वेन ओबामा लवड ओसामा एक बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सुधीश कुमार शर्मा द्वारा किया गया है। फिल्म में मौसम शर्मा, स्वाति बक्षी, लिलिपुट मुख्य भूमिका में हैं।
इस फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के आगरा के आधुनिक मुस्लिम आदमी अमन ओसामा की है, जिसके इमानदार पिता को हमेशा कुछ अपराधी तत्व परेशान करते हैं।
फिल्म भ्रष्टाचार, आधुनिक भारत और राजनीति में अंतर-विश्वास संबंधों विभिन्न मुद्दों पर छूती है। फिल्म 20 जुलाई 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।