..................... Natasa Stankovic went to her mother's house, during hardik pandya divorce rumours - Hindi Filmibeat

अपना सारा सामान पैक कर मायके चलीं Natasa Stankovic, फोन का वॉलपेपर देख लोग रह गए हैरान

Natasa Stankovic

Natasa Stankovic went to her mother's house: नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हैं। दोनों के तलाक की खबरें पिछले कुछ समय से काफी तेज हैं। नताशा स्टेनकोविक ना तो हार्दिक को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं और ना ही किसी फंक्शन में उनके साथ दिख रही हैं। बीते दिन अंबानी फंक्शन में भी जहां हार्दिक पांड्या का पूरा परिवार नजर आया था, लेकिन उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक गायब दिखीं। जिससे लोग कयास लग रहे थे कि कहीं तलाक की खबरें सच तो नहीं।

नताशा ने पैक किया सारा सामान
लेकिन इसी बीच नताशा स्टेनकोविक के एक और पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। जी हां, एक तो नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपना सामान पैक करते हुए एक स्टोरी पोस्ट की है। इस तस्वीर के शेयर करने क साथ ही नताशा लिखती हैं- यह साल का वो वाला समय है। इसी के साथ ही एक आंसू, घर और एक फ्लाइट की इमोजी शेयर करती हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं नताशा
इस पोस्ट के बाद नताशा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। नताशा तड़के सुबह अपने बेटे और सामान को लेकर फ्लाइट से अपने मायके जाती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके फोन का वॉलपेपर भी दिखता है जिसमें उनके बेटे का फोटो लगा होता है।

बता दें कि इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर्स के जमकर कमेंट्स आने शुरू हो गए हैं। एक यूजर ने कहा इतने बैग्स... लगता है कि नताशा लंबे समय के लिए अपने घर जा रही है। तो वहीं दूसरे ने कहा लग तो रहा है ये सब देखकर कि तलाक तो हो सकता है। तो वहीं तीसरे ने कहा बेटे का वॉलपेपर लगाया है कितना प्यार करती है बेटे से। बता दें कि नताशा और हार्दिक दोनों ने ही तलाक के विषय पर चुप्पी साधी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X