Sonakshi Sinha के रिसेप्शन में दुल्हन से भी महंगा आउटफिट पहनकर आ गई ये हसीना, फिर मंगेतर संग दिए खूब पोज

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha Wedding: बीते दिन यानी 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी कर ली। एक्ट्रेस इस मौके पर बेहद खुश लग रही थी। सोनाक्षी ने शादी में ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी और रिसेप्शन में उन्होंने लाल बनारसी साड़ी कैरी की हुई थी। दोनों ही साड़ियों में सोनाक्षी की खूबसूरती देखने लायक थी। लेकिन उनकी खूबसूरती पर भारी पड़ गई एक और हसीना।

23 जून को ही सोनाक्षी ने शादी की थी और 23 जून को ही रिसेप्शन रखा या था। शादी के बाद सोनाक्षी ने बिना देर किए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादी की तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी अपनी मां की 44 साल पुरानी साड़ी पहनकर अपने खास दिन को सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं।

सोनाक्षी और जहीर शादी के बंधन में बंधने के तुरंत बाद, यह जोड़ा अपने भव्य रिसेप्शन के लिए पहुंचा। नवविवाहित जोड़े ने अपनी सिविल मैरिज के बाद पहली बार अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और पैपराज़ी के लिए पोज दिए और एथनिक आउटफिट में खुश नजर आए। सोनाक्षी ने इस मौके पर लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी, जिसकी कीमत लगभग 80,000 रुपए बताई जा रही है। लेकिन सोनाक्षी के रिसेप्शन में एक हसीना ने उनसे भी महंगे कपड़े पहन लिए थे।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिसेप्शन पर अदिति राव हैदरी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने हरे रंग का शरारा सूट पहना हुआ था। एक्ट्रेस इस सूट में बला की खूबसूरत लग रही थीं और आपको जानकर हैरानी होगी कि अदिति के इस सूट की कीमत सोनाक्षी की साड़ी से कहीं ज्यादा थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदिति ने 115000 रुपए का सूट पहना हुआ था।

सोनाक्षी ने लिखी दिल की बात

सोनाक्षी ने अपनी इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ ही खूबसूरत नोट भी लिखा सोनाक्षी लिखती हैं कि 'आज से 7 साल पहले (23.06.2017) हमने एक दूसरे की आंखों में एक दूसरे के लिए प्यार देखा और उसे थामे रखने का फैसला किया। आज वह प्यार हमें इस पल तक ले गया... जहां हमारे दोनों परिवारों और हमारे दोनों देवताओं के आशीर्वाद से... हम अब पति और पत्नी हैं। यहां प्यार, उम्मीद और एक दूसरे के साथ सभी खूबसूरत चीजें हैं, अभी से लेकर हमेशा के लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X