बिपाशा बसु के पति ने तीन-तीन शादियां, पहली शादी तो चली सिर्फ दस महीने और अब इस हाल में है पहली पत्नी

Where Is Shraddha Nigam: एक्ट्रेस श्रद्धा निगम उस वक्त सबसे ज्यादा खबरों में आई थीं, जब उनकी शादी करण सिंह ग्रोवर के साथ हुई थी। लेकिन उससे भी ज्यादा वो खबरों में तब आई थीं, जब उनका तलाक शादी के सिर्फ दस महीने बाद ही हो गया था। लेकिन आजकल कहां हैं श्रद्धा निगम और क्या कर रही है?
टेलीविजन जगत की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक श्रद्धा निगम का जन्म साल 1979 में हुआ था। श्रद्धा ने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत सीरियल 'चूड़ियां' से की थी। उस समय वह टेलीविजन की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक थीं। हालांकि, अचानक श्रद्धा टीवी की दुनिया से गायब हो गईं।
श्रद्धा ने अपनी स्कूली शिक्षा मध्य प्रदेश के इंदौर से पूरी की। इसके अलावा उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी किया है। आपको बता दें कि साल 2008 में श्रद्धा ने करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी लेकिन यह ज्यादा समय तक नहीं चल सकी और 2009 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद करण ने साल 2012 में टेलीविजन एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से दूसरी शादी की। जेनिफर से उनकी शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और बाद में उन्होंने अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी कर ली।
करण से तलाक के बाद श्रद्धा अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाया और एक्ट्रेस ने साल 2012 में एक्टर मयंक आनंद से शादी कर ली। श्रद्धा ने दूसरी शादी के बाद एक्टिंग की दुनिया से विदाई ले ली और फिर फैशन की दुनिया में कुछ करने की ठानी। श्रद्धा अब बिजनेस की दुनिया में पैर जमा रही हैं। उनका क्लोथिंग, इंटीरियर से लेकर आर्किटेक्चर तक का बिजनेस है, जिसे वह अपने पति के साथ संभालती हैं।
श्रद्धा निगम के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'चूड़ियां' के अलावा एक्ट्रेस ने 'देखो मगर प्यार से', 'साथिया', 'कृष्णा अर्जुन', 'डरना मना है' और 'कहानी घर घर की' जैसे सीरियल्स में काम किया है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने साल 1997 में मलयालम फिल्म 'पूनिलमझा' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। साल 2000 में वो शाहरुख खान की फिल्म 'जोश' में भी नजर आई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











