इकलौती बहन Sonakshi Sinha की शादी में क्यों नहीं गए Luv Sinha, अब जाकर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'एक-दो दिन का समय दो

Luv Sinha

Luv Sinha On Not Attending Sonakshi Wedding: सोनाक्षी सिन्हा ने सात साल की डेटिंग के बाद रविवार, 23 जून को मुंबई के बांद्रा में अपने नए अपार्टमेंट, 81 ऑरिएट में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और एक्टर ज़हीर इकबाल के साथ शादी कर ली। हालांकि, शादी में एक्ट्रेस के भाई लव सिन्हा की गैर मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा।

झगड़े की अफवाहों के बीच, लव ने आखिरकार सोनाक्षी की शादी में ना जाने पर रिएक्शन दिया है और हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, "कृपया एक या दो दिन का समय दें। अगर मुझे लगा कि मैं आपके सवाल का जवाब दे सकता हूं तो मैं जवाब दूंगा। पूछने के लिए धन्यवाद।"

सोनाक्षी अपनी शादी में बेहद खुश नजर आ रही थीं। उन्होंने रजिस्टर्ड मैरिज के बाद अपनी और जहीर की खूबसूरत फोटोज शेयर की थीं। सोनाक्षी और जहीर ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें से एक फोटो में जहीर सोनाक्षी का हाथ चूमते नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में जहीर मैरिज रजिस्टर करने के लिए साइन कर रहे हैं, तीसरी फोटो में सोनाक्षी ने जहीर को प्यार से पकड़ा हुआ है। इन सभी फोटोज में कपल का रोमांटिक अंदाज साफ दिखाई दे रहा है।

इन प्यारी तस्वीरों के साथ ही खूबसूरत नोट भी लिखा था- 'आज से 7 साल पहले (23.06.2017) हमने एक दूसरे की आंखों में एक दूसरे के लिए प्यार देखा और उसे थामे रखने का फैसला किया। आज वह प्यार हमें इस पल तक ले गया... जहां हमारे दोनों परिवारों और हमारे दोनों देवताओं के आशीर्वाद से... हम अब पति और पत्नी हैं। यहां प्यार, उम्मीद और एक दूसरे के साथ सभी खूबसूरत चीजें हैं, अभी से लेकर हमेशा के लिए।'

रविवार को इस जोड़े ने मुंबई के बैस्टियन में शादी का रिसेप्शन रखा था, जिसमें सलमान खान, काजोल, आदित्य रॉय कपूर, यो यो हनी सिंह, रेखा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सहगल, अनिल कपूर, रवीना टंडन, चंकी पांडे, तब्बू, फरदीन खान और ऋचा चड्ढा समेत कई मशहूर हस्तियों ने हिस्सा लिया था और सोनाक्षी की खुशी में शामिल हुए थे।

More from Filmibeat

Read more about: luv sinha sonakshi sinha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X