पायल नहीं है Armaan Malik की पहली बीवी, 17 की उम्र से ही यूट्यूबर कर रहे हैं शादी, छह बच्चों के हैं पिता

Armaan Malik Controversy: अनिल कपूर द्वारा होस्ट किया गया बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 पिछले हफ़्ते जियो सिनेमा पर प्रीमियर हुआ और तब से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। ग्रैंड प्रीमियर के दौरान, होस्ट ने 16 जानी-मानी हस्तियों और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को पेश किया, जिन्होंने बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में एंट्री की और भारत के सबसे बड़े रियलिटी शो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं।
साई केतन राव, सना मकबूल, नैज़ी, रणवीर शौरी, पोलोमी दास, विशाल पांडे, सना सुल्तान और लव (लवकेश) कटारिया सहित अन्य ने बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री की। हालांकि, यूट्यूबर अरमान मलिक की अपनी पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ एंट्री ने सभी को हैरान कर दिया।
तीनों ने अपने चार बच्चों को घर पर छोड़ दिया और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो का हिस्सा बन गए और लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। प्रीमियर एपिसोड के दौरान, तीनों ने अपनी इक्वेशन और कंपैटिबिलिटी के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे अरमान ने पायल से पहले से शादीशुदा होने के बावजूद कृतिका से शादी की। उनकी कहानी ने होस्ट अनिल कपूर को भी चौंका दिया, जिन्होंने मज़ाक में कहा कि वह एक पत्नी की देखभाल नहीं कर पा रहे हैं और अरमान अपनी दोनों पत्नियों का ख्याल रख रहे हैं।
हालांकि, क्या आप जानते हैं कि पायल अरमान मलिक की पहली पत्नी नहीं हैं और उनके जीवन में आने से पहले ही वह शादीशुदा थे? जी हां, आपने सही पढ़ा! यूट्यूबर ने अब तक तीन बार शादी की है।
पिछले साल, जब पायल और कृतिका दोनों ही बच्चे की उम्मीद कर रही थीं, तब उन्होंने एक यूट्यूब व्लॉग में बताया कि अरमान मलिक ने पहली बार 17 साल की उम्र में शादी की थी, जो कि उनके साथ शादी से बहुत पहले की बात है। बिग बॉस ओटीटी 3 में उनकी एंट्री के बाद अब वही व्लॉग सोशल मीडिया पर फिर से सामने आया है।
इस व्लॉग में पायल ने अरमान की पहली पत्नी का नाम नहीं बताया और बताया कि उनकी शादी नहीं चल पाई जिसकी वजह से तलाक हो गया। पायल ने कहा, "तो मैं आपको बता दूं, अरमान की जो शादी हुई थी, 17 साल की उम्र में हुई थी। उनकी नहीं बनी, वो दोनों अलग हो गए। उस समय जो था हमारे पास, हमने दे दिया तलाक के केस में, वो क्लियर हो गया।"
इसके बाद उन्होंने कहा, "कल को मेरी और इनकी नहीं बनेगी मैं भी अलग हो जाऊंगी। पूरी जिंदगी एक मजबूरी के रिश्ते में कोई नहीं रहता। ना वो रही, ना हम रहेंगे।" पायल की इस बात पर कृतिका भी हामी भरती हैं और कहती हैं कि अगर उनकी अरमान से नहीं बनी तो वो भी अलग हो जाएंगी। आपको बता दें, बता दें कि अरमान की पहली पत्नी का नाम सुमित्रा है और उनसे यूट्यूबर के दो बच्चे भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications