Ira Khan Video: परिणीति-राघव की शादी के बाद आमिर की बेटी पर चढ़ा रोमांस का भूत, मंगेतर संग चिपककर की ऐसी हरकत

Ira Khan Video

Ira Khan Video: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की खबर ने फैंस को प्रफुल्लित कर दिया। इस कपल की फोटोज जैसे ही सामने आई, वैसे ही लोग इसे वायरल करने लगे। लोग इनकी फोटोज की तारीफ कर रहे थे कि तभी आमिर खान की बेटी ने एक ऐसा वीडियो शेयर कर दिया, जिसे देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।

आमिर खान की लाडली बेटी आइरा खान ने पिछले दिनों मंगेतर से सगाई करके सुर्खियां बटोरी थीं। फैंस अब बेसब्री से उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन शादी से पहले उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- 1000 करोड़ का क्लब इस एक्टर ने किया था शुरू, आठ साल बाद जाकर शाहरुख खान को मिली इसी क्लब में एंट्री

आइरा खान ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपने मंगेतर नुपूर शिखरे के साथ अजीबोगरीब हरकत करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में वो एक्सरसाइज कर रही हैं और नुपूर शिखरे को किस करती हुई नजर आ रही हैं। आइरा खान का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- इस फिल्म की शूटिंग में लगे थे सिर्फ और सिर्फ आठ दिन, आधे करोड़ में बनी मूवी ने कमाए थे 20 अरब रुपए

आमिर की बेटी आइरा खान अपने मंगेतर नूपुर शिखरे संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। आइरा की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वेडिंग डेट से लेकर वेन्यू तक सब कुछ फाइनल हो चुका है। आमिर जल्द ही ससुर बनने वाले हैं, जिसे लेकर वे काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि आइरा ने बीते साल नवंबर में अपने ब्वॉयफ्रेंड नूपुर से सगाई की थी। सगाई के फंक्शन को आमिर ने काफी प्राइवेट रखा था।

यह भी पढ़ें- बिपाशा बसु के पति ने तीन-तीन शादियां, पहली शादी तो चली सिर्फ दस महीने और अब इस हाल में है पहली पत्नी

आइरा और नुपूर के शादी की बात करें तो उनके एक करीबी के अनुसार, ये कपल 3 जनवरी को शादी करेगा लेकिन इससे पहले ये जोड़ा कोर्ट मैरिज करेगा। इसके बाद दोनों रीति-रिवाजों से शादी करेंगे। कपल उदयपुर में एक ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान किया है। शादी का यह फंक्शन तीन दिनों तक चलेगा।

More from Filmibeat

Read more about: ira khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X