..................... Bollywood 17 July live news: Anant Radhika grand welcome in Jamnagar, Natasa Stankovic went home - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Live: अनंत-राधिका का जामनगर में हुआ ग्रैंड वेलकम, मायके गईं नताशा स्टेनकोविक

Anant Radhika

Bollywood Latest News in Hindi Today: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है। अगर आप भी सितारों के बारे में जानना चाहते हैं तो फटाफट जुड़ें फिल्मी बीट की लाइव न्यूज से। जहां मिलेगी आपको सबसे तेज और ताजा खबरें।

सबसे पहले आज बात करने जा रहे हैं अनंत राधिका की जी हां, दोनों ही इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 12 जुलाई की दोनों की ग्रैंड वेडिंग मुंबई में हुई थी। जिसके बाद लंबा रिसेप्शन चला था। वहीं अब दोनों जामनगर गए हैं जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया है। वहीं दूसरी ओर नताशा स्टेनकोविक सुर्खियां बटोर रही हैं। क्योंकि नताशा स्टेनकोविक अपना सामान पैक कर अपने मायके जा रही हैं।

अनंत राधिका दोनों ही इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 12 जुलाई की दोनों की ग्रैंड वेडिंग मुंबई में हुई थी। जिसके बाद लंबा रिसेप्शन चला था, वहीं अब अनंत और राधिका का लंदन पोस्ट वेडिंग फंक्शन शुरू होने जा रहा है, लेकिन लंदन जाने पहले अनंत और राधिका जामनगर गए हैं। जी हां, जामनगर में उनका धूमधाम से स्वागत किया गया जिसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।

नताशा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। नताशा तड़के सुबह अपने बेटे और सामान को लेकर फ्लाइट से अपने मायके जाती नजर आ रही हैं। बता दें कि इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स के जमकर कमेंट्स आने शुरू हो गए हैं। नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपना सामान पैक करते हुए एक स्टोरी पोस्ट की है। इस तस्वीर के शेयर करने क साथ ही नताशा लिखती हैं- यह साल का वो वाला समय है। इसी के साथ ही एक आंसू, घर और एक फ्लाइट की इमोजी शेयर करती हैं।

LIVE Feed
  • Jul 17, 2024 9:07 PM

    Vicky Kaushal के पापा लेना चाहते थे अपनी जान

    विक्की ने बताया कि उनका परिवार पंजाब के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखता है और अंग्रेजी लिटरेचर में एमए की डिग्री होने के बावजूद उनके पिता बेरोजगार थे। उन्होंने बताया, "पंजाब में हमारे पास कोई जमीन नहीं थी। एक बार, अपने दोस्तों के साथ शराब पीने के बाद, पिताजी ने कहा कि वह मरना चाहते हैं।"

    Vicky Kaushal के पापा लेना चाहते थे अपनी जान
  • Jul 17, 2024 9:06 PM

    Devoleena Bhattacharjee हैं प्रेग्नेंट

    साथ निभाना साथिया की एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी कथित तौर पर अपने पति शानवाज शेख़ के साथ अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं, जो उनके जिम ट्रेनर थे। इस खबर को जानकर उनके फैंस हैरान और खुश हैं।

    Devoleena Bhattacharjee हैं प्रेग्नेंट
  • Jul 17, 2024 9:05 PM

    अनंत राधिका की शादी में सबको मिले डिजाइनर सनग्लासेस और बनारसी साड़ी

    पॉडकास्ट के दौरान, आकाश ने बताया कि शादी में आए मेहमानों को लग्जरी गिफ्ट मिले, जिसमें मुफ़्त में वर्साचे सनग्लास और बनारसी साड़ियां शामिल थीं। आकाश ने बताया, "वो डिजाइनर सनग्लास, वर्साचे सनग्लास दे रहे थे। उनमें से सभी ने पैसे नहीं लिए। यह पागलपन था। वहां एक ज्वेलरी शॉप थी, उस दुकानवाले ने पैसे लिए क्योंकि जाहिर है कि आप हीरे के हार मुफ्त में तो नहीं दे दोगे।"

