Bollywood News Live: सोनाक्षी सिन्हा की शुरू हुईं शादी की तैयारियां, चौथे दिन घटी चंदू चैंपियन की कमाई

Bollywood 18 june live news

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं सबसे ट्रेंडिंग टॉपिक की, सोनाक्षी सिन्हा की शादी की। जी हां, लगता है कि सोनाक्षी की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी बैचलर पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस की बात करें तो चौथे दिन चंदू चैंपियन की रफ्तार घट गई है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया है।

लगता है कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सोनाक्षी सिन्हा बीती रात दोस्तों के साथ बैचलर करने गईं थीं। हाल में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि सोनाक्षी जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर के शिमरी को-ऑर्ड सेट में सोनाक्षी काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनके कई दोस्त इस पार्टी में शामिल हुए हैं।

फिल्म को लेकर लंबे समय से तैयारियां चल रही थीं, लेकिन रिलीज होते ही फिल्म ने ओपनिंग डे पर खास कमाल नहीं दिखाया पहले दिन फिल्म ने बस 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं फिल्म ने दूसरे दिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपये, तीसरे दिन फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं चौथे दिन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 26.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

LIVE Feed
  • Jun 18, 2024 7:42 PM

    रोहित शेट्टी के शो से चंद दिनों में बाहर हुए आशीष मेहरोत्रा

    आशीष मेहरोत्रा (Aashish Mehrotra) ने टीवी के हिट सीरियल अनुपमा को अलविदा कहने के बाद खतरों के खिलाड़ी में एंट्री ली थी। माना जा रहा था कि वह इस खेल में लंबा टिकेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मीडिया की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, आशीष मेहरोत्रा खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) से बाहर हो गए हैं। वह एलिमिनेशन स्टंट को पूरा नहीं कर पाए, जिस वजह से शो से उनका पत्ता कट गया है। अब तक ये खुलासा नहीं आया है कि एलिमिनेशन राउंड में आशीष मेहरोत्रा का सामना किस खिलाड़ी से हुआ था। बता दें कि हाल ही में आशीष मेहरोत्रा एक स्टंट के दौरान चोटिल हो गए थे। इस मौके पर उन्होंने अपनी एक तस्वी

  • Jun 18, 2024 7:41 PM

    ब्लैक बिकिनी में सुमोना चक्रवर्ती ने फ्लॉट किया फिगर

    सुमोना चक्रवर्ती खतरों के खिलाड़ी 14 की शूटिंग के लिए रोमानिया गई हुई हैं। वहां से एक्ट्रेस ने अपना बोल्ड लुक दिखाया है। सुमोना की ब्लैक बिकिनी में एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं।

  • Jun 18, 2024 7:41 PM

    बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आएंगे मुनव्वर फारूकी?

    बिग बॉस ओटीटीट 3 (Bigg Boss OTT 3) की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) शामिल होने वाले हैं और इस बात की जानकारी भी मुनव्वर फारूकी ने दी है। मुनव्वर ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक फोटो लगाई है। हालांकि, फैंस अब जानना चाहते हैं कि क्या मुनव्वर शो के अंदर भी आ रहे हैं।

  • Jun 18, 2024 7:40 PM

    रूपाली गांगुली और कुंवर अमरजीत ने लगाए ठुमके

    रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और कुंवर अमरजीत सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में रूपाली और कुंवर फिल्म पुष्पा 2 के गाने सामी पर धांसू डांस कर रहे हैं। ये वीडियो वायरल हो रहा है।

  • Jun 18, 2024 7:40 PM

    अविका गोर पर थीं बॉडीगार्ड की गंदी नजरें

    अविका गोर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलाास किया है कि कजाकिस्तान में एक इवेंट के दौरान मेरे साथ गलत हुआ था। वहां एक इवेंट में जब मैं स्टेज पर चढ़ी तो किसी ने मुझे छुआ था और जब मैंने पीछे मुड़कर देखा तो वहां पर सिर्फ मेरा बॉडीकार्ड था। जो मेरी सुरक्षा के लिए था वहीं मेरे साथ गलत कर रहा था।

  • Jun 18, 2024 7:39 PM

    एल्विश यादव और अपने फैंस की लड़ाई पर बोले मुनव्वर फारूकी

    एंटरटेनमेंट क्रिकेट लीग की शुरुआत होने वाली है, जिसकी हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इस दौरान मुनव्वर फारूकी और एल्विश यादव एक साथ बैठे दिखे। दोनों से एक रिपोर्टर ने फैनडम पर सवाल किया, जिस पर मुनव्वर ने बताया कि फैंस तो खान्स के भी लड़ जाते हैं। इसे जनता के प्यार के रूप में ही देखना चाहिए।

  • Jun 18, 2024 4:06 PM

    मालदीव जाकर डॉली चायवाले ने लगाई चाय की टपरी

    सोशल मीडिया हर साल किसी ना किसी को स्टार बना देता है और इसमें एक नाम डॉली चायाले का भी है। इस वक्त एक वीडियो सामने आ रहा है जिसमें वो नागपुर नहीं बल्कि मालदीव में हैं और समुंदर किनारे नजर आ रहे हैं। बीच पर अपना टी-स्टॉल लगाकर अंग्रेजों को इंप्रेस करते डॉली चायवाले की इस वीडियो को लोग पसंद कर रहे हैँ।

  • Jun 18, 2024 3:40 PM

    पवन कल्याण की एक्स वाइफ ने ट्रोलर को सिखाया सबक

    अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को सबक सिखाया है। बता दें कि तलाक के बाद से पवन कल्याण के फैंस ही लगातार रेणुका को सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं। अब रेणुका की एक पोस्ट पर फैन ने कमेंट किया है और ताना मारा है कि उन्होने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री को छोड़ा है।

  • Jun 18, 2024 3:00 PM

    दूसरी शादी के 8 महीने के अंदर मां बनी अजय देवगन की ये हीरोइन पति ने किया ग्रैंड वेलकम

    साउथ हसीनाओं का अभी के वक्त में बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी ज्यादा दबदबा देखने को मिल रहा है। आज हम आपको अजय देवगन के साथ 'भोला' फिल्म में नजर आई एक्ट्रेस अमाला पॉल के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल आपको बता दें कि हाल ही में वह मां बनी है और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है।

  • Jun 18, 2024 2:39 PM

    विदेशी होस्ट को भी Diljit Dosanjh सिखा रहे पंजाबी

    इंस्टाग्राम पर जिमी फॉलन ने दिलजीत दोसांझ के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बैक स्टेज मस्ती की झलक दिखाई गई है। दिलजीत, जिमी फॉलन को पंजाबी सिखा रहे हैं। सबसे पहले जिमी फॉलन 'पंजाबी आगए ओए' बोलना सीखते हैं। वह 'ओए' शब्द के साथ मस्ती करते हैं। बाद में वह सत श्री अकाल बोलना सीखते हैं और इसे बखूबी बोलते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

  • Jun 18, 2024 2:03 PM

    20 साल पूरे होते ही थिएटर्स में फिर से रिलीज हुई ऋतिक रोशन की ये फिल्म

    अपनी अनोखी कहानी कहने के लिए मशहूर क्रिएटिव पावरहाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट एक बार फिर दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है, क्योंकि यह बॉलीवुड की मशहूर क्लासिक फिल्म लक्ष्य की 20वीं सालगिरह मना रहा है। मूल रूप से 18 जून, 2004 को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने अपनी आकर्षक कहानी, शानदार अभिनय और देशभक्ति के सदाबहार संदेश से दुनिया भर के लोगों का दिल जीत लिया था।

  • Jun 18, 2024 12:56 PM

    इस दुर्लभ बीमारी से जूझ रही हैं अलका याग्निक, बोलीं- यह मेरे लिए चौंका देने वाला था, मैं आपको भी सावधान करती हूं...

    अलका याग्निक ने हाल ही में एक पोस्ट साझा किया है जिसमें वह लिखती हैं कि फ्लाइट से उतरने के बाद उन्हें सुनने में कमी महससू हुई थी। उन्होंने कहा कि कुछ सप्ताह के बाद मैंने इसे स्वीकारा। और मैं इसे लोगों को बताना चाहती थी जो लोग उनकी गैरमौजूदगी से परेशान थे। इसके अलावा उन्होंने अधिक हेयफोन के इस्तेमाल से भी लोगों को सावधान किया है। अलका याग्निक कहती हैं कि इस घटना ने मुझे चौंका दिया है। मैं इससे उबरने का प्रयास कर रही हूं। आप सभी का प्यार और समर्थन चाहिए जिससे की मैं मेरे जीवन को संतुलित कर पाऊं। बता दें कि अलका याग्निक के इस पोस्ट को देखने के बाद सिंगर सोनू निगम ने भी कमेंट किया है। वह लिखते हैं- मुझे लग ही रहा था कि कुछ ठीक नहीं है। मैं जैसे ही वहां आता हूं आपसे जल्द मिलता हूं।

    इस दुर्लभ बीमारी से जूझ रही हैं अलका याग्निक, बोलीं- यह मेरे लिए चौंका देने वाला था, मैं आपको भी सावधान करती हूं...
  • Jun 18, 2024 10:46 AM

    एयरपोर्ट पर दिखीं सुहाना खान, क्यूट लुक देख फैन्स ने की तारीफ

    सुहाना खान इन दिनों अपने काम को लेकर बिजी चल रही हैं। सुहाना अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वहीं बीती रात सुहाना खान को एयरपोर्ट पर देखा गया जहां उनका क्यूट लुक देख फैन्स तो दीवाने हो गए।

  • Jun 18, 2024 9:05 AM

    CAA के विरोध के बाद स्वरा भास्कर को नहीं मिल रहा काम, पति भी बोले- तुम चुप जाओ

    एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे अपनी बेबाकी के लिए खामियाजा भी भुगतना पड़ा है। बेटी राबिया के जन्म से पहले एक्टिंग मेरे लिए सबसे बड़ा पैशन था। मुझे एक्टिंग से बेहद प्यार था मैं और काम करना चाहती थी, लेकिन मुझे उतने मौके नहीं मिले जितना मैं चाहती थी। मुझे विवादित एक्ट्रेस का टैग दिया गया है। डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर्स मेरे बारे में गलत बातें बोलने लगे। आपकी एक इमेज बन जाती है, लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि मैंने इसके बीच जीना शुरू कर दिया है। लेकिन मुझे एक बात बुरी लगती है कि इसकी वजह से मुझे एक्टिंग करने को नहीं मिल रही है।

    CAA के विरोध के बाद स्वरा भास्कर को नहीं मिल रहा काम, पति भी बोले- तुम चुप जाओ
  • Jun 18, 2024 8:25 AM

    Chandu Champion BOC Day 4: चौथे दिन हल्की हुई चंदू चैंपियन की रफ्तार, बस इतने करोड़ से होना पड़ा संतुष्ट

    इसमें कोई शक नहीं कि कार्तिक आर्यन ने फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। फिल्म में उनका शानदार ट्रांसफॉर्मेशन देखा जा सकता है। फिल्म को लेकर लंबे समय से तैयारियां चल रही थीं, लेकिन रिलीज होते ही फिल्म ने ओपनिंग डे पर खास कमाल नहीं दिखाया पहले दिन फिल्म ने बस 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं फिल्म ने दूसरे दिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपये, तीसरे दिन फिल्म ने 9.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। वहीं चौथे दिन की बात करें तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने चौथे दिन 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 26.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

    Chandu Champion BOC Day 4: चौथे दिन हल्की हुई चंदू चैंपियन की रफ्तार, बस इतने करोड़ से होना पड़ा संतुष्ट
  • Jun 18, 2024 8:23 AM

    सोनाक्षी सिन्हा- जहीर इकबाल की शुरू हुईं शादी की तैयारियां ? धूमधाम से की बैचलर पार्टी, देखें तस्वीरें...

    सोनाक्षी सिन्हा की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सोनाक्षी सिन्हा बीती रात दोस्तों के साथ बैचलर करने गईं थीं। हाल में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि सोनाक्षी जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर के शिमरी को-ऑर्ड सेट में सोनाक्षी काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनके कई दोस्त इस पार्टी में शामिल हुए हैं।

    सोनाक्षी सिन्हा- जहीर इकबाल की शुरू हुईं शादी की तैयारियां ? धूमधाम से की बैचलर पार्टी, देखें तस्वीरें...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X