निकाह के बाद बहन ने उतारी भाई जहीर और भाभी सोनाक्षी की नजर, मिसेज इकबाल बनते ही फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस

Sonakshi Sinha Unseen Wedding Video: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जा रहे हैं। लगातार उनकी शादी के अनसीन वीडियो देखने को मिल रहे हैं जहां अभी तक देखा गया कि शादी के वीडियो और रिसेप्शन के वीडियो लाइमलाइट में बने हैं। वहीं दूसरी तरफ सोनाक्षी सिन्हा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोनाक्षी बुरी तरह रोती नजर आ रही हैं।
शादी की रस्मों को देख इमोशनल हुईं सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल गले में फूलों की माला पहने नजर आ रहे हैं। वहीं जहीर इकबाल के घर से उनकी बहन आती हैं पहले वह सोनाक्षी से मिलती हैं और फिर वह उनकी ही माला से कुछ फूलों को लेकर उनकी नजर उतारती हैं। उसके बाद वह भाई जहीर के पास जाती हैं और भाई की भी नजर उतारती हैं। जहीर अपनी बहन को गले से लगा लेते हैं। वहीं शादी के चल रहे रीति रिवाज सोनाक्षी को इमोशनल कर देती हैं। सोनाक्षी सिन्हा जिंदगी में हो रहे बदलाव को देखकर इमोशल हो जाती हैं और रोने लगती हैं।
सोशल मीडिया पर छाया हुआ है कपल
बता दें कि सोनाक्षी ने अपनी शादी बेहद सिंपल रखने की कोशिश की है। सोनाक्षी की शादी सिंपल थी और रिसेप्शन काफी ग्रैंड हुआ था। सोशल मीडिया पर उनके रिसेप्शन और उनके डांस के वीडियो छाए हुए हैं। शादी के बाद अब फैन्स यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि सोनाक्षी और जहीर हनीमून के लिए कहां जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई कंफर्मेशन नहीं आई है कि दोनों कहां जा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











