प्रेग्नेंट बीवी का ख्याल रखते दिखे Ranveer Singh, एयरपोर्ट पर टाइट ड्रेस पहन दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Ranveer Singh was seen taking care of his pregnant wife Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान भी वह अपने काम पर भी पूरा फोकस कर रही हैं। बीते दिन दीपिका पादुकोण कल्कि 2898 AD के प्री-रिलीज इवेंट में नजर आई थीं। जहां वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी थीं इस दौरान अमिताभ बच्चन और प्रभास दीपिका की मदद करते भी नजर आए थे।
टाइट ड्रेस पहने ट्रैवलिंग करती दिखीं दीपिका
वहीं इस इवेंट के बाद दीपिका गुरुवार सुबह एयरपोर्ट पर नजर आई थीं। दीपिका के साथ उनके पति रणवीर सिंह भी नजर आए थे। इस दौरान रणवीर सिंह दीपिका का पूरा ख्याल रखते दिखे। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर दीपिका का हाथ पकड़े उन्हें संभालते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप यह भी देख सकते हैं कि तड़के सुबह दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर टाइट ब्लैक कलर की ड्रेस पहने दिखीं। खुले बाल आंखों पर काला चश्मा लगाए दीपिका खूबसूरत दिख रही थीं, लेकिन उन्हें इतना टाइट ड्रेस में देख यूजर्स उनसे खुश होते नहीं दिखे।
यूजर्स ने यूं किए कमेंट
जी हां, एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा इतनी टाइट ड्रेस वो भी ट्रैवलिंग के दौरान नहीं पहननी चाहिए वो भी अगर आप प्रेग्नेंट हो तब। वहीं दूसरे फैन ने फिक्र जताते हुए कहा प्रेग्नेंसी को लंबा समय हो चुका है आपको फ्लाइट में सफर नहीं करना चाहिए। वहीं तीसरे फैन ने कहा मॉम टू बी का ग्लो साफ दिख रहा है। आपको बता दें कि दीपिका इन दिनों अपनी फिल्म कल्कि 2829 एडी के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म 27 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म में दीपिका के अलावा साउथ सुपरस्टार प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन समेत कई सितारे नजर आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications