X
होम टॉप-लिस्ट

कियारा आडवाणी और उनकी प्रमुख भूमिका जो दर्शकों द्वारा पसंद की गयी

Author Sandhya Yadav | Published: Tuesday, February 7, 2023, 06:42 PM [IST]

जब अभिनेत्री कियारा आडवाणी की बात करें तो, तो उनके द्वारा निभाए गए कुछ ऐसे रोल आँखों के सामने आते हैं, जिन्हें हमने और आपने खूब पसंद किया। बेहद कम समय में कियारा ने बी-टाउन में एक्ट्रेस ने अपनी काबिलियत को साबित किया है। फिल्म कबीर सिंह की प्रीती हो या फिर फिल्म शेरशाह की डिंपल, किया को उनके इन रोल्स के लिए लाफ़ी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई है। यहाँ हम आपके लिए कियारा आडवाणी के उन किरदारों की लिस्ट लायें हैं, जिनको निभाने के बाद एक्ट्रेस की गिनती बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों में की जानें लगी।


cover image

Table of content

एम.एस. धोनी
1

भले ही कियारा ने फिल्म फगली (2014) से बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू किया था, लेकिन साल 2016 में आयी फिल्म 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से एक्ट्रेस को सबसे पहले दर्शकों द्वारा नोटिस किया गया था, जी हाँ इस फिल्म में कियारा ने 'साक्षी रावत' की भूमिका निभाई थी। सुशांत सिंह राजपूत के साथ किया को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था। 

कबीर सिंह
2

फिल्म एम एस धोनी के बाद भी एक्ट्रेस कई फिल्मों में दिखीं लेकिन, उन्हें जो फेम मिलना चाहिए था, वह न मिल सका लेकिन पूरे 2 साल के बाद साल 2019 में कियारा, एक्टर शाहिद कपूर के साथ लीड रोल में फिल्म 'कबीर सिंह' में दिखीं, इस फिल्म से उन्हें जबरदस्त कामयाबी मिली, अब कबीर की प्रीती (कियारा आडवाणी) को सभी सिनेमा प्रेमी जानने लगें थे। 

गुड न्यूज
3

इसी साल 2019 में कियारा आडवाणी की दूसरी फिल्म 'गुड न्यूज़' भी रिलीज हुई, जो की बॉक्स-ऑफिस पर भी कामयाब हुई थी। इस फिल्म में कियारा, पंजाबी कुड़ी 'मोनिका बत्रा' के रोल में दिखीं, और किया के इस रोल ने दर्शकों को खूब हँसाया। 

शेरशाह
4

अगर बात करें फिल्म कबीर सिंह के बाद कियारा की दूसरी सबसे बड़ी सफलता की तो वह साल 2021 में आयी फिल्म 'शेरशाह' से जुडी हुई है। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने एक रियाल लाइफ कैरेक्टर 'डिंपल चीमा' की भूमिका को निभाया था। इस किरदार में 'किया' ऐसे रम गयीं, जैसे हम परदे पर रियल डिंपल को देख रहें हों। फिल्म में एक्ट्रेस जितना अपने रोल में जंची उतनी ही शिद्दत के साथ अभिनेत्री ने इस रोल में अपनी एक्टिंग से जान फूंकी दी। 

भूल भुलैया 2
5

ब्लॉकबस्टर रही फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता का जितना क्रेडिट एक्टर कार्तिक आर्यन को जाता है, उतना ही क्रेडिट फिल्म की एक्ट्रेस कियारा को भी जाता है, जो इस फिल्म में 'रीत ठाकुर' के रोल में थीं। फिल्म में कार्तिक के साथ किया ने अपना जबरदस्त ताल-मेल बैठाया था, जो दर्शकों को भी पसंद आया है। बता दें इस जोड़ी को लोगों ने इतना पसंद किया के अब ये दोनों एक्टर एक और फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आयेंगें। 

जुगजुग जियो
6

हर तरह के रोल के बाद कियारा ने साल 2022 में आयी फिल्म जुगजग जियो में 'नैना शर्मा' नाम का रोल निभाया, जो अपने हस्बैंड से तलाक लेना चाहती है। लेकिन एरोगेंट से नार्मल होने के इस सफर को किया ने बखूबी परदे पर उतारा, बता दें फिल्म में किया के अपोजिट एक्टर वरुण धवन नजर आयें थे। 

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+