Bollywood News Live: एक-दूजे के हुए सोनाक्षी जहीर, रिसेप्शन में पहुंचे ये तमाम बॉलीवुड सितारे

Sonakshi-Zaheer live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज हम बात करेंगे सोनाक्षी सिन्हा की शादी की। जी हां, सात साल डेट करने के बाद आखिरकार दोनों एक दूजे के हो गए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं दूसरी तरफ देखा जा सकता है कि इसी दिन दोनों की शादी का रिसेप्शन भी धूमधाम से किया जा रहा है। इस रिसेप्शन में तमाम बॉलीवुड सितारे नजर आए।

लाल रंग की खूबसूरत साड़ी, हैवी ज्वैलरी, मांग में सिंदूर लगाए सिनोक्षी सिन्हा अपनी शादी के रिसेप्शन में आईं। वहीं जहीर इकबाल सफेद रंग के थ्री पीस सूट में नजर आए। इस दौरान सभी की निगाहें बस सोनक्षी और जहीर पर टिकी रहीं। बता दें कि इस खास फंक्शन में दोनों ने अपने लुक्स के साथ ही अपने डांस से भी चार चांद लगाए हैं। बता दें कि दोनों के रिसेप्शन में तमाम बॉलीवुड सितारे नजर आए। काजोल, अनिल कपूर, चंकी पांडे, अदिति राव हैदरी, अंशुला कपूर, अरबाज खान समेत कई सितारे एक छत के नीचे देखे गए।

बता दें कि कपल का एक शादी के बाद का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा लोगों के दिलों में जहीर के लिए प्यार बढ़ गया है। जी हां, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही जहीर और सोनाक्षी की शादी हो जाती है। जहीर अपने ससुर शत्रुघ्न सिन्हा को बुलाते हैं और उनके पैर छूते हैं वहीं शत्रुघ्न सिन्हा भी अपने दामाद को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। ससुर के बाद जहीर अपनी सास के पास जाते हैं और पूनम सिन्हा के भी पैर छूते हैं। उसके बाद अपनी पत्नी सोनाक्षी को गले से लगा लेते हैं।

LIVE Feed
  • Jun 24, 2024 7:22 PM

    सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने इस कंटेस्टेंट को कह दिया 'गंवार'

    पहले एपिसोड के बाद, लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर लक्ष्य चौधरी ने अपने ट्विटर (अब एक्स) हैंडल पर उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाली इंफ्लुएंसर शिवानी कुमारी पर अपनी राय शेयर की है। लोकप्रिय कंटेंट क्रिएटर ने शिवानी को ट्रोल किया है और उन्हें 'शर्मनाक और घटिया' कहा है। लक्ष्य ने उन्हें एक देसी और गंवार भी कहा और कहा कि वह कोई भी भाषा शालीनता से नहीं बोल पाती हैं।

    सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने इस कंटेस्टेंट को कह दिया 'गंवार'
  • Jun 24, 2024 7:21 PM

    Deepak Chaurasiya की अरमान मलिक से हुई बुरी लड़ाई

    अरमान मलिक और दीपक चौरसिया के बीच बदसूरत नोकझोंक का एक क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो गया है। दीपक, अरमान और कुछ दूसरे लोग बगीचे में बैठे दिखाई देते हैं जब दोनों किसी बात पर बहस करते हैं। दीपक तब अरमान को बताते हैं कि उसके जैसे लोगों को उनके ऑफिस से 2 किमी पहले रोक दिया जाता है। इस पर, अरमान दीपक से कहते हैं कि आप जैसे लोगों को मेरे घर आए तो वो भी बाहर रोक दिए जाते हैं। दीपक फिर अरमान से कहते हैं कि आपके घर कौन आएगा। दीपक अरमान से यह भी कहते हैं कि वह बिना वजह अपनी आवाज उठा रहे हैं।

