..................... Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal's wedding preparations started, bachelor party held with great pomp - Hindi Filmibeat

सोनाक्षी सिन्हा- जहीर इकबाल की शुरू हुईं शादी की तैयारियां ? धूमधाम से की बैचलर पार्टी, देखें तस्वीरें...

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal's wedding preparations started: सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दोनों की शादी 23 जून को होगी। दोनों ना तो हिंदू रीति रिवाज से शादी कर रहे हैं और ना निकाह। दोनों रजिस्टर मैरेज कर रहे हैं। बता दें कि सोनाक्षी अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपना वेडिंग कार्ड भी सबसे हटके बनवाया है। साथ ही में एक ऑडियो भी भिजवाया है। जिसमें उनके और जहीर के बार में कई बातें कही गई हैं।

सोनाक्षी सिन्हा की शुरू हुईं शादी की तैयारियां

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सोनाक्षी सिन्हा बीती रात दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी करने गईं थीं। हाल में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि सोनाक्षी जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर के शिमरी को-ऑर्ड सेट में सोनाक्षी काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनके कई दोस्त इस पार्टी में शामिल हुए हैं।

जहीर इकबाल भी कर रहे हैं पार्टी

वहीं दूसरी तरफ जहीर इकबाल भी पार्टी करते नजर आ रहे हैं। जहीर अपने घर पर ही पार्टी कर रहे हैं। उनके साथ उनके कई दोस्त बैठे नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ब्राइड और ग्रूम दोनों ही जमकर इंजॉय करते दिखाई दे रहे हैं।

ससुराल वालों के साथ वायरल हुई थी तस्वीर

आपको बता दें कि बीते दिन सोनाक्षी सिन्हा का एक फोटो और वायरल हुआ था जो उनकी ननद ने शेयर किया था। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी सिन्हा अपने ससुराल वालों के साथ मिलकर जमकर मस्ती करती दिखाई दे रही हैं। तस्वीर से यह तो साफ हो रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा का अपने ससुराल वालों के साथ अच्छा बॉन्ड है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X