Priyanka Chopra ने जैसे ही छोड़ा हाथ, साल भर भी नहीं चल पाया SONA, बंद करने पर हुए मजबूर

Priyanka Chopra Restaurant

Priyanka Chopra Restaurant Closes: प्रियंका चोपड़ा का न्यूयॉर्क रेस्तरां SONA 30 जून को बंद होने जा रहा है। इंडियन फूड को कंटेंपररी टच के साथ परोसने के लिए मशहूर इस रेस्तरां के साथ पहले प्रियंका जुड़ी हुई थीं लेकिन साल भर पहले ही उन्होंने इस रेस्तरां से किनारा कर लिया था। अब ये सोना बंद होने की कगार पर आ गया है।

रेस्तरां ने बुधवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक बयान शेयर किया। इसमें लिखा था, "3 से ज्यादा सालों के बाद, SONA बंद हो रहा है। हमारे दरवाजे से गुजरने वाले सभी लोगों के लिए हमारे मन में बहुत आभार है। आपकी सेवा करना हमारे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा है। हमारी समर्पित टीम को धन्यवाद जो रोजाना स्वादिष्ट भोजन, मुस्कान और गर्मजोशी देती है। सोना की अंतिम सेवा रविवार, 30 जून का ब्रंच होगी। हम आपको लास्ट फूड और ड्रिंक के लिए रेस्तरां में आने उम्मीद करते हैं। हमारे दरवाजे और बाहें खुली हैं। हम आपको मिस करेंगे।"

पिछले साल अगस्त में, People Magazine ने पुष्टि की कि प्रियंका चोपड़ा अब SONA से जुड़ी नहीं हैं, जो 2021 में शुरू हुआ था। प्रवक्ता ने कहा, "प्रियंका चोपड़ा ने सोना में अपनी पार्टनरशिप से दूरी बना ली है। सोना के सपने को आकार देना वाकई उनके करियर का एक गौरवपूर्ण और जरूरी पल होगा। प्रियंका ने हमेशा कहानी कहने के माध्यम से भारतीय संस्कृति को सामने लाने की कोशिश की है, चाहे वह फिल्म और टीवी के लिए अट्रैक्टिव कंटेंट के जरिये हो या भारत के खाने को दर्शाने वाली एक सुंदर प्लेटेड डिश के माध्यम से। वो सोना से दूर जा रही हैं ताकि सोना को विश्वभर में पहचान मिल सके।"

SONA के को-फाउंडर और प्रियंका चोपड़ा के दोस्त मनीष के गोयल ने कहा कि ग्लोबल स्टार के साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा था। मनीष गोयल ने कहा, "हम उनकी पार्टनरशिप और सपोर्ट के लिए आभारी हैं। भले ही वह आगे चलकर एक क्रिएटिव पार्टनर के रूप में शामिल नहीं होंगी, लेकिन वह सोना परिवार में बनी रहेंगी और हम अपने-अपने नए चैप्टर्स के लिए एक्साइटेड हैं।"

इस बीच, प्रियंका चोपड़ा फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में अपनी आने हॉलीवुड फिल्म द ब्लफ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में प्रियंका कार्ल अर्बन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगी। इसके अलावा, ग्लोबल स्टार ने हाल ही में हेड्स ऑफ स्टेट की शूटिंग पूरी की है। इल्या नाइशुलर की इस फिल्म में इदरीस एल्बा, जॉन सीना और जैक क्वैड भी अहम रोल्स में हैं।

More from Filmibeat

Read more about: priyanka chopra sona the bluff
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X