CAA के विरोध के बाद स्वरा भास्कर को नहीं मिल रहा काम, पति भी बोले- तुम चुप हो जाओ, मैं अब घुट-घुटकर मर...

Swara Bhaskar

Swara Bhaskar is not getting work in bollywood: स्वरा भास्कर बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं वह खासतौर पर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। फिलहाल तो इन दिनों स्वरा भास्कर फिल्म इंडस्ट्री से दूर नजर आ रही हैं और मदरहुड पीरियड इंजॉय कर रही हैं। वैसे तो स्वरा ने तनु वेड्स मनु, रांझणा, अनारकली जैसी कई फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग की लोग जमकर तारीफ करते हैं, लेकिन फिलहाल तो स्वरा अपने बयानों की वजह से घिरी नजर आती हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं स्वरा
स्वरा भास्कर भले ही सिल्वर स्क्रीन पर ना दिख रही हों, लेकिन स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, वह अपने विवादित बयानों की वजह से वह हेडलाइन बन जाती हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर ने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें स्वरा अपने बयानों की वजह से काम ना मिलने पर बात करती नजर आती हैं।

मुझे विक्टिम नहीं बनना
स्वरा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि मैं अपनी बात को विक्टिम की तरह नहीं रखना चाहती। ये मैंने खुद के लिए रास्ता चुना है। मैंने फैसला किया है कि मैं हर मुद्दे पर अपना राय रखूंगी। मैं चाहती तो चुप भी रह सकती थी। मुझे कोई ओपन लेटर लिखने की जरूरत नहीं थी और ना ही पद्मावत के जौहर सीन पर आपत्ति दर्ज करवाने की जरूरत थी।

मैं घुट-घुटकर मार जाती
आप मुझसे कई शिकायतें कर सकते हैं मुझे ना पसंद कर सकते हैं। मुझे लगता है कि लोग मुझसे नफरत करते हैं, लेकिन वो यह नहीं कह सकते कि मैं झूठी या फेक हूं। मेरी राय अलग-अलग लोगों को देखकर बदलती नहीं है। मैं सबके सामने एक जैसी ही हूं। अगर मैं ये सब नहीं कहती तो मैं घुट-घुटकर मर जाती।

मुझे भुगतना भी पड़ा
एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे अपनी बेबाकी के लिए खामियाजा भी भुगतना पड़ा है। बेटी राबिया के जन्म से पहले एक्टिंग मेरे लिए सबसे बड़ा पैशन था। मुझे एक्टिंग से बेहद प्यार था मैं और काम करना चाहती थी, लेकिन मुझे उतने मौके नहीं मिले जितना मैं चाहती थी। मुझे विवादित एक्ट्रेस का टैग दिया गया है। डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर्स मेरे बारे में गलत बातें बोलने लगे। आपकी एक इमेज बन जाती है, लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि मैंने इसके बीच जीना शुरू कर दिया है। लेकिन मुझे एक बात बुरी लगती है कि इसकी वजह से मुझे एक्टिंग करने को नहीं मिल रही है।

पति ने भी कही ये बात
स्वरा आगे कहती हैं कि मेरी आखिरी फिल्म थी जहां चार यार...हालांकि वह चली नहीं, लेकिन फिल्म की स्क्रीनिंग पर फहाद अहमद मेरे साथ गए थे। फिल्म के लिए मैंने काफी मेहनत की थी। इस फिल्म को देखने के बाद फहाद मेरे पास आए उन्होंने कहा तुमने एक बड़ा सैक्रिफाइज किया है। तुम एक अच्छी एक्ट्रेस हो। तुमको काम करना चाहिए था। अब तुम चुप हो जाओ और फिल्में करो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X