शख्स का दावा- 'Dalljiet Kaur ने तोड़ा निखिल का परिवार, अब उसने ही एक्ट्रेस को धोखा देकर चखाया मजा'

Dalljiet Kaur Nikhil Patel

Dalljiet Kaur Case Update: दलजीत कौर और निखिल पटेल की शादी में दरार आ गई है और इसकी खबर जंगल में आग की तरह फैल गई है। दलजीत ने अभी तक इस पर कोई कमेंट करने से परहेज किया है, लेकिन उनकी सोशल मीडिया एक्टिविटी ने कई सवालों को जन्म दिया है।

दूसरी ओर निखिल ने कानूनी रास्ता अपनाया है और दलजीत को नोटिस भेजा है। उन्होंने एक्ट्रेस के साथ अपने रिश्ते को खत्म करने का ऐलान भी किया है, जिसमें कहा गया है कि उनकी शादी का केवल सांस्कृतिक महत्व है और यह कोई कानूनी बंधन नहीं है।

एक्ट्रेस ने निखिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने का आरोप लगाया है और बार-बार 'एसएन' नाम की एक रहस्यमयी महिला की ओर इशारा किया है।

खैर इस पूरे विवाद के बीच एक नेटिजन ने दावा किया है कि एक्ट्रेस निखिल के साथ रिलेशनशिप में थी, जब वह शादीशुदा थे और अपने परिवार और अपनी दो बेटियों के साथ रह रहे थे। नेटिजन ने यह भी दावा किया कि निखिल के पास पैसे नहीं हैं और उन्होंने जो कुछ भी दिखाया वह सब झूठ था।

पिछले दिनों टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ निखिल और दलजीत के एक इंटरव्यू पर इस यूजर ने लिखा, 'कोई उससे क्यों नहीं पूछता कि उसने अपनी पत्नी को धोखा क्यों दिया और अपने परिवार को बर्बाद क्यों किया? कोई दलजीत से क्यों नहीं पूछता कि तुम एक शादीशुदा आदमी के साथ क्यों सोई जिसका एक परिवार है?

उस यूजर ने बताया- 'निक और दलजीत का अफेयर तब हुआ जब निखिल पत्नी और बच्चे घर पर थे। दलजीत ने एक परिवार को बर्बाद कर दिया और निक के सभी झूठों में फंस गई। वह कामयाब नहीं है और उसके पास पैसे भी नहीं हैं और अब वह सीख जाएगी।'

हालांकि यह सिर्फ़ एक नेटिजन का दावा है, दलजीत कौर के फैन उनकी कहानी का पक्ष सुनने का इंतज़ार कर रहे हैं। हाल ही में केन्या के नैरोबी में मौजूद एक्ट्रे ने अपने अलग हुए पति निखिल पटेल के खिलाफ़ स्टे ऑर्डर जारी किया है, जिसके तहत निखिल पटेल को उन्हें और उनके बेटे जेडन को निखिल के घर से निकालने से रोक दिया गया है।

Read more about: dalljiet kaur nikhil patel
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X