वीर वर्ष 2010 में रिलीज हुई वॉर ड्रामा है, जिसका निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। फिल्म में सलमान खान, जैकी श्रॉफ, सलमान खान, सोहेल खान, जरीन खान और मिथुन चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में नजर आये।
कहानी
फिल्म की कहानी उस समय के भारत की कहानी है जब देश पर अंग्रेज राज कर रहे थे। उस समय रह रियासत अंग्रेजों के अधिकार में थी। लेकिन पिंढारी राज्य इन रियासतों से जुदा था। ये रियासत एक आजाद रियासत थी और अपनी आजादी हर कीमत पर बनाए रखना चाहती थी।
इसी रियासत का कद्दावर सिपाही है वीर (सलमान खान)। जो अपनी दुश्मन रियासत की राजकुमारी यशोधरा (जरीन खान) से प्यार करता है। वीर के ऊपर दो जिम्मेदारियां हैं एक अपनी रियासत को बचाना दूसरा अपने प्यार को बचाना। यशोधरा के पिता मतलब माधवगढ़ के राजा का किरदार जैकी श्राफ ने निभाया है। उनका रोल निगेटिव है।