इस फिल्म की शूटिंग में लगे थे सिर्फ और सिर्फ आठ दिन, आधे करोड़ में बनी मूवी ने कमाए थे 20 अरब रुपए

hollywood movie

बॉलीवुड हो या हॉलीवुड ऐसी फिल्मों को काफई महत्ता दी जाती है, जो धड़ल्ले से बिजनेस करें। डायरेक्टर फिल्मों को बेहतरीन बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बाताएंगे जो सिर्फ आठ दिनों में बनकर तैयार हो गई थी और कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया था।

हॉलीवुड की हॉरर फिल्में काफी ज्यादा फेमस हैं और हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में तो ऐसी कई फिल्में बनी हैं जिन्हें अकेले देखने पर अच्छे-अच्छों की हालत पतली हो जाती है। आज हम आपको एक ऐसी हॉरर फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे देखने के बाद लोगों को रोंगटे खड़े हो गए थे। यह फिल्म है 'द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट', जो साल 1999 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का डायरेक्शन डैनियल मैरिक और एडुआर्डो सांचेज़ ने किया था।

इस फिल्म की कहानी के बात करें तो इसकी कहानी तीन स्टूडियो आर्किटेक्ट्स के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक प्रोजेक्ट की जांच करते समय अचानक गायब हो जाते हैं। इस घटना के करीब एक साल बाद इसका कैमरा बरामद होता है तब जाकर फुटेज से पता चला है कि लापता लड़कों के साथ क्या हुआ था।

इस फिल्म को लेकर जो सबसे ज्यादा खास बात थी, वो ये थी कि इस भूतिया फिल्म की शूटिंग मात्र 8 दिनों में ही पूरी हो गई थी और इसका बजट भी 49 लाख के आसपास ही था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया। 'द ब्लेयर विच प्रोजेक्ट' ने बॉक्स ऑफिस पर 20 अरब की कमाई की थी। फिल्मों की कमाई देखने के बाद बड़े-बड़े फिल्म निर्माता हैरान रह गए। अगर आप इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद मूवी देखने का प्लान बना रहे हैं तो आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: hollywood movie
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X