Amaal Mallik ने अपने परिवार पर डिप्रेशन की ओर धकेलने का लगाया इल्जाम, अब सिंगर की मां का आया रिएक्शन

Amaal Mallik Mother Jyothi Malik Reaction: फेमस सिंगर और कंपोजर अमाल मलिक ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए ऐलान किया कि वह अपने परिवार के साथ सभी रिश्ते खत्म कर रहे हैं। गुरुवार यानी 20 मार्च को एक इमोशनल और पर्सनल नोट में, अमाल ने अपने परिवार पर की आरोप लगाए हैं।
अमाल ने अपने परिवार पर लगाया आरोप
अमाल ने लिखा कि उसके परिवार ने उसे नीचा दिखाने, उसे पीछे रखने और उसके और उसके छोटे भाई अरमान मलिक, जो एक गायक भी हैं, उनके बीच दरार पैदा करने का आरोप लगाया। अब उनकी मां ज्योति मलिक ने अमाल के पोस्ट पर रिएक्शन दिया है।
यह भी पढ़ें- Dhanashree Verma ने तलाक से पहले बेवफाई और मारपीट पर रिलीज किया गाना, 'गैरों के बिस्तर पर...'
अमाल की मां ने दिया रिएक्शन
जब हिंदुस्तान टाइम्स ने अमाल के आरोपों के बारे में ज्योति से संपर्क किया तो उन्होंने मामले पर कमेंट करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि आपको (मीडिया को) इस सब में शामिल होने की जरूरत है। उन्होंने जो भी कहा है वह उनकी पसंद है। मुझे खेद है... धन्यवाद।"
यह भी पढ़ें- Dhanashree Verma संग तलाक के बाद Yuzvendra Chahal की टी-शर्ट हुई वायरल, बिना बोले ही डिवोर्स की वजह बता डाली!
9 मार्च को अमाल की मां ने शेयर किया था पोस्ट
आपको बता दें कि अमाल की मां अक्सर इंस्टाग्राम पर उनके साथ तस्वीरें शेयर करती रहती थीं। दरअसल, कुछ दिन पहले ही 9 मार्च को ज्योति ने अमाल के साथ एक सेल्फी शेयर की थी और लिखा था, "तुम मेरा पहला प्यार हो, ... जिसने मुझे मां बनाया। मैं वादा करती हूं कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगी, तुम्हारा साथ दूंगी और हमारे इस सफर को हमेशा संजो कर रखूंगी।"
यह भी पढ़ें- तलाक के लिए कोर्ट जाते समय Dhanshree Verma को आया गुस्सा, आपा खोते हुए बोलीं- 'ये क्या बर्ताव है?'
अमाल का आरोप- 'परिवार ने डिप्रेशन की ओर धकेला'
हाल ही में शेयर किए गए अपने लंबे नोट में अमाल ने बताया कि परिवार से मिलए के इमोशनल बोझ ने उन्हें डिप्रेशन की ओर धकेल दिया। उन्होंने अपना दर्द जाहिर करते हुए कहा, "मैं उस पॉइंट पर पहुंच गया हूं जहां मैं अब उस दर्द के बारे में चुप नहीं रह सकता जो मैंने सहा है। सालों से, मुझे यह महसूस कराया गया है कि मैं कमतर हूं, भले ही मैं लोगों के लिए सुरक्षित जीवन बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा हूं। मैंने पिछले दशक में रिलीज की गई 126 धुनों में से हर एक को बनाने के लिए अपना खून, पसीना और आंसू बहाए हैं।"
यह भी पढ़ें- Yuzvendra Chahal और Dhanashree Verma की टूट गई शादी, वकील ने वीडियो में किया ये खुलासा
'मुझे कमतर आंका गया'
अमाल मलिक, जो डब्बू मलिक के बेटे और अनु मलिक के भतीजे हैं, उन्होंने आगे खुलासा किया कि अपने परिवार के प्रति पूरे डेडिकेशन के बावजूद, उन्हें लगातार कमतर आंका गया और उनका अपमान किया गया।
यह भी पढ़ें- देर रात हर उम्र के आशिकों का छेड़ने निकलीं Malaika Arora, डीप नेक ड्रेस पहनकर ढाया कहर!
'मेरे और मेरे भाई के बीच दरार पैदा करने की कोशिश की'
उन्होंने अपने माता-पिता को अपने और अपने भाई के बीच दरार पैदा करने के लिए भी दोषी ठहराया, उन्होंने कहा, "यह जर्नी हम दोनों के लिए बहुत शानदार रही है, लेकिन मेरे माता-पिता के कामों के कारण हम भाई एक-दूसरे से बहुत दूर हो गए हैं।"
यह भी पढ़ें- Raza Murad ने जाम छलका कर की इफ्तारी? एक्टर ने खुद बताई वायरल वीडियो की सच्चाई?
अमाल ने उन इमोशनल उथल-पुथल से भरे पलों के बारे में जिक्र करने से भी नहीं हिचकिचाए जो उन्होंने सालों से झेली है। उन्होंने लिखा- "उन्होंने मेरी खुशहाली में खलल डालने और मेरी सभी दोस्ती, मेरे रिश्ते, मेरी मानसिकता, मेरे आत्मविश्वास को कम आंकने का कोई मौका नहीं छोड़ा। लेकिन मैं आगे बढ़ता रहा क्योंकि मेरा मानना है कि मैं अडिग हूं।"
यह भी पढ़ें- Ajaz Khan ने कहा- 'मैंने शाहरुख खान के बेटे Aryan Khan की जेल में जान बचाई, सिगरेट भी दी और...'
अमाल ने क्लिनिकल डिप्रेशन के बारे में खुलकर बात की
एक दिल दहला देने वाले खुलासे में, अमाल ने बताया कि उनके परिवार के अंदर स्ट्रेस और स्ट्रगल ने उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाला है। उन्होंने लिखा, "आज, मैं ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं, जहां मेरी शांति छीन ली गई है, मैं इमोशनली टूट चुका हूं और शायद फाइनेंशियली भी, लेकिन यह मेरी चिंता का विषय नहीं है। असल में जो बात मायने रखती है, वह यह है कि इन घटनाओं के कारण मैं क्लीनीकली डिप्रेशन में चला गया हूं।"
यह भी पढ़ें- Jaya Bachchan ने खुलेआम Akshay Kumar की इस फिल्म का उड़ाया मजाक, कहा- 'ये भी कोई नाम है'
परिवार से दूर जाने का फैसला लिया
अपने परिवार से दूर जाने के अपने फैसले का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा- "अब से, मेरे परिवार के साथ मेरी बातचीत पूरी तरह से प्रोफेशनल होगी। यह गुस्से में लिया गया फैसला नहीं है, बल्कि यह मेरे जीवन को ठीक करने और वापस पाने की जरूरत से पैदा हुआ है। मैं अतीत की वजह से अब अपने फ्यूचर को खराब नहीं होने दूंगा।"
अमाल के छोटे भाई अरमान ने अभी तक इस बयान पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। दोनों भाइयों ने कई हिट गानों पर एक साथ काम किया है, लेकिन अब उनके रिश्ते स्ट्रेसफुल नजर आ रहे हैं।
अमाल ने लिखे कई फेमस गाने
अपनी पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल के बावजूद, अमाल बॉलीवुड के सबसे सफल म्यूजिक कंपोजर्स में से एक हैं। उन्होंने 'सूरज डूबा है', 'बोल दो ना जरा', 'जब तक', 'कौन तुझे' और 'अमी जे तोमार 3.0' जैसे चार्टबस्टर गाने दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