    Deepak Chaurasiya की अरमान मलिक से हुई बुरी लड़ाई
  • Jun 24, 2024 7:20 PM

    पहले हफ्ते में ही नॉमिनेट हुए ये पांच कंटेस्टेंट्स

    घर में अभी भी टास्क हो रहे हैं, कंटेस्टेंट्स ने अपना पहला नॉमिनेशन टास्क देखा और इस हफ्ते कुछ कंटेस्टेंट्स को पहले ही नॉमिनेट किया जा चुका है। द खबरी की रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते शो से बाहर होने के लिए नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट लवकेश कटारिया, दीपक चौरसिया, चंद्रिका दीक्षित, शिवानी कुमारी और विशाल पांडे हैं।

    पहले हफ्ते में ही नॉमिनेट हुए ये पांच कंटेस्टेंट्स
  • Jun 24, 2024 7:19 PM

    कंगाली की कगार पर आता जा रहा है बॉलीवुड का फेमस प्रोड्यूसर

    कई क्रू मेंबर्स ने पूजा एंटरटेनमेंट पर समय पर कर्ज ना चुकाने का आरोप लगाया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, बढ़ती फाइनेंशियल परेशानियों के बीच 250 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने के लिए प्रोडक्शन हाउस ने मुंबई ऑफिस बेच दिया है। बॉक्स ऑफिस पर कई फ्लॉप फिल्मों के बाद पूजा एंटरटेनमेंट ने अपने कामकाज में कटौती की है। जैकी भगनानी के पिता वाशु भगनानी प्रोडक्शन बैनर चलाते हैं। ट्रेड सूत्रों के अनुसार, वाशु ने ऑफिस एक बिल्डर को बेच दिया है। हालांकि, डीलर की पहचान और कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।

    कंगाली की कगार पर आता जा रहा है बॉलीवुड का फेमस प्रोड्यूसर
  • Jun 24, 2024 7:18 PM

    Sonakshi Sinha के रिसेप्शन में दुल्हन से भी महंगा आउटफिट पहनकर आ गई ये हसीना

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिसेप्शन पर अदिति राव हैदरी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने हरे रंग का शरारा सूट पहना हुआ था। एक्ट्रेस इस सूट में बला की खूबसूरत लग रही थीं और आपको जानकर हैरानी होगी कि अदिति के इस सूट की कीमत सोनाक्षी की साड़ी से कहीं ज्यादा थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदिति ने 115000 रुपए का सूट पहना हुआ था।

    Sonakshi Sinha के रिसेप्शन में दुल्हन से भी महंगा आउटफिट पहनकर आ गई ये हसीना
  • Jun 24, 2024 7:16 PM

    इकलौती बहन Sonakshi Sinha की शादी में क्यों नहीं गए Luv Sinha

    झगड़े की अफवाहों के बीच, लव ने आखिरकार सोनाक्षी की शादी में ना जाने पर रिएक्शन दिया है और हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, "कृपया एक या दो दिन का समय दें। अगर मुझे लगा कि मैं आपके सवाल का जवाब दे सकता हूं तो मैं जवाब दूंगा। पूछने के लिए धन्यवाद।"

    इकलौती बहन Sonakshi Sinha की शादी में क्यों नहीं गए Luv Sinha
  • Jun 24, 2024 7:15 PM

    'कल्कि 2898 एडी' ने रिलीज से पहले की करोड़ों की कमाई

    प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने एडवांस बुकिंग खुलते ही धांसू कमाई कर ली है। सैक्निल्क की एक रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन ही कल्कि 2898 एडी ने 2,81,895 टिकटों की बिक्री कर ली है। इस हिसाब से फिल्म ने अब तक 8.22 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। बता दें कि प्रभास और दीपिका की फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण के अलावा एक्ट्रेस मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी लीड रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म में जहां कमल हासन नेगेटिव रोल में हैं तो वहीं अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा का किरदार निभा रहे हैं।

  • Jun 24, 2024 7:14 PM

    सनी देओल की 'बॉर्डर 2' में दिखाई जाएगी ये कहानी

    डायरेक्टर जेपी दत्ता ने 'ईटाइम्स' से बात करते हुए कहा, 'फिल्म बॉर्डर 2 की कहानी साल 1971 के भारत और पाकिस्तान के युद्ध पर बेस्ड होगी लेकिन इसमें एक अलग लड़ाई दिखाई जाएगी। सीक्वल उसी युद्ध में लड़ी गई दूसरी लड़ाइयों पर आधारित होगा। हमारी सेनाओं की बहादुरी और वीरता की कहानियां हमेशा उपयुक्त रहेंगी और साथ ही हमारे देश के लिए हमारा प्यार भी हमेशा रहेगा। हम उन सैनिकों को सम्मान करते हैं, जिन्होंने हमारे लिए कुर्बानी दी है। उन कहानियों को सुनना महत्वपूर्ण है।' जेपी दत्ता ने आगे बताया, 'उनकी बेटी निधि दत्ता ने दो साल पहले फिल्म बॉर्डर 2 की कहानी को लिखा था। इसके बाद मुझे लगा कि सशस्त्र बलों के लिए जो मेरे अंदर प्यार था, उसके अंदर भी वही है।' जेपी दत्ता ने ये भी बताया, 'इस फिल्म में मेरी पिछली फिल्मों जैसी संवेदनाएं होगी। ऐसी कहानियां जो आपको भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगीं। फिल्म बॉर्डर 2 में कूट-कूटकर देशभक्ति भरी होगी, जिसे देखकर सभी गौरवान्वित होंगे।'

  • Jun 24, 2024 3:55 PM

    'छैंया छैंया' पर मलाइका बनकर सोनाक्षी सिन्हा ने लूट ली महफिल

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के जैसे वीडियोज सामने आ रहे हैं वो कमाल के हैं। उनको देखकर लग रहा है कि दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैँ। उनकी मस्ती को देखकर कोई नहीं कह सकता है कि दोनों दुल्हा दुल्हन हैं। एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दोनों शाहरुख- मलाइका के गाने छैंया छैंया पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैँ।

  • Jun 24, 2024 3:08 PM

    Hamare Baarah Box Office- बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म, 3 दिनों में की इतनी कमाई!

    कमल चंद्रा निर्देशित फ़िल्म 'हमारे बारह' ने रविवार तक ग्लोबल बॉक्स ऑफ़िस‌ पर कुल 7.09 करोड़ रुपये का कारोबार कर‌ लिया है। शुक्रवार को इस फ़िल्म ने 1.40 करोड़ रुपये, शनिवार को फ़िल्म ने 2.60 करोड़ रुपये तो रविवार को इस फ़िल्म ने‌ कुल 3.09 करोड़ रुपये का कारोबार किया। साफ़ है कि इस फ़िल्म को 'वर्ड ऑफ़ माउथ' पब्लिसिटी का ख़ूब फ़ायदा हो रहा है और लोग एक-दूसरे के कहने पर फ़िल्म को सिनेमाघरों में देखने में उत्साह दिखा रहे‌ हैं।

  • Jun 24, 2024 2:29 PM

    चंदू चैंपियन के मेकर्स का दर्शकों को तोहफा

    फिल्म के चारों तरफ फैली दीवानगी, को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने एक जबरदस्त ऑफर लाया है। जी हां! यह बाय 1 गेट 1 फ्री टिकट्स का एक्साइटिंग ऑफर है, ताकि इस शानदार कहानी को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाया जा सके।

  • Jun 24, 2024 1:24 PM

    मोहम्मद शमी से शादी अफवाहों को बीच सलमान खान के साथ वायरल हुईं सानिया मिर्जा की तस्वीरें!

    सलमान खान के साथ वायरल हो रही इन तस्वीरों को लेकर आपकी क्या राय है? एक तस्वीर में सलमान खान को सानिया मिर्जा की कमर पर हाथ रखकर पोज देते देखा गया था। वो बहन अलवीरा की शादी में भी पहुंच गई थीँ। कहा जाता है कि सलमान खान और सानिया मिर्जा काफी अच्छा बॉंड साझा करते हैं। एक बार सानिया मिर्जा सलमान खान के शो बिग बॉस में भी पहुंचीं थीं। हालांकि ये उनको लेकर किसी तरह की बातों पर यकीन ना करें। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं ये सारी पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

  • Jun 24, 2024 12:43 PM

    #MeToo वाला मामला फिर गर्माया, आरोपों को झूठ बताने के बाद भड़कीं तनुश्री दत्ता!

    तनुश्री ने कहा, ''नाना पाटेकर कितने बड़े झूठे हैं ये वाराणसी के लड़के के बाद अब पूरी दुनिया जानती है। अनिल शर्मा की फिल्म की शूटिंग के दौरान थप्पड़ मारने की घटना, नाना ने सबसे पहले बनाने की कोशिश की। ऐसा लग रहा है जैसे बच्चे को थप्पड़ मारना शूटिंग का हिस्सा था और फिर उसे गंभीर रूप से सार्वजनिक किया गया। अपने दुर्व्यवहार को छुपाने की कोशिश के लिए प्रतिक्रिया दी।

  • Jun 24, 2024 11:46 AM

    विकलांग फैन को नागार्जुन के सामने बॉडीगार्ड ने मारा धक्का, भयंकर तरीके से हुए ट्रोल, मांगनी पड़ी माफी!

    नागार्जुन साउथ के सुपरस्टार हैं और उनकी एक झलक के लिए फैंस कुछ भी कर देते हैँ। लेकिन एक वीडियो ने लोगों को तब गुस्से में डाल दिया जब एक विकलांग फैन के साथ नागार्जुन के बॉडीगार्ड ने बदसुलूकी की। जी हां, ये वीडियो सीधे एयरपोर्ट से सामने आया है और इस वीडियो में नागार्जुन चलते हुए नजर आ रहे हैं। जब वह चल रहा था तो एक कैफे का कर्मचारी जो नागार्जुन का फैन था और विकलांग भी था, उनके पास आया, लेकिन इस दौरान बॉडीगार्ड ने तुरंत उसे धक्का दे दिया, जिससे वह व्यक्ति लड़खड़ाकर गिर गया। नागार्जुन ने इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन चलते बने। इसके बाद लोग उनको बुरी तरह से ट्रोल कर रहे थे।

  • Jun 24, 2024 11:40 AM

    जहीर इकबाल से शादी करने पर बुरी ट्रोल हुईं सोनाक्षी सिन्हा, तस्वीरें डालते ही झटपट बंद किया कमेंट सेक्शन

    शादी की खूबसूरत तस्वीरें और नोट शेयर के बाद सोनाक्षी सिन्हा को प्यार और आशीर्वाद की जगह जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। जिस वजह से सोनाक्षी ने झटपट ही अपना कमेंट सेक्शन बंद किया।

    जहीर इकबाल से शादी करने पर बुरी ट्रोल हुईं सोनाक्षी सिन्हा, तस्वीरें डालते ही झटपट बंद किया कमेंट सेक्शन
  • Jun 24, 2024 10:35 AM

    शत्रुघ्न सिन्हा के पैर छूने पर ट्रोल हुए जहीर इकबाल, लोग बोले- 'इस्लाम के हिसाब से गलत है'

    कई महीनों से आ रही अफवाहों को 23 जून को तब विराम लग गया जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा एक दूसरे के हो गए। जी हां, ने शादी कर ली है और उनकी कुछ तस्वीरें औऱ वीडियोज सामने आ रहे हैं। लेकिन इस बीच एक वीडियो सामने आया जिसमें जहीर इकबाल ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल शादी के बाद जहीर इकबाल ने अपने सास ससुर के पैर छुए थे। जिसके बाद उनकी जमकर ट्रोलिंग हो रही है।

  • Jun 24, 2024 10:27 AM

    जहीर इकबाल की बहन ने उतारी भाभी की नजर तो इमोशनल हुईं सोनाक्षी सिन्हा, रो-रोकर हुआ बुरा हाल

    सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल गले में फूलों की माला पहने नजर आ रहे हैं। वहीं जहीर इकबाल के घर से उनकी बहन आती हैं पहले वह सोनाक्षी से मिलती हैं और फिर वह उनकी ही माला से कुछ फूलों को लेकर उनकी नजर उतारती हैं। उसके बाद वह भाई जहीर के पास जाती हैं और भाई की भी नजर उतारती हैं। जहीर अपनी बहन को गले से लगा लेते हैं। वहीं शादी के चल रहे रीति रिवाज सोनाक्षी को इमोशनल कर देती हैं। सोनाक्षी सिन्हा जिंदगी में हो रहे बदलाव को देखकर इमोशल हो जाती हैं और रोने लगती हैं।

    जहीर इकबाल की बहन ने उतारी भाभी की नजर तो इमोशनल हुईं सोनाक्षी सिन्हा, रो-रोकर हुआ बुरा हाल
  • Jun 24, 2024 9:28 AM

    'चंदू चैंपियन' ने मारी बाजी, 10वें दिन वीकेंड पर की छप्परफाड़ कमाई

    चंदू चैंपियन (Chandu Champion) ने वीकेंड पर ताबड़तोड़ कमाई की है। Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने दसवें दिन 6.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन हुआ 49.25 करोड़ रुपये। बता दें कि फिल्म ने 10 दिनों में अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है। वीकेंड पर फिल्म को रफ्तार मिल रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि कल्कि 2898 एडी फिल्म के रिलीज से पहले कार्तिक आर्यन की फिल्म ठीक-ठाक बिजनेस कर चुकी होगी।

  • Jun 24, 2024 8:21 AM

    सोनाक्षी-जहीर के रिसेप्शन में लगी मेहमानों की लाइन, तब्बू, अनिल, काजोल समेत ये सितारे भी आए नजर

    लाल रंग की खूबसूरत साड़ी, हैवी ज्वैलरी, मांग में सिंदूर लगाए सिनोक्षी सिन्हा अपनी शादी के रिसेप्शन में आईं। वहीं जहीर इकबाल सफेद रंग के थ्री पीस सूट में नजर आए। इस दौरान सभी की निगाहें बस सोनक्षी और जहीर पर टिकी रहीं। बता दें कि इस खास फंक्शन में दोनों ने अपने लुक्स के साथ ही अपने डांस से भी चार चांद लगाए हैं। बता दें कि दोनों के रिसेप्शन में तमाम बॉलीवुड सितारे नजर आए। काजोल, अनिल कपूर, चंकी पांडे, अदिति राव हैदरी, अंशुला कपूर, अरबाज खान समेत कई सितारे एक छत के नीचे देखे गए।

    सोनाक्षी-जहीर के रिसेप्शन में लगी मेहमानों की लाइन, तब्बू, अनिल, काजोल समेत ये सितारे भी आए नजर
  • Jun 24, 2024 8:19 AM

    जहीर इकबाल ने रखा ससुराल वालों का मान, शादी के बाद छुए सास-ससुर के पैर तो इमोशनल हुए शत्रुघ्न सिन्हा

    बता दें कि कपल का एक शादी के बाद का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा लोगों के दिलों में जहीर के लिए प्यार बढ़ गया है। जी हां, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही जहीर और सोनाक्षी की शादी हो जाती है। जहीर अपने ससुर शत्रुघ्न सिन्हा को बुलाते हैं और उनके पैर छूते हैं वहीं शत्रुघ्न सिन्हा भी अपने दामाद को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। ससुर के बाद जहीर अपनी सास के पास जाते हैं और पूनम सिन्हा के भी पैर छूते हैं। उसके बाद अपनी पत्नी सोनाक्षी को गले से लगा लेते हैं।

    जहीर इकबाल ने रखा ससुराल वालों का मान, शादी के बाद छुए सास-ससुर के पैर तो इमोशनल हुए शत्रुघ्न सिन्हा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X