Yuzvendra Chahal और Dhanashree Verma की टूट गई शादी, वकील ने वीडियो में किया ये खुलासा

yuzvendra chahal

Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma Divorce: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में है। गुरुवार को दोनों का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया और इस बात की पुष्टि वकील ने की।

चहल और धनश्री का हुआ तलाक

जी हां, हाल ही में मीडिया से बात करते हुए वकील ने कहा, "तलाक हो चुका है। शादी टूट चुकी है।" ऐसी खबरें थीं कि धनश्री को एलीमनी के रूप में 4.50 करोड़ रुपये मिले हैं। जब अदालत के बाहर मीडिया ने वकील से एलीमनी अमाउंट के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "कुछ नहीं, इससे अधिक ज्यादा कोई कमेंट नहीं।"

यह भी पढ़ें- देर रात हर उम्र के आशिकों का छेड़ने निकलीं Malaika Arora, डीप नेक ड्रेस पहनकर ढाया कहर!

छह महीने के कूलिंग पीरियड को कोर्ट ने किया माफ

बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने बांद्रा फैमिली कोर्ट को तलाक मामले में गुरुवार तक फैसला लेने का ऑर्डर दिया छा। कथित तौर पर, पूर्व दम्पति के लिए छह महीने की कूलिंग पीरियड को माफ कर दिया गया। क्योंकि चहल आने वाले समय में IPL में बिजी होने वाले थे और उनके वकील ने जल्द से जल्द तलाक लेने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें- Raza Murad ने जाम छलका कर की इफ्तारी? एक्टर ने खुद बताई वायरल वीडियो की सच्चाई?

2020 में की थी शादी

आपकी जानकारी के लिए बता दें, युजवेंद्र और धनश्री ने दिसंबर 2020 में शादी की थी और पिछले साल दिसंबर में उनके अलग होने की खबरें आने लगी थीं। बाद में, जनवरी में क्रिकेटर का नाम आरजे महविश के साथ जोड़ा गया। महविश और चहल कई मौकों पर एक साथ दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें- Ajaz Khan ने कहा- 'मैंने शाहरुख खान के बेटे Aryan Khan की जेल में जान बचाई, सिगरेट भी दी और...'

एलीमनी को लेकर फैली थी अफवाह

कुछ हफ्ते पहले तो ऐसी भी खबरें आई थीं कि धनश्री ने 60 करोड़ की एलीमनी मांगी है। युजवेंद्र से 60 करोड़ रुपये लिए। हालांकि, ये रिपोर्टें झूठी निकलीं। अपने अलगाव, तलाक और एलीमनी की इन खबरों के दौरान एक्स कपल ने कभी भी मीडिया से इस बारे में बात नहीं की और न ही कोई बयान दिया।

यह भी पढ़ें- Jaya Bachchan ने खुलेआम Akshay Kumar की इस फिल्म का उड़ाया मजाक, कहा- 'ये भी कोई नाम है'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X