Bigg Boss OTT 3: पोलोमी दास के डीपनेक कपड़ों को देख शिवानी की फटी रह गई आंखें, कहा- 'इतना बड़ा गला...'

Bigg Boss OTT 3 Update: बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन पहले से ही दर्शकों का पसंदीदा बन चुका है और शो के शौकीन दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। ग्रामीण इलाकों से लेकर फ़िल्मी दुनिया तक, इस बार शो के कंटेस्टेंट्स मनोरंजन की दुनिया के हर एरिया से आए हैं, जिनके नजरिए में काफी फर्क हो सकता है।
बीती रात बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में शिवानी कुमारी ने पोलोमी दास के कपड़ों पर कमेंट किया। जब पोलोमी, जिन्होंने काले रंग की लो नेक लाइन वाला आउटफिट पहना हुआ था, उनके पास से गुजरीं, तो शिवानी उनके पहनावे से काफी अनकंफर्टेबल लग रही थीं। लोकप्रिय क्रिएटर ने धीरे से कमेंट किया कि वह इस तरह की नेकलाइन पहनने में कैसे कंफर्टेबल महसूस करती हैं। उन्होंने आगे अपनी ड्रेस को देखा और कहा कि वह ऐसा आउटफिट भी नहीं पहन सकती जिसमें थोड़ी भी गहरी नेकलाइन हो। शिवानी ने कहा, "कैसे इतने बड़े गले के कपड़े पहन लेते हैं, यहां तो थोड़ा सा भी नीचे हो तो नहीं चलता। ये लोग हाई-फाई हैं।"
यह पहली बार नहीं था जब शिवानी को पोलोमी पर कमेंट करते देखा गया था। कल रात शो के एपिसोड में, वह पोलोमी के कपड़ों की पसंद पर भी कमेंट करती हुई देखी गई और खुलासा किया कि वह इंस्टाग्राम पर उनको फॉलो करती हैं और उन्हें पता है कि पोलोमी केवल 'बिकिनी' पहनती है। जबकि सना मकबूल उन्हें ऐसा ना सोचने के लिए कहती हैं लेकिन शिवानी अपनी राय पर ही अडिग रहीं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, शिवानी कुमारी इस बार एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेटेड हैं। बिग बॉस तक के मुताबिक, मेकर्स ने डेंजर जोन में मौजूद कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट ना करके गेम को बदल दिया है। एक बड़े अपडेट में, शिवानी कुमारी और नीरज गोयत को बिग बॉस ओटीटी 3 एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications