पार्टी के बाद Urfi Javed ने खोए होश, फिर कार के अंदर जो हुआ उसे देख दंग रह गए लोग, बोले- शॉकिंग VIDEO

Urfi Javed Viral Video: टीवी एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपने लुक्स की वजह से खास लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हर कोई उर्फी के लुक्स की तारीफ करता है, लेकिन कभी-कभी उर्फी जावेद इतने बोल्ड कपड़े पहन लेती हैं कि लोग जमकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर देते हैं।
लेकिन उर्फी को इससे फर्क नहीं पड़ता और हर दूसरे दिन वह कुछ नया और स्टाइलिश ड्रेस कैरी करती हैं। फिलहाल को हाल ही में उर्फी जावेद के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जहां वह खूबसूरत तो दिख रही हैं, लेकिन बाद में जो होता है उसे देख लोग हैरान रह जाते हैं।
बहनों के साथ पार्टी करने गईं उर्फी जावेद
इन वीडियोज़ में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद बेहद ही खूबसूरत शॉर्ट ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। वह अपनी बहनों और दोस्तों के साथ पार्टी करने जाती हैं, लेकिन जैसे ही उर्फी जावेद पार्टी से आती हैं वह ठीक से चल भी नहीं पाती हैं। उनकी बहनें उन्हें चलने में मदद करती हैं। जैसे तैसे उर्फी जावेद अपनी कार तक पहुंचती हैं, लेकिन कार के बार की लोगों की भीड़ जमा हो जाती है जिन्हें देख उर्फी जावेद अपनी पर्स से पैसे निकालती हैं।
जमकर वायरल हो रहा उर्फी जावेद का ये वीडियो
उर्फी जावेद हाथ में पैसे पकड़ी होती हैं, लेकिन कार का शीशा पूरा खुला होता है जिसकी वजह से लोग उर्फी को छूने लगते हैं और उनके हाथ से पैसे छीनने लगते हैं। कार के अंदर बैठीं उर्फी जावेद काफी अनकंफर्टेबल महसूस करती हैं। बता दें कि उर्फी जावेद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा- यह बहुत गलत तरीका था, लोग उसे छू रहे हैं। तो वहीं दूसरे ने कहा इस तरह कार के अंदर नहीं घुसना चाहिए लोगों को। बता दें कि उर्फी जावेद का यह वीडियो देख अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications