Bollywood News Live: सोनाक्षी-जहीर की शादी में शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा,चंदू चैंपियन की कमाई में आई गिरावट

Bollywood 20 june live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज हम बात करेंगे बॉलीवुड की सबसे ट्रेंडिंग खबर की। जी हां, सभी को इंतजार है सोनाक्षी जहीर की शादी का। वहीं हाल ही में खबर आई है कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा उनकी शादी में जरूर आएंगे साथ ही दोनों को आशीर्वाद भी देंगे। वहीं दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस की बात करें तो चंदू चैंपियन (Chandu Champion) के छठे दिन का कलेक्शन काफी कम रहा है। चलिए जानते हैं क्या कुछ है आज बॉलीवुड में खास।

लंबे समय से परिवार ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर चुप्पी साधी थी। वहीं एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा कहते हैं कि- मुझे बताएं वैसे भी यह लाइफ किसकी है ? ये मेरी इकलौती बेटी की जिंदगी है, जिसपर मुझे नाज है। मैं अपनी बेटी से बेहद प्यार करता हूं। वह मुझे अपनी मजबूती का पिलर मानती है और मैं उसकी शादी में ना जाऊं ऐसा नहीं हो सकता। मैं शादी में जरूर जाऊंगा। उसकी खुशी में मेरी खुशी है। उसे अपने पार्टनर को चुनने का अपनी डीटेल्स चुनने का पूरा हक है।

चंदू चैंपियन (Chandu Champion) के छठे दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन काफी कम कलेक्शन किया है। फिल्म ने सिर्फ 3 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 32.74 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन किया है। बता दें कि फिल्म ने शुरुआत में काफी कम रफ्तार पकड़ी थी, लेकिन लोगों के पॉजिटिव रिस्पांस की वजह से फिल्म ने वीकेंड पर रफ्तार पकड़ी थी। उम्मीद जताई जा रही है कि 120 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा छुएगी।

LIVE Feed
  • Jun 20, 2024 8:42 PM

    Taapsee Pannu हैं सबसे ज्यादा बदतमीज, फेक हैं Ajay Devgn

    रेडिट पर एक इंटरैक्टिव सेशन के दौरान, एक यूजर ने चावला से पूछा कि उनका सामना अब तक के सबसे बदतमीज़ सेलेब से हुआ है? और उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के तापसी का नाम लिया। उनसे क्लिक करने के लिए अपने पसंदीदा सेलेब्स और सबसे कम पसंदीदा सेलेब्स के नाम भी पूछे गए, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, "मेरे हमेशा के पसंदीदा रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, दीपिका, करीना और सबसे कम पसंदीदा तापसी पन्नू और जया बच्चन हैं।"

    Taapsee Pannu हैं सबसे ज्यादा बदतमीज, फेक हैं Ajay Devgn
  • Jun 20, 2024 8:38 PM

    Priyanka Chopra ने जैसे ही छोड़ा हाथ, साल भर भी नहीं चल पाया SONA

    रेस्तरां ने बुधवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक बयान शेयर किया। इसमें लिखा था, "3 से ज्यादा सालों के बाद, SONA बंद हो रहा है। हमारे दरवाजे से गुजरने वाले सभी लोगों के लिए हमारे मन में बहुत आभार है। आपकी सेवा करना हमारे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा है। हमारी समर्पित टीम को धन्यवाद जो रोजाना स्वादिष्ट भोजन, मुस्कान और गर्मजोशी देती है। सोना की अंतिम सेवा रविवार, 30 जून का ब्रंच होगी। हम आपको लास्ट फूड और ड्रिंक के लिए रेस्तरां में आने उम्मीद करते हैं। हमारे दरवाजे और बाहें खुली हैं। हम आपको मिस करेंगे।"

    Priyanka Chopra ने जैसे ही छोड़ा हाथ, साल भर भी नहीं चल पाया SONA
  • Jun 20, 2024 5:38 PM

    शख्स का दावा- 'Dalljiet Kaur ने तोड़ा निखिल का परिवार

    एक नेटिजन ने दावा किया है कि एक्ट्रेस निखिल के साथ रिलेशनशिप में थी, जब वह शादीशुदा थे और अपने परिवार और अपनी दो बेटियों के साथ रह रहे थे। नेटिजन ने यह भी दावा किया कि निखिल के पास पैसे नहीं हैं और उन्होंने जो कुछ भी दिखाया वह सब झूठ था।

    शख्स का दावा- 'Dalljiet Kaur ने तोड़ा निखिल का परिवार
  • Jun 20, 2024 5:37 PM

    शूटिंग के दौरान Deepika Singh के साथ हुआ बड़ा हादसा

    दीपिका सिंह से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है, जिसके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक्ट्रेस के साथ शो के सेट पर एक एक्सीडेंट हो गया। ईटाइम्स टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, मंगल लक्ष्मी एक्ट्रेस शो में एक आने वाले ड्रीम सीक्वेंस की शूटिंग कर रही थीं। इस सीन में दीपिका को मंच पर सम्मानित किया गया। हालांकि, इसी सीन के दौरान एक्ट्रेस की पीठ पर एक बड़ा प्लाई गिर गया। प्रोडक्शन टीम ने फुर्ती दिखाते हुए एक्ट्रेस की मदद की, चोट के बावजूद सीक्वेंस पूरा करने की कोशिश करने वाली एक्ट्रेस की पीठ में सूजन आ गई और जिसकी वजह से उन्हें आखिरकार शो के सेट से बाहर जाना पड़ा।

    शूटिंग के दौरान Deepika Singh के साथ हुआ बड़ा हादसा
  • Jun 20, 2024 5:34 PM

    सास संग मंदिर पहुंचीं अंकिता लोखंडे हुईं बुरी तरह से ट्रोल

    टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे कुछ भी करें, ट्रोल्स उन पर निशाना साधने से बिल्कुल भी नहीं चूकते हैं। हाल ही में अंकिता लोखंडे अपनी सास रंजना जैन के साथ मंदिर पहुंची हुई थीं। इस दौरान का एक वीडियो अंकिता लोखंडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया हुआ है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने काफी लंबा-चौड़ा कैप्शन शेयर किया है। सामने आए अंकिता लोखंडे के इस वीडियो को देखने के बाद लोग उन्हें खूब सुना रहे हैं। तमाम लोगों का कहना है कि अंकिता लोखंडे सिर्फ पोस्ट डालने के लिए सास के साथ दिखावा कर रही हैं।

  • Jun 20, 2024 5:32 PM

    Mirzapur 3 Trailer: गुड्डू भैया से गद्दी हड़पने वापस लौटा जख्मी शेर

    'मिर्जापुर 3' (Mirzapur 3) के इस ट्रेलर में देखने को मिल रहा है कि विजय वर्मा गुड्डू पंडित को हराने के लिए खूब प्रपंच कर रहे हैं। बता दें कि शो में विजय वर्मा भरत त्यागी की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर के आखिर में कालीन भैया की एंट्री भी होती नजर आ रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कालीन भैया कह रहे हैं, "ये गद्दी और ये परंपरा बाबूजी और हमने बनाई थी। अब वो करवाएंगे जो पूर्वांचल के इतिहास में अब तक नहीं हुआ।"

  • Jun 20, 2024 3:53 PM

    मुनव्वर फारुकी ने सरेआम एल्विश यादव को किया रोस्ट?

    मुनव्वर फारुकी और एल्विश यादव इस वक्त किसी पहचान के मोहताज नहीं है। भले ही दोनों के फैंस आपस में लड़ते हों लेकिन इन दोनों के बीच दोस्ती है। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एल्विश को मुनव्वर फारुकी ने मजाक मजाक में रोस्ट कर दिया और एल्विश ने किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया।

  • Jun 20, 2024 3:09 PM

    'द दिल्ली फाइल्स' के लिए विवेक अग्निहोत्री करेंगे ये काम? कर डाला ऐतिहासिक ऐलान!

    अपनी पाथब्रेकिंग और शानदार फिल्मों के सिलसिले को जारी रखते हुए, फिल्म मेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री अपने अगले प्रोजेक्ट "द दिल्ली फाइल्स" से पर्दा उठाने वाले हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही चर्चा का माहौल बना हुआ है, जो एक ग्रैंड स्केल पर एक ग्राउंडब्रेकिंग कहानी का वादा करती है। एक हालिया अपडेट में, 'आई एम बुद्धा' के प्रोड्यूसर ने एक बड़ा कदम उठाया है, जिसमें उन्होंने "द दिल्ली फाइल्स" में महात्मा गांधी और मुहम्मद अली जिन्ना की अहम भूमिकाओं के लिए पैन इंडिया लेवल पर कास्टिंग शुरू की है।

  • Jun 20, 2024 2:21 PM

    बारिश के मौसम में मोनालिसा ने शेयर कीं पूल फोटोज़

    भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa ) अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर आए दिनों सुर्खियों में रहती हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर खास एक्टिव नजर आती हैं। उनके लेटेस्ट पोस्ट के आने का फैन्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। मोनालिसा कभी ट्रेडिशनल लुक में नजर आती हैं तो कभी वह वेस्टर्न ड्रेस पहनकर फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं। वहीं हाल ही में मोनालिसा ने हसीन बारिश के मौसम में अपने इंस्टा हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देख फैन्स तो उनके दीवाने हो गए हैं।

  • Jun 20, 2024 1:39 PM

    Daaru- जॉर्जिया एंड्रियानी का धमाका, दिग्गजों के साथ म्यूजिक वीडियो में आएंगी नजर!

    जॉर्जिया एंड्रियानी, भारतीय मॉडल और एक्ट्रेस, एक बार फिर से म्यूजिक वीडियो में नज़र आने वाली हैं। इस बार वो बेहद प्रत्याशित म्यूजिक वीडियो "दारू" में नजर आएंगी, जिसे मशहूर पंजाबी सिंगर दीप जंडू और सरदार अली ने गाया है। जैसे ही गाने का आधिकारिक पोस्टर रिलीज हुआ, फैंस के बीच उत्साह का माहौल बन गया है। जॉर्जिया की बेहतरीन डांसिंग मूव्स और उनकी करिश्माई स्क्रीन प्रजेंस के साथ दीप जंडू और सरदार अली की जुगलबंदी निश्चित रूप से एक धमाकेदार कॉम्बिनेशन साबित होगी।

  • Jun 20, 2024 1:09 PM

    ब्लैक लोअर टी-शर्ट में दिखीं कटरीना कैफ, फैन्स फिर बोले- प्रेग्नेंट लग रही है...

    कटरीना कैफ को हाल ही में पब्लिक एरिया में देखा गया। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर की टी-शर्ट और लोअर पहना हुआ है। उनका लुक बहुत ही क्लासी दिख है। वहीं कटरीना को इन कंर्फटेबल कपड़ों में देख फैन्स आशंका जता रहे हैं कि कटरीना प्रेग्नेंट हैं।

  • Jun 20, 2024 11:16 AM

    पापा शाहरुख खान के घूमने निकले अबराम, तड़के सुबह एयरपोर्ट पर आए नजर

    शाहरुख खान अपनी फिल्मों के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ पर भी ध्यान देते हैं वह पत्नी और बच्चों के साथ भी अच्छा समय बिताते हैं। हाल ही में शाहरुख खान को एयरपोर्ट पर देखा गया। उनके साथ ही उनके छोटे बेटे अबराम भी नजर आए। कैजुअल लुक में पिता और बेटे तड़के सुबह एयरपोर्ट पर नजर आए ऐसे में फैन्स को लग रहा है कि शायद डैडी और बेटा वेकेशन पर जा रहे हैं।

  • Jun 20, 2024 10:18 AM

    थिएटर में अचानक पहुंचे कार्तिक आर्यन, एक्टर को देख बिलख बिलखकर रोने लगी नन्ही फैन!

    कार्तिक आर्यन ने हाल ही में चलते शो के बीच थिएटर में एंट्री मारी और वीडियो ने सामने आकर धमाका कर दिया। इस दौरान चंदू चैंपियन चल रही थी और फैंस को सरप्राइज देने के लिए कार्तिक थिएटर के अंदर गए। कार्तिक आर्यन अक्सर फैंस को सरप्राइज करते रहते है। जैसे ही वो अंदर गए लोग कुर्सियां छोड़कर उनकी तरफ भागने लगे लेकिन उन्होंने लोगों को रोका और कहा कि वो खुद आएंगे। वहीं एक छोटी बच्ची कार्तिक को देखकर रोने लगी। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

  • Jun 20, 2024 10:13 AM

    प्रेग्नेंट बीवी का ख्याल रखते दिखे Ranveer Singh, एयरपोर्ट पर टाइट ड्रेस पहन दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

    दीपिका गुरुवार सुबह एयरपोर्ट पर नजर आई थीं। दीपिका के साथ उनके पति रणवीर सिंह भी नजर आए थे। इस दौरान रणवीर सिंह दीपिका का पूरा ख्याल रखते दिखे। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर दीपिका का हाथ पकड़े उन्हें संभालते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप यह भी देख सकते हैं कि तड़के सुबह दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर टाइट ब्लैक कलर की ड्रेस पहने दिखीं। खुले बाल आंखों पर काला चश्मा लगाए दीपिका खूबसूरत दिख रही थीं, लेकिन उन्हें इतना टाइट ड्रेस में देख यूजर्स उनसे खुश होते नहीं दिखे।

    प्रेग्नेंट बीवी का ख्याल रखते दिखे Ranveer Singh, एयरपोर्ट पर टाइट ड्रेस पहन दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
  • Jun 20, 2024 8:54 AM

    शादी से 3 दिन पहले दुबई से बैचलर पार्टी करके लौटे जहीर इकबाल, दोस्तों साथ जमकर की मस्ती

    शादी की तैयारियों के बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि जहीर इकबाल अपने दोस्तों के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। दरअसल शादी से पहले जहीर इकबाल दुबई से पार्टी करके मुंबई लौटे हैं। उनके साथ उनके कई करीबी दोस्त भी नजर आ रहे हैं। उनके दोस्त साकिब सलीम ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है। जिसमें कई दोस्तों के बीच जहीर इकबाल नजर आ रहे हैं। जहीर ने इस तस्वीर को अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी खास रेड हार्ट कैप्शन के साथ शेयर किया है।

    शादी से 3 दिन पहले दुबई से बैचलर पार्टी करके लौटे जहीर इकबाल, दोस्तों साथ जमकर की मस्ती
  • Jun 20, 2024 8:22 AM

    Chandu Champion BOC Day 6: कार्तिक आर्यन की फिल्म के कलेक्शन में आई गिरावट, बस इतनी हुई कमाई

    छठे दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने छठे दिन काफी कम कलेक्शन किया है। फिल्म ने सिर्फ 3 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 32.74 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन किया है। बता दें कि फिल्म ने शुरुआत में काफी कम रफ्तार पकड़ी थी, लेकिन लोगों के पॉजिटिव रिस्पांस की वजह से फिल्म ने वीकेंड पर रफ्तार पकड़ी थी। उम्मीद जताई जा रही है कि 120 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा छुएगी।

    Chandu Champion BOC Day 6: कार्तिक आर्यन की फिल्म के कलेक्शन में आई गिरावट, बस इतनी हुई कमाई
  • Jun 20, 2024 8:20 AM

    सोनाक्षी-जहीर की शादी में शामिल नहीं होंगे शत्रुघ्न सिन्हा ? अपनी इकलौती बेटी के बारे में कह दी ये बड़ी बात...

    लंबे समय से परिवार ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर चुप्पी साधी थी। वहीं एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा कहते हैं कि- मुझे बताएं वैसे भी यह लाइफ किसकी है ? ये मेरी इकलौती बेटी की जिंदगी है, जिसपर मुझे नाज है। मैं अपनी बेटी से बेहद प्यार करता हूं। वह मुझे अपनी मजबूती का पिलर मानती है और मैं उसकी शादी में ना जाऊं ऐसा नहीं हो सकता। मैं शादी में जरूर जाऊंगा। उसकी खुशी में मेरी खुशी है। उसे अपने पार्टनर को चुनने का अपनी डीटेल्स चुनने का पूरा हक है।

    सोनाक्षी-जहीर की शादी में शामिल नहीं होंगे शत्रुघ्न सिन्हा ? अपनी इकलौती बेटी के बारे में कह दी ये बड़ी बात...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X