दुर्लभ बीमारी से जूझ रही हैं अलका याग्निक, बोलीं- यह मेरे लिए चौंका देने वाला था, मैं आपको भी सावधान करती हूं

Alka Yagnik

Alka Yagnik is suffering from this rare disease: इंडस्ट्री की पॉपुलर सिंगर अलका याग्निक अपने गानों से लोगों का काफी मनोरंजन किया। उनकी मधुर आवाज के लोग दीवाने हैं। संगीत की दुनिया से उनका काफी पुराना नाता है। उन्होंने एक से एक हिट गाने जैसे 'ये बंधन तो', 'आए हो मेरी जिंदगी में', 'जो भी कसमें', 'अगर तुम साथ' हो जैसे कई गाने हैं जिसे लोग अपनी रियल परिस्थिति से जोड़कर सुनना पसंद करते हैं। अलका याग्निक ने कई बड़े पुस्कार भी जीते हैं, लेकिन फिलहाल तो अलका याग्निक ने एक ऐसी रियर बीमारी बताई है जिसे जानकर लोगों के होश उड़ गए हैं।

अलका याग्निक ने अपनी हेल्थ को लेकर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने बताया कि वह एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही हैं। जिससे उनकी सुनने की क्षमता पर असर पड़ रहा है। डॉक्टर्स के मुताबिक यह वायरल अटैक के कारण हुआ है। अलका याग्निक ने अपने फैन्स से उनके लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया है।

अलका याग्निक ने हाल ही में एक पोस्ट साझा किया है जिसमें वह लिखती हैं कि फ्लाइट से उतरने के बाद उन्हें सुनने में कमी महससू हुई थी। उन्होंने कहा कि कुछ सप्ताह के बाद मैंने इसे स्वीकारा। और मैं इसे लोगों को बताना चाहती थी जो लोग उनकी गैरमौजूदगी से परेशान थे। इसके अलावा उन्होंने अधिक हेयफोन के इस्तेमाल से भी लोगों को सावधान किया है।

अलका याग्निक कहती हैं कि इस घटना ने मुझे चौंका दिया है। मैं इससे उबरने का प्रयास कर रही हूं। आप सभी का प्यार और समर्थन चाहिए जिससे की मैं मेरे जीवन को संतुलित कर पाऊं। बता दें कि अलका याग्निक के इस पोस्ट को देखने के बाद सिंगर सोनू निगम ने भी कमेंट किया है। वह लिखते हैं- मुझे लग ही रहा था कि कुछ ठीक नहीं है। मैं जैसे ही वहां आता हूं आपसे जल्द मिलता हूं।

एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने भी कमेंट कर लिखा- आपके लिए बहुत सारा प्यार और ढेर सारी दुआएं और आशीर्वाद। आपको जल्द ही स्वस्थ होने और अपने आपको सुंदर और स्वस्थ बनाने के लिए मैं प्रार्थना करूंगी। सितारों के साथ ही कई फैन्स ने भी अलका याग्निक की इस बीमारी को सुन उनके जल्द रिकवरी की प्रार्थना की है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X