प्रेग्नेंसी में बच्चे को खोने वाली थीं मीरा, Shahid Kapoor ने किया ऐसा काम कि आप भी कहेंगे- 'पति हो तो ऐसा'

Mira Rajput

Mira Rajput On Her First Pregnancy: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने हाल ही में 21 साल की उम्र में अपनी पहली प्रेग्नेंसी के बारे में बात की और बताया कि कुछ परेशानियों की वजह से उनका मिसकैरेज होने वाला था।

मीरा ने बताया कि जब वह अपनी पहली प्रेग्नेंसी के चौथे महीने में थीं, तब उनका मिसकैरेज होने वाला था। अपनी रेगुलर सोनोग्राफी के बाद जब वह वापस लौटीं, तो उस पल को याद करते हुए उन्होंने बताया कि शाहिद और डॉक्टर दोनों के चेहरे पर 'चिंता थी'। उन्होंने कहा, "सब कुछ अलग था। वह कह रहे थे कि मुझे आपसे बात करनी है, लेकिन आप बैठ नहीं सकतीं, कृपया लेट जाइए। क्योंकि मेरा यूटरस डाइलेट हो चुका था और मैं चार महीने की प्रेग्नेंट थी, इसलिए उन्होंने मुझसे कहा, 'आप किसी भी समय अपना बच्चा खो सकती हैं'।"

उन्होंने बताया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और दो महीने से ज्यादा समय तक निगरानी में रखा गया था, लेकिन इससे उनकी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ा और तब शाहिद ने उन्हें घर ले जाने और अपने घर पर ही एक अस्पताल बनाने का फैसला किया।

मीरा ने बताया- "वो देख रहे थे कि अस्पताल में रहने से मेरी मेंटल हेल्थ पर असर पड़ रहा था। इसलिए, हम घर वापस आ गए, मेरा पूरा परिवार मुझे देखने आया और मुझे सरप्राइज दिया। उन्होंने मुझे बेहद खुश कर दिया, और मैं इतनी भावुक हो गई कि मुझे कॉन्ट्रैक्शन होने लगा।"

इसके बाद मीरा को वापस अस्पताल ले जाया गया, हालांकि इस बार शाहिद ने जोर देकर कहा कि उन्हें (मीरा को) एडमिट नहीं किया जाएगा, बल्कि घर पर ही पूरी देखभाल के साथ उनका इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जब अगस्त 2017 में उनका पहला बच्चा -मीशा- का जन्म हुआ तो अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे 'चमत्कारी बच्ची' कहा था।

शाहिद और मीरा ने 7 जुलाई 2015 को एक भव्य समारोह में शादी की। दोनों की मुलाकात उनके परिवारों के ज़रिए हुई और 13 साल की उम्र के अंतर के बावजूद, वे एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। यह जोड़ा दो बच्चों - मीशा और ज़ैन के माता-पिता हैं।

More from Filmibeat

Read more about: mira rajput shahid kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X