    अनंत राधिका की शादी में सबको मिले डिजाइनर सनग्लासेस और बनारसी साड़ी
  • Jul 17, 2024 9:04 PM

    जैकी श्रॉफ का कॉलर पकड़कर ले जाती दिखी पुलिस

    रोहित शेट्टी की डायरेक्टेड और अजय देवगन स्टारर वाली सिंघम अगेन की रिलीज़ से पहले ही लोगों में इसका बेसब्री से इंतज़ार देखा जा रहा है। शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हो रही हैं, जिससे फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है।

    जैकी श्रॉफ का कॉलर पकड़कर ले जाती दिखी पुलिस
  • Jul 17, 2024 9:02 PM

    रश्मिका मंदाना के घर में मातम, करीबी की मौत से सदमे में एक्ट्रेस

    रश्मिका मंदाना अपने प्यारे पेट डॉग मैक्सी को खोने के दुख से काफी गमगीन हैं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने इस खास की तस्वीरें साझा कीं और उसके निधन पर शोक जाहिर करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा।

  • Jul 17, 2024 9:00 PM

    फिल्म की शूटिंग को दो दिन भी नहीं हुए, स्टंटमैन की हो गई मौत

    स्टंटमैन एझुमलाई की बुधवार (17 जुलाई) को कार्थी और पीएस मिथ्रन की आने वाली फिल्म सरदार 2 के सेट पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एझुमलाई की मौत एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान हुई।

    फिल्म की शूटिंग को दो दिन भी नहीं हुए, स्टंटमैन की हो गई मौत
  • Jul 17, 2024 8:57 PM

    उर्वशी रौतेला का प्राइवेट बाथरूम वीडियो हुआ लीक

    बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस को लेकर दुनियाभर में मशहूर हैं। लेकिन अब हाल ही में उर्वशी रौतेला से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। दरअसल एक्ट्रेस का बाथरूम वीडियो ऑनलाइन लीक हो गया है, जिसकी वजह से इंटरनेट पर हंगामा मच गया है। इस वीडियो में बाथरूम में नहाने के लिए अपने कपड़े उतारती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के इस निजी वीडियो के सामने के बाद हर कोई हैरान है और लोग उनकी गोपनियता के हनन को लेकर चिंता में आ गए हैं।

  • Jul 17, 2024 8:56 PM

    दीपिका पादुकोण को पछाड़ जून की पॉपुलर एक्ट्रेस बनीं आलिया भट्ट

    बॉलीवुड की हसीनाएं अपनी एक्टिंग के साथ-साथ गुड लुक्स से भी लोगों के होश उड़ा देती हैं। आलिया, प्रियंका से लेकर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की भी लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग है। अब हाल ही में जून में टॉप 10 पॉपुलर एक्ट्रेसेस के नाम की लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम एक्ट्रेस आलिया भट्ट का है तो वहीं 10 नंबर पर अनुष्का शर्मा का नाम रखा गया है। बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में जानें जाह्नवी कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा को इस लिस्ट में कौन-सा स्थान हासिल हुआ है।

  • Jul 17, 2024 8:55 PM

    'सन ऑफ सरदार 2' से कटा सोनाक्षी सिन्हा का पत्ता

    अजय देवगन, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल इस फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा का पत्ता कट गया है और फिल्म के सीक्वल में कुब्रा सैत की एंट्री हुई है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी सुपरहिट फिल्म के सीक्वल से बड़े स्टार की छुट्टी हुई हो। सोनाक्षी सिन्हा से पहले अक्षय कुमार, शाहरुख खान समेत जॉन अब्राहम की भी छुट्टी हो चुकी है।

  • Jul 17, 2024 1:59 PM

    बुजुर्ग फैन से मिलकर बेहद खुश हुए सलमान खान, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

    सलमान खान अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। सलमान चाहें जहां भी क्यों ना हों फैन्स के साथ जमकर तस्वीरें क्लिक करवाते हैं। वहीं हाल ही में सलमान खान को पब्लिक एरिया में देखा गया जहां उनसे मिलने के लिए बुजुर्ग फैन आईं। सलमान खान ने उन्हें देखते ही अपने पास बुलाया और तस्वीरें क्लिक करवाई। सलमान खान का ये दयालु नेचर देख लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

  • Jul 17, 2024 12:11 PM

    बहुत दर्द में हूं... हिना खान पहुंची अस्पताल, एक्ट्रेस ने बताया अपना हाल

    टीवी एक्ट्रेस हिना खान कैंसर से जूझ रही हैं। बीते दिन उन्हें एक काम मिला था। जिसके लिए उन्होंने शूट भी किया था। अपने आपको पुराने वाले लुक में देख हिना बेहद खुश भी हुई थीं, लेकिन वह शूट के बाद तुरंत अस्पताल आ गई थीं। हर बार की तरह इस बार भी एक्ट्रेस ने अपने हाल शेयर किया है। हिना ने बताया कि कीमो शुरू होने के बाद वह बेहद दर्द में हैं। इसी के साथ ही उन्होंने फैन्स से दुआ करने को कहा है।

  • Jul 17, 2024 11:44 AM

    Indian 2 BOC: कमल हासन की फिल्म'इंडियन 2' की कमाई में आई गिरावट

    वहीं कमल हासन की फिल्म की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई जारी रखी है। पहले दिन 25.6 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 18.2 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन फिल्म ने 15.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, लेकिन चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन काफी गिर गया। जी हां, चौथे दिन फिल्म ने मात्र 3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं पांचवें दिन फिल्म ने 3 करोड़ रुपये (अनुमानित) कलेक्शन किया है। Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने अभी 65.15 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

    Indian 2 BOC: कमल हासन की फिल्म'इंडियन 2' की कमाई में आई गिरावट
  • Jul 17, 2024 11:37 AM

    तृप्ति डिमरी को इम्प्रेस करने के लिए इस शख्स ने एयरपोर्ट पर किया डांस, जमकर वायरल हो रहा वीडियो

    तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी फिल्म बैड न्यूज को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बता दें कि इस फिल्म में उनका विक्की कौशल के साथ जमकर रोमांस देखा जा रहा है। फिल्म 19 जुलाई को रिलीज होने जा रही है, लेकिन फिल्म रिलीज से पहले फिल्म का गाना तौबा-तौबा हर एक की जुबान पर है। वहीं हाल ही में एक शख्स ने तृप्ति डिमरी को इम्प्रेस करने के लिए एयरपोर्ट पर उन्हें डांस करके दिखाया है।

  • Jul 17, 2024 11:31 AM

    Sarfira BOC Day 5: अक्षय की फिल्म 'सरफिरा' को लगा झटका, बस इतनी हुई कमाई

    वहीं पाचवें दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं तो Sacnilk.com के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन 1.95 करोड़ रुपये (अनुमानित) की कमाई की है। इसी हिसाब से फिल्म ने अभी तक 15.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

    Sarfira BOC Day 5: अक्षय की फिल्म 'सरफिरा' को लगा झटका, बस इतनी हुई कमाई
  • Jul 17, 2024 11:28 AM

    सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के 9 साल पूरे, इस BTS वीडियो को देख फैन्स बोले- मास्टर पीस...

    सलमान खान की हिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को रिलीज हुए 9 साल पूरे हो चुके हैं। बजरंगी भाईजान 2015 में रिलीज हुई फिल्म सलमान खान की सबसे ज्यादा पसंदीदा और सफल प्रोजेक्ट्स में से एक थी, जिसे क्रिटिक्स से लेकर बॉक्स ऑफिस तक पर जबरदस्त सफलता हासिल हुई। इस फिल्म को लोगों का बेशुमार प्यार मिला था। बता दें कि इस फिल्म के 9 साल पूरे होने पर मेकर्स ने फिल्म का एक बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो रिलीज किया है। जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

    सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के 9 साल पूरे, इस BTS वीडियो को देख फैन्स बोले- मास्टर पीस...
  • Jul 17, 2024 11:04 AM

    पत्नी के लिए तेज बारिश में छाता पकड़े खड़े दिखे बिग बी, जया बच्चन के हाथ में लड्डू देख फैन्स हुए कंफ्यूज...

    वायरल हो रहे अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन तेज बारिश में पत्नी जया बच्चन के सिर पर छाता लगाए चलते नजर आ रहे हैं। नीला सूट पहने जया बच्चन और सफेद कुर्ता पायजामा पहने अमिताभ बच्चन की जोड़ी काफी खूबसूरत दिख रही है, लेकिन इस तस्वीर में जया बच्चन मोतीचूर के लड्डू पकड़े नजर आ रही हैं। जिसे देख फैन्स कंफ्यूज हो गए हैं।

    पत्नी के लिए तेज बारिश में छाता पकड़े खड़े दिखे बिग बी, जया बच्चन के हाथ में लड्डू देख फैन्स हुए कंफ्यूज...
  • Jul 17, 2024 10:31 AM

    पार्टी के बाद Urfi Javed ने खोए होश,सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक्ट्रेस का ये वीडियो

    उर्फी जावेद हाथ में पैसे पकड़ी होती हैं, लेकिन कार का शीशा पूरा खुला होता है जिसकी वजह से लोग उर्फी को छूने लगते हैं और उनके हाथ से पैसे छीनने लगते हैं। कार के अंदर बैठीं उर्फी जावेद काफी अनकंफर्टेबल महसूस करती हैं। बता दें कि उर्फी जावेद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा- यह बहुत गलत तरीका था, लोग उसे छू रहे हैं। तो वहीं दूसरे ने कहा इस तरह कार के अंदर नहीं घुसना चाहिए लोगों को।

    पार्टी के बाद Urfi Javed ने खोए होश,सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक्ट्रेस का ये वीडियो
  • Jul 17, 2024 8:47 AM

    अनंत-राधिका का जामनगर में हुआ ग्रैंड वेलकम, नई बहू पर हुई फूलों की बरसात

    अनंत राधिका दोनों ही इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 12 जुलाई की दोनों की ग्रैंड वेडिंग मुंबई में हुई थी। जिसके बाद लंबा रिसेप्शन चला था, वहीं अब अनंत और राधिका का लंदन पोस्ट वेडिंग फंक्शन शुरू होने जा रहा है, लेकिन लंदन जाने पहले अनंत और राधिका जामनगर गए हैं। जी हां, जामनगर में उनका धूमधाम से स्वागत किया गया जिसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं।

    अनंत-राधिका का जामनगर में हुआ ग्रैंड वेलकम, नई बहू पर हुई फूलों की बरसात
  • Jul 17, 2024 8:06 AM

    अपना सारा सामान पैक कर मायके चलीं Natasa Stankovic, इतने बैग देख लोग बोले- तलाक तो...

    नताशा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। नताशा तड़के सुबह अपने बेटे और सामान को लेकर फ्लाइट से अपने मायके जाती नजर आ रही हैं। बता दें कि इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स के जमकर कमेंट्स आने शुरू हो गए हैं। नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपना सामान पैक करते हुए एक स्टोरी पोस्ट की है। इस तस्वीर के शेयर करने क साथ ही नताशा लिखती हैं- यह साल का वो वाला समय है। इसी के साथ ही एक आंसू, घर और एक फ्लाइट की इमोजी शेयर करती हैं।

    अपना सारा सामान पैक कर मायके चलीं Natasa Stankovic, इतने बैग देख लोग बोले- तलाक तो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X