फिल्म की शूटिंग को दो दिन भी नहीं हुए, स्टंटमैन की हो गई मौत, सेट पर स्टंट करते हुए गई जान

Stuntman Ezhumalai Dies: स्टंटमैन एझुमलाई की बुधवार (17 जुलाई) को कार्थी और पीएस मिथ्रन की आने वाली फिल्म सरदार 2 के सेट पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एझुमलाई की मौत एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान हुई।
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चेन्नई के सालिग्रामम में प्रसाद स्टूडियो में सरदार 2 के लिए एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान एझुमलाई 20 फीट की ऊंचाई से गिर गए। बताया जा रहा है कि एझुमलाई की मौत चोटों के कारण हुई। उनकी मौत का कारण आंतरिक रक्तस्राव यानी हैमोरेज बताया जा रहा है। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और वे फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं।
सरदार 2 की शूटिंग 15 जुलाई को शुरू हुई थी, लेकिन चौंकाने वाली और इस दुखद दुर्घटना के बाद इसे रोक दिया गया। लीड एक्टर कार्ती ने एझुमलाई की मौत की खबर पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है। सरदार 2 को मेकर्स ने 12 जुलाई को चेन्नई में पूजा के साथ आधिकारिक रूप से लॉन्च किया था।
इस प्रोग्राम में कार्ती, शिवकुमार, पीएस मिथ्रन और अन्य लोग शामिल हुए थे। पूजा की कुछ तस्वीरें एक्स पर साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा, "#कार्ती स्टारर #सरदार 2 के लिए शुभ पूजा हाल ही में हुई और फिल्म की शूटिंग 15 जुलाई 2024 को चेन्नई में भव्य सेट पर शुरू होने वाली है।"
पीएस मिथ्रन द्वारा निर्देशित सरदार में कार्थी ने दोहरी भूमिकाएं निभाईं। इसे 2022 में रिलीज़ किया गया था। इस जासूसी थ्रिलर को आलोचकों और दर्शकों दोनों से सकारात्मक समीक्षा मिली। निर्माताओं के द्वारा इसके सीक्वल की ऑफिशियल रिलीज़ की तारीख की घोषणा अभी बाकी है।


Click it and Unblock the Notifications











