वेल डन अब्बा वर्ष 2009 में रिलीज हुई एक राजनितिक व्यंग्य ड्रामा है, जिसका निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया है। फिल्म में बोमन इरानी, मिनिषा लांबा, समीर दत्तानी मुख्य भूमिका में नजर आये थे। पूरी फिल्म बोमन इरानी के माध्यम से खुलती है। असल में यह उनकी और उनके परिवाकी कहानी है। उन्होने एक ड्राइवर का किरदार किया है जो जब अपने मालिक से छुट्टियां लेकर घर पहुंचता है तो उसकी एक महीने की छुट्टी तीन महीने में बदल जाती है। इन तीन महीनों के दौरान उसके सामने पूरी सामाजिक तंत्र बेनकाब हो जाता है। इसी की कहानी वह अपने मालिक को उनके सफर के दौरान सुनाता है। मिनिषा ने बारहंवी में पढ़ने वाली, अपने अधिकारों के लिए लड़ने वाली लड़की का कैरेक्टर प्ले किया है। वह बोमन इरानी की बेटी बनी हैं।