X
यारियां
Comedy | Drama | Romance | 10 Jan 2014 | U/A |
Hindi

यारियां कहानी

यारियां वर्ष 2014 में आई एक बॉलीवुड रोमांस कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन दिव्या खोसला कुमार ने किया है। फिल्म में हिमांश कोहली, रकुल प्रीत सिंह , निकोल फारिया मुख्य भूमिका में नजर आये थे। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्णा कुमार ने किया है। 

फिल्म की कहानी 
जैसा कि यारियां के नाम से ही पता चलता है फिल्म की कहानी कुछ दोस्तों की जिंदगी पर और उनके बीच की दोस्ती पर आधारित है। सिक्किम की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले पांच स्टूडेंट्स अपने कॉलेज को टूटने से बचाने के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्टूडेंट्स के साथ कॉम्पीटीशन में पार्टिसिपेट करते हैं। जिसके दौरान वो अपने एक दोस्त को खो भी देते हैं। ऑस्ट्रेलिया में इंडियन्स के साथ होने वाले बुरे बर्ताव को भी फिल्म में काफी दिखाने की कोशिश की गयी है। इसके अलावा फिल्म में बीच बीच में मां-बेटे के प्यार और उनके इमोशन्स सीन्स को डालकर फिर दोस्ती के कुछ इमोशनल सीन्स डालकर दर्शकों के इंगेज करने की पूरी कोशिश की गयी है। साथ ही कुछ किसिंग और रोमांटिक सीन्स भी फिल्म का हिस्सा बनाए गये हैं। फिल्म के कुछ सीन्स ओवरडोज जैसे महसूस होते हैं। एवलीन शर्मा भी फिल्म का हिस्सा हैं लेकिन कुछ खास करने के लिए उनके किरदार में नहीं था। यारियां के कई सीन्स दूसरी फिल्मों की याद दिलाते हैं। हालांकि फिल्म यंगस्टर्स को ध्यान में रखकर बनाई गयी है लेकिन यंगस्टर्स के लिए इतने सारे इमोशन्स को एक साथ हजम करना थोड़ा सा मुश्किल महसूस होता है। फिर भी यारियां के गाने जरुर दर्शकों को एंटरटेन करेंगे। साथ ही फिल्म में सिक्किम की खूबसूरती को जिस तरह से कैमरे में कैद किया गया है वो भी दर्शकों के लिए यारियां का एक अट्रेक्शन सीक्ववेंस हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+