचीं नीता अंबानी, इतने करोड़ का किया दान फिर खाई चाट पकौड़ी
  • Jun 25, 2024 8:26 AM

    लंदन वेकेशन से लौटीं दीपिका पादुकोण, प्रेग्नेंसी में टाइट ड्रेस पहने दिखीं तो लोगों ने कही दी ये बात...

    जहां फैन्स को दीपिका का स्वैग पसंद आ रहा है वहीं कुछ लोग दीपिका को जमकर ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। जी हां, दीपिका पादुकोण के इस लेटेस्ट वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के कमेंट की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- जब भी दीपिका एयरपोर्ट पर नजर आती थीं वह लूज ड्रेस पहने दिखती थीं, लेकिन जब से दीपिका प्रेग्नेंसी हुई हैं तब से वह टाइट ड्रेस पहन कर निकलती हैं। तो वहीं दूसरे ने कहा इतनी गर्मी पड़ रही है भारत में और कपड़े पहने हैं वूलन तो वहीं तीसरे यूजर ने कहा हमेशा बेबी बंप फ्लॉन्ट करना फैशन नहीं होता।

    लंदन वेकेशन से लौटीं दीपिका पादुकोण, प्रेग्नेंसी में टाइट ड्रेस पहने दिखीं तो लोगों ने कही दी ये बात...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X