'वेलकम बैक' 2007 में आई वेलकम का ही सीक्वेल हैा इस फिल्म का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार है क्योंकि इसके पहले पार्ट ने काफी धूम मचाई थीा फिल्म में जॉन अब्राहम , श्रुति हसन , नाना पाटेकर , अनिल कपूर , परेश रावल अहम भूमिका में हैंा कहानी : उदय शेट्टी (नाना पाटेकर) और सागर मजनू पांडे उर्फ मजनू भाई (अनिल कपूर) ने अब अंडरवर्ल्ड की दुनिया को अलविदा कह दिया है। शेट्टी और मजनू भाई अब दुबई के नामी बिज़नसमैन हैं। आलीशान होटेल के अलावा दुबई में उनके कई दूसरे बिज़नस भी हैं। दोनों की शराफत का यह आलम है कि अब उन्हें दुबई के दादा लोगों को हफ्ता देना पड़ता है। कहानी : उदय शेट्टी (नाना पाटेकर) और सागर मजनू पांडे उर्फ मजनू भाई (अनिल कपूर) ने अब अंडरवर्ल्ड की दुनिया को अलविदा कह दिया है। शेट्टी और मजनू भाई अब दुबई के नामी बिज़नसमैन हैं। आलीशान होटेल के अलावा दुबई में उनके कई दूसरे बिज़नस भी हैं। दोनों की शराफत का यह आलम है कि अब उन्हें दुबई के दादा लोगों को हफ्ता देना पड़ता है। फिल्म में अनोखा टर्न उस वक्त आता है जब एक दिन उदय शेट्टी का पिता अप्पा शेट्टी (नाना पाटेकर का डबल रोल) की एंट्री होती है। अप्पा शेट्टी उदय को बताते हैं कि उसकी तीसरी पत्नी से पैदा हुई बेटी रंजना ( श्रुति हासन) के लिए उदय और मजनू को अच्छा वर तलाशना है।
इस वीकेंड अगर बोर हो रहे हैं तो फिल्म वेलकम बैक देखकर आप अपनी बोरियत दूर कर सकते हैं।हालांकि फिल्म की कहानी कुछ खास नहीं है लेकिन जॉन को कॉमिक टाइमिंग के फैन है तो यह फिल्म आपके लिए है